-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Negligence Has Left Tanda Road Vulnerable
Gondia News: लापरवाही की भेंट चढ़ा तांडा मार्ग, 2 किमी. का सड़क निर्माण 2 महीने में उखड़ा
- Written By: आंचल लोखंडे
Tanda Road: करोड़ों रु. की लागत से बना निर्माण कार्य मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग की लापरवाहियों की भेंट चढ़ गया है। नागरिकों द्वारा निर्माण कार्य की जांच की मांग की जा रही है।

लापरवाही की भेंट चढ़ा तांडा मार्ग (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Goregaon Tehsil: गोरेगांव तहसील में ग्राम मोहगांव बुजुर्ग से तांडा सड़क निर्माण कार्य इन दिनों चर्चाओं में है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हाल ही में इस सड़क का डामरीकरण कार्य किया गया है। लेकिन संबंधित विभाग की लगातार लापरवाहियों से घटिया दर्जे से निर्माण कार्य किया गया है। यहां सड़क कुछ ही महीनों में पूरी तरह उखड़ गई है। करोड़ों रु.की लागत से बना निर्माण कार्य मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग की लापरवाहियों की भेंट चढ़ गया है।
नागरिकों द्वारा निर्माण कार्य की जांच की मांग की जा रही है। जानकारी के अनुसार गोरेगांव तहसील के मोहगांव बुजुर्ग से तांडा जाने वाली सड़क इन दोनों दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है। कुछ ही महीनों पूर्व इस सड़क का निर्माण कार्य किया गया है। उल्लेखनीय है कि निर्माण कार्य के दौरान ही कार्य को लेकर नागरिकों द्वारा अभियंता प्रमोद देशमुख से शिकायत की गई थी।
मरम्मत का ठिकाना नहीं
लेकिन उस समय संबंधित विभाग द्वारा घटिया दर्जे से चल रहे निर्माण कार्य को अनदेखा करने का काम किया गया। जिसका दुष्परिणाम अब सामने आ रहा है। ठेकेदार द्वारा पैसा बचाने के चक्कर में निर्माण कार्य के बेस में मुरूम के बजाय भीस डालने का काम किया गया है। जिस कारण डामरीकरण की मजबूत पकड़ नहीं हो सकी है। प्रशासन द्वारा करोड़ों रु। खर्च करने पर भी सड़क कुछ महीने भी नहीं टिक पाई है।
सम्बंधित ख़बरें
Gondia News: गोंदिया में महिंद्रा ट्रैक्टर स्किल डेवलपमेंट सेंटर शुरू, हर साल 120 युवाओं को प्रशिक्षण
Gondia News: गोंदिया में घर-घर सर्वे, शिक्षा से वंचित एक भी बच्चा न रहे, जिलाधिकारी मंदार पत्की का बयान
Gondia News: गोंदिया में अतिक्रमण पर नगर परिषद की सख्ती, 31 जुलाई के बाद शुरू होगी कार्रवाई
एमपी फोर्टिफाइड राइस स्कैम: गोंदिया के अन्य मिल मालिकों पर भी मंडराया गिरफ्तारी का खतरा; SIT की जांच तेज
ग्रामीणों ने की जांच की मांग
मोहगांव टोली से तांडा तक करीब दो किलोमीटर अंतराल में सड़क की जगह-जगह से धज्जियां उड़ गई है। उल्लेखनीय है कि तांडा यह गांव गोंदिया पंचायत समिति सभापति मुनेश्वर रहांगडाले का निवास गांव है। फिर भी इस सड़क के मरम्मत कार्य का कोई ठिकाना नहीं है। निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों का रोष बढ़ता जा रहा है। मोहगांव वासियों द्वारा निर्माण कार्य की पूर्णता जांच की मांग हो रही है।
ये भी पढ़े: मां को लगा बेटी पढ़ाई कर रही है, मेडिकल छात्रा ने कमरे में लगाई फांसी और मौत को लगाया गले
मरम्मत के निर्देश जारी
अभियंता प्रमोद देशमुख ने कहा कि मोहगांव-तांडा सड़क निर्माण में विभाग द्वारा संबंधित ठेकेदार को तत्काल मरम्मत करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही सड़क की मरम्मत की जाएगी।
Negligence has left tanda road vulnerable
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gen-Z को लुभाने के लिए रील बनाएंगे मंत्री! कैबिनेट बैठक में PM मोदी ने दी Insta पर एक्टिव रहने की सलाह
Jul 24, 2026 | 08:03 PMआषाढ़ी एकादशी पर यात्रियों को राहत, मध्य रेल चलाएगी मिरज-दादर वन-वे स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग
Jul 24, 2026 | 08:01 PMडिंडौरी: जर्जर स्कूल भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, खतरे के साए में KG से 12वीं तक की कक्षाएं
Jul 24, 2026 | 07:58 PMअमिताभ बच्चन फिर संभालेंगे KBC 18 की कमान, 10 अगस्त से टीवी पर शुरू होगा नया सीजन, जानें क्या है नया कॉन्सेप्ट
Jul 24, 2026 | 07:58 PMHonda का अब तक का सबसे बड़ा धमाका, 7 नई बाइक-स्कूटर समेत 10 मॉडल पेश, EV से लेकर Flex-Fuel तक मिलेगा हर विकल्प
Jul 24, 2026 | 07:51 PMChaturmas 2026: चातुर्मास में इन 3 राशियों की लगेगी लॉटरी, करियर और कारोबार दोनों में होगी तरक्की
Jul 24, 2026 | 07:44 PMराजगढ़ में सरकारी कार्यक्रम के दौरान भारी बवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष को मारा गया थप्पड़- देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 07:40 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














