Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

12 घंटे तक सड़क पर फंसे रहे हजारों वाहन, सौंदड़ ओवरब्रिज परिसर में लगा था जाम, प्रशासन नाकाम-जनता बेहाल

Gondia Traffic Jam: गोंदिया जिले के सौंदड़ में राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर ओवरब्रिज निर्माण के दौरान बिना सूचना यातायात बंद करने से 12 घंटे तक भीषण जाम लगा, जिससे प्रशासन की लापरवाही उजागर हुई।

  • Author By Manoj Akotkar | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: May 03, 2026 | 07:22 PM

Gondia traffic jam (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gondia NH53 Traffic Chaos: नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्र। 53 पर स्थित सड़क अर्जुनी तहसील के सौंदड़ परिसर में ओवरब्रिज के निर्माण कार्य ने आम जनता की जिंदगी बेहाल कर दी है। 30 अप्रैल की रात 11 बजे से भीषण जाम लगा, जो 1 मई की दोपहर करीब 12 बजे जाकर खुला। करीब 12 घंटे तक हजारों वाहन सड़क पर फंसे रहे, जबकि प्रशासन पूरी तरह बेखबर नजर आया। बताया जा रहा है कि पुलिस सुबह 7 बजे ट्रैफिक सुचारु करने में जुट गई। जिसके बाद यातायात सुचारू किया गया।

जानकारी के अनुसार, सौंदड़ में चंद्रपुरगोंदिया रेलवे लाइन और राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पिछले 7 से 8 वर्षों से धीमी गति से चल रहा है। इसी अधूरे काम ने एक बार फिर विकराल रूप ले लिया। रात के समय अचानक पुल पर दो सीमेंट राफ्टर रखने के लिए पूरी यातायात बंद कर दी गई, लेकिन इसकी कोई पूर्व सूचना स्थानीय प्रशासन को नहीं दी गई।

लापरवाही का खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ा

इस लापरवाही का खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ा। जाम में छोटे बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और एम्बुलेंस में मरीज तक फंसे रहे। पूरी रात लोग बिना किसी सुविधा के सड़क पर परेशान होते रहे। समन्वय की कमी उजागरस्थिति इतनी गंभीर थी कि स्थानीय पुलिस को भी इस काम की कोई जानकारी नहीं थी।

सम्बंधित ख़बरें

मारेगांव में शिवाजी महाराज की प्रतिमा को लेकर बवाल, 4 पर केस, 42 आंदोलनकारी भी आरोपी

अकोला में महाराष्ट्र स्थापना दिवस समारोह, पालकमंत्री आकाश फुंडकर ने किया ध्वजारोहण

अमरावती में बच्चू कडू का शक्ति प्रदर्शन, शिवसेना में शामिल होने के बाद निकाली भव्य रैली

आशीष जायसवाल ने लिया ‘समृद्ध गढ़चिरोली’ का संकल्प, विकास-शांति-पर्यावरण पर फोकस

पुल निर्माण कर रही पिलकॉन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रकाश नायर ने बताया कि उन्होंने एनएचएआई से अनुमति ली है, हालांकि आधी बात करके दो बार फोन काट दिया। पुलिस का कहना है कि ऐसे काम के लिए जिलाधीश की अनुमति जरूरी होती है, ताकि यातायात प्रभावित न हो।

ट्रैफिक पूरी तरह ठप

इस विरोधाभास ने पूरे मामले में गंभीर लापरवाही और समन्वय की कमी को उजागर कर दिया है। कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं ,कंपनी ने बिना किसी वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था किए ही काम शुरू कर दिया। हाईवे जाम होने के बाद कुछ वाहन गांव के अंदरूनी रास्तों से निकलने लगे, जिससे वहां भी भारी जाम की स्थिति बन गई।

ये भी पढ़े: तिरोड़ा में जल संकट गहराया, पाइपलाइन के आकार से बढ़ी समस्या, 40 साल पुरानी योजना के बाद भी पानी की किल्लत

करीब 15 से 20 किलोमीटर लंबा जाम लगा था। एक ओर सौंदड़ से ग्राम कोहमारा के आगे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, तो दूसरी ओर सौंदड़ से उकारा फाटा के आगे तक ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया था। 12 घंटे तक जनता को सड़क पर फंसा कर रखने की इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

बच्चों सहित मरीजों को परेशानी सड़क अर्जुनी तहसील के सौंदड़ क्षेत्र में स्थित ओवरब्रीज पर 2 सीमेंट राफ्टर रखने के लिए पूरी यातायात बंद कर दी गई। जिसकी कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। जिसके चलते करीब 12 घंटों तक यातायात जाम था। इस बीच वाहनों फंसे छोटे बच्चें, बुजुर्ग व मरीजों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा। अगर पहले से सूचना या डायवर्जन होता तो यह हालात नहीं बनते।

Gondia highway jam saundad overbridge 12 hours traffic chaos nh53

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 03, 2026 | 07:01 PM

Topics:  

  • Gondia News
  • Maharashtra
  • Traffic Jam

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.