- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Re Tender Issued For 3 Km Road Case Of Road From Pranhita To Aheri Headquarters
3 किमी सड़क के लिए दोबारा निविदा जारी, प्राणहिता से अहेरी मुख्यालय तक की सड़क का मामला
Re-Tender Issued: प्राणहिता पुलिस उपमुख्यालय से अहेरी शहर तक की 3 किमी की सड़क का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग के लिए सिरदर्द बना हुआ है।
- Written By: आंचल लोखंडे

3 किमी सड़क के लिए दोबारा निविदा जारी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Gadchiroli News: प्राणहिता पुलिस उपमुख्यालय से अहेरी शहर तक की 3 किमी की सड़क का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग के लिए सिरदर्द बना हुआ है। पौने दो वर्ष पूर्व इस सड़क के निर्माणकार्य का भूमिपूजन किया गया। लेकिन तत्कालीन ठेकेदार द्वारा निर्धारित समय में कार्य पूर्ण नहीं किया गया। जिसके चलते हर आये दिन इस सड़क पर दुर्घटनाओं का सिलसिला बढ़ गया था। स्थिति को देखते हुए सड़क निर्माणकार्य आरंभ कर इसे तत्काल पूर्ण करने की मांग को लेकर अब तक तकरीबन चार बार आंदोलन भी किये गये।
लगातार की जा रही मांग के बाद अब लोक निर्माण विभाग ने सड़क के शेष निर्माण कार्य के लिए दोबारा निविदा जारी की है। इस प्रक्रिया के चलते अब नये ठेकेदार का चयन होने से आगामी दीपोत्सव के बाद शेष निर्माणकार्य आरंभ होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
आनन-फानन में निर्माणकार्य आरंभ
अहेरी मुख्यालय से प्राणहिता के पुलिस उपमुख्यालय की दूरी करीब 3 किमी की है। इस महामार्ग पर हर आये दिन वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। लेकिन सड़क की दुरावस्था हो जाने से वित्तीय बजट के तहत 2024 व 2025 में सड़क के लिए निविदा प्रक्रिया चलायी गयी। पौने दो वर्ष पूर्व सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ तत्कालीन मंत्री व विद्यमान विधायक धर्मराव आत्राम के हाथों किया गया। निर्माणकार्य का टेंडर ए। आर। कंस्ट्रक्शन कंपनी को सौंपा गया था। इस कंपनी ने आनन-फानन में निर्माणकार्य आरंभ किया।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: रावणवाड़ी जलाशय में पलटी नाव, नागपुर के पर्यटक की डूबकर मौत
सुकड़ी (डाकराम) में ग्राम पंचायत पर दलित परिवार से भेदभाव का आरोप, अतिक्रमण नोटिस को लेकर की कार्रवाई पर सवाल
होली पर मध्य रेलवे का बड़ा धमाका: 862 स्पेशल ट्रेनों में 24 लाख यात्रियों ने किया सफर; देखें पूरी रिपोर्ट
Amravati News: धारणी में ह्यूमन मिल्क बैंक, अमरावती में IT पार्क के कार्य में तेजी
समय-समय पर निर्माणकार्य बंद
लेकिन कभी बारिश तो कभी अन्य कारणों से समय-समय पर निर्माणकार्य को बंद कराया। निर्माणकार्य को तत्काल शुरू कराने की मांग के लिए आंदोलन का दौर शुरू होने से लोक निर्माण विभाग ने संबंधित ठेकेदार को करीब 15 बार नोटिस भी जारी किये। बावजूद इसके निर्माण कार्य आरंभ नहीं किया गया। इसी कारण अब शेष निर्माण कार्य के लिए दोबारा निविदा प्रक्रिया चलायी गयी है। नई प्रक्रिया के चलते अब अहेरी के स्थानीय वी. बी.बोम्मावार कंस्ट्रक्शन को कार्य सौंपा गया है। वर्तमान में बारिश का मौसम शुरू होने से दीपोत्सव के बाद बारिश थमते ही शेष निर्माणकार्य आरंभ होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
ये भी पढ़े: Maharashtra Flood: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजी गई राहत सामग्री, 22 ट्रकों का एक काफिला रवाना
बारिश थमते ही शुरू होगा कार्य
अहेरी लोक निर्माण उपविभाग के अभियंता नागेश आडेपूवार ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों की सूचनाओं का पालन करते हुए इस सड़क निर्माण कार्य के लिए दोबारा निविदा प्रक्रिया चलायी गयी है। वी। बी। बोम्मावार कंस्ट्रक्शन कंपनी को कार्य सौंपा गया है। लगातार बारिश शुरू होने से कार्य आरंभ नहीं हो पाया है। बारिश थमते ही यह कार्य आरंभ किया जाएगा।
पहले करना होगा पैचेस का काम
अहेरी के ठेकेदार वी। बी। बोम्मावार ने कहा कि तीन किमी की इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन जाने से पहले पैचेस भरने का कार्य करना होगा। जिसके बाद सड़क पर 2 कोड का कार्य किया जाएगा। वर्तमान में बारिश का सिलसिला शुरू है। ऐसे में डामर की पकड़ सड़क पर नहीं बनेगी। इसी कारण बारिश थमने की राह देखी जा रही है। दीपोत्सव के बाद जैसे ही बारिश थमेगी निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा।
Re tender issued for 3 km road case of road from pranhita to aheri headquarters
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
“मांडवगण फराटा बांध में बड़े पैमाने पर जल रिसाव, किसानों में आक्रोश; प्रशासन को तुरंत मरम्मत के निर्देश”
Mar 04, 2026 | 04:46 PMBhandara News: रावणवाड़ी जलाशय में पलटी नाव, नागपुर के पर्यटक की डूबकर मौत
Mar 04, 2026 | 04:42 PMचैत्र का महीना हुआ शुरू, अगले एक महीने न खाएं ये चीजें, जानिए आपके भले की कुछ और जरूरी बातें
Mar 04, 2026 | 04:31 PMसुकड़ी (डाकराम) में ग्राम पंचायत पर दलित परिवार से भेदभाव का आरोप, अतिक्रमण नोटिस को लेकर की कार्रवाई पर सवाल
Mar 04, 2026 | 04:30 PMMiddle East Conflict: अभिजीत भट्टाचार्य ने लगाई गुहार, ईरान-अमेरिका तनाव के बीच दुबई में फंसा बेटा जय
Mar 04, 2026 | 04:27 PMPAK vs BAN: वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम घोषित, बाबर आजम बाहर; 6 नए खिलाड़ियों की हुई एंट्री
Mar 04, 2026 | 04:27 PM‘DMK एक बुरी शक्ति है…’ टीवीके चीफ विजय ने साधा MK स्टालिन पर निशाना, तमिलनाडु में बढ़ी सियासी हलचल
Mar 04, 2026 | 04:15 PMवीडियो गैलरी

बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM












