Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खेल-खेल में शिक्षा की ओर बढ़े कदम, नवेगांव स्कूल में अभिभावकों ने ली बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी

Salekasa News: सालेकसा के नवेगांव जिप स्कूल में आयोजित स्कूल पूर्व तैयारी मेले में बच्चों का भव्य स्वागत। अभिभावक-शिक्षक संवाद और विभिन्न गतिविधियों से शिक्षा के प्रति जगाई गई अलख।

  • Author By Manoj Akotkar | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: May 04, 2026 | 08:47 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Navegaon ZP School: शिक्षा के प्रति बच्चों में रुचि जगाने और औपचारिक स्कूली शिक्षा की शुरुआत से पहले उन्हें मानसिक व सामाजिक रूप से तैयार करने के उद्देश्य से जिला परिषद हिंदी वरिष्ठ प्राथमिक शाला, नवेगांव में स्कूल पूर्व तैयारी मेला क्रमांक-1 का भव्य आयोजन किया गया। बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में शाला परिसर छोटे बच्चों की किलकारियों और पालकों के उत्साह से गूंज उठा।

आस्था और सम्मान के साथ शुभारंभ

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेश तांडेकर ने की। समारोह का विधिवत शुभारंभ विद्या की देवी माता सरस्वती और स्त्री शिक्षा की अग्रदूत क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों के रूप में पालक अनिल फुल्लारे, गोवर्धन दमाहे, रामकिशन लिल्हारे, मुख्याध्यापक एस. एम. दसरिया, पदवीधर शिक्षक आर.एस. बसोने, आंगनवाड़ी सेविका दुर्गावती बिसेन, सविता बोपचे, राकेश दमाहे तथा लीलावती राऊत विशेष रूप से उपस्थित थे।

स्वागत और विविध गतिविधियाँ

मेले का सबसे आकर्षक केंद्र नवप्रवेशित नन्हे बच्चों का स्वागत रहा। स्कूल की दहलीज पर पहली बार कदम रखने वाले इन बच्चों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनके चेहरों पर मुस्कान बिखर गई। मेले के दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न ‘स्टॉल्स’ लगाए गए थे। यहाँ बच्चों की शारीरिक क्षमता, सामाजिक व्यवहार और मानसिक दक्षता की जांच के लिए रोचक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। साथ ही, प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जांच और पंजीकरण (नोदंणी) की प्रक्रिया को भी सुलभ तरीके से पूरा किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

तेज रफ्तार का कहर, कनेरी नाले के पास दर्दनाक हादसा, मां और 3 साल के बच्चे की मौत

12 घंटे तक सड़क पर फंसे रहे हजारों वाहन, सौंदड़ ओवरब्रिज परिसर में लगा था जाम, प्रशासन नाकाम-जनता बेहाल

तिरोड़ा में जल संकट गहराया, पाइपलाइन के आकार से बढ़ी समस्या, 40 साल पुरानी योजना के बाद भी पानी की किल्लत

Gondia News: गोठणगांव में स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने लिया हर रविवार सफाई का संकल्प

यह भी पढ़ें: अमरावती में शादी की खुशियों के बीच खूनी संघर्ष, बारात में नाचने को लेकर विवाद, विहार पर पथराव के बाद भारी तनाव

पालक-शिक्षक संवाद, सुदृढ़ हुआ आधार

इस आयोजन की मुख्य विशेषता शिक्षकों और अभिभावकों के बीच हुआ सीधा संवाद रहा। शिक्षकों ने अभिभावकों को समझाया कि शिक्षा के प्रारंभिक वर्षों में घर और स्कूल का समन्वय कितना आवश्यक है। बच्चों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ उनके पोषण और नियमित उपस्थिति पर भी विशेष जोर दिया गया। गाेंदिया स्थित शाला परिसर को गुब्बारों और रंगीन कलाकृतियों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिसने बच्चों के मन में स्कूल के प्रति डर को खत्म कर एक सकारात्मक वातावरण निर्मित किया।

Navegaon zp school pre education fair success report

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 04, 2026 | 02:42 PM

Topics:  

  • Gondia News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.