2 बाघों की लड़ाई में 1 की मौत, नवेगांवबांध राष्ट्रीय उद्यान परिसर की घटना
Forest Department Investigation: गोंदिया जिले के नवेगांवबांध राष्ट्रीय उद्यान में दो बाघों की लड़ाई में एक 2 वर्षीय नर बाघ की मौत हो गई, वन विभाग ने पोस्टमॉर्टम के बाद बाघ का अंतिम संस्कार कर दिया।
- Written By: आंचल लोखंडे
2 बाघों की लड़ाई में 1 की मौत
Tiger Death Gondia: अर्जुनी मोरगांव तहसील के नवेगांवबांध राष्ट्रीय उद्यान परिसर में दो बाघों के बीच हुई भीषण लड़ाई में एक 2 वर्षीय नर बाघ की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार सुबह सामने आई। अनुमान है कि लड़ाई के दौरान सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मृत्यु हुई होगी। मृत नर बाघ का नामकरण अभी तक नहीं किया गया था।
नवेगांवबांध राष्ट्रीय उद्यान के कालीमाटी संरक्षण कुटी में तैनात वनरक्षक और संरक्षण मजदूरों ने सुबह दहाड़ की आवाजें सुनीं। गश्त के दौरान वन कर्मचारियों को घास के झुरमुट में घायल अवस्था में बाघ दिखाई दिया। तुरंत इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।
जांच के दौरान बाघ मृत पाया गया
सूचना मिलते ही क्षेत्र संचालक पीयूष जगताप, उपसंचालक प्रीतमसिंह कोडापे, विभागीय वन अधिकारी अतुल देवकर, उपविभागीय वन अधिकारी बालकृष्ण दुर्गे और वन परिक्षेत्राधिकारी प्रतिभा रामटेके रैपिड रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुँचे। जांच के दौरान बाघ मृत पाया गया। मृत बाघ नर था, जिसकी उम्र लगभग 1.5 से 2 वर्ष और वजन लगभग 130 किलोग्राम था।
सम्बंधित ख़बरें
कुंभ मेले के कार्यों में आएगी तेजी, त्र्यंबकेश्वर में पूजा-अर्चना के बाद फडणवीस ने दी जानकारी
कोंकण का हापुस उत्पादक किसान संकट में ! लगातार कम हो रही आम की फसल, 19 वां मैंगो फेस्टिवल 1 मई से
200 से ज्यादा वीडियो बरामद, ‘दत्तधाम सरकार’ के नाम पर ठगी, संगमनेर में फर्जी बाबा राजेंद्र गडगे गिरफ्तार
ठाणे जिले में जनगणना 2027 की तैयारियां, प्रगणक एवं सुपरवाइजरों की ट्रेनिंग शुरू
ये भी पढ़े: राहुल गांधी मानहानि केस: ठाणे कोर्ट में सुनवाई 20 दिसंबर तक स्थगित, महत्वपूर्ण गवाह नहीं हो सके पेश
पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार
वन्यजीव विभाग ने घटना दर्ज कर ली है और बकी पर्यटन गेट परिसर में पोस्टमॉर्टम के बाद मृत बाघ का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान एनटीसीएस के प्रतिनिधि के रूप में मानद वन्यजीव रक्षक मुकुंद धुर्वे, भीमराव लाड़े, व्याघ्र प्रकल्प संविदा पशु चिकित्सा अधिकारी मेघराज तुलावी तथा स्थानीय पशु चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।
