तेज रफ्तार का कहर, कनेरी नाले के पास दर्दनाक हादसा, मां और 3 साल के बच्चे की मौत
Sadak Arjuni Accident: सड़क अर्जुनी तहसील के कनेरी नाले के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मां और तीन साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि पिता और एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हैं।
Sadak Arjuni Accident (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Gondia Traffic Safety: सड़क अर्जुनी तहसील के कनेरी नाले के पास बुधवार को हुए हादसे में तीन साल के बच्चे समेत उसकी मां की मौत हो गई, जबकि एक साल का बच्चा और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से पूरे तहसील में दुख व्यक्त किया जा रहा है और अपने मातापिता के साथ सड़क पर पड़े दो बच्चों की हृदयविदारक तस्वीर देखकर कई लोग सदमे में हैं। कोहमारानवेगांवबांध मार्ग पर दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी रहने से यह मार्ग दुर्घटना संभावित मार्ग बनता जा रहा है।
कोहमारावडसा राज्य मार्ग क्र. 11 पर कोहमारा चिखलीकनेरीनवेगांव दुर्घटना संभावित स्थान बनता जा रहा है और हर आठ से दस दिन में इस मार्ग पर दुर्घटनाएं हो रही हैं। कोहमारावडसा राज्य राजमार्ग एक बहुत व्यस्त सड़क है और कोहमारा में मुंबईकोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग क्र। 53 को जोड़ता है।
सुरजागढ़ लौह परियोजना से यातायात समस्या
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा से लेकर तेलंगाना, आंध्रप्रदेश तक के वाहन इस मार्ग का उपयोग करते हैं। नवेगांवबांध राष्ट्रीय उद्यान, इटियाडोह प्रकल्प, तिब्बती कैंप, बंगाली कैंप इस मार्ग पर हैं, इसलिए पर्यटक वाहनों का आवागमन रहता है। वाहन टोल से बचने के लिए इस्तेमाल गड़चिरोली जिले में शुरू हुई सुरजागढ़ लौह परियोजना से सड़क पर यातायात बढ़ गया है। इस भारी कच्चे लौह अयस्क के साथ चंद्रपुर जिले से सीमेंट परिवहन करने वाले ट्रक रायपुर राजनांदगांव तक पहुंचने के लिए इस सड़क का उपयोग करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
हाईप्रोफाइल नशा और प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, अकादमी की छात्रा के साथ दुष्कर्म
नासिक टीसीएस केस: बेहोशी की दवा देकर यौन शोषण, धर्मांतरण के लिए फंडिंग के मिले सबूत
कुंभ मेले से पहले नासिक में निवेश का महाकुंभ, 6 मई को इन्वेस्टमेंट समिट, मुख्यमंत्री की उपस्थिति
Times Square पर दिखा महाराष्ट्र का जलवा, अब सात समंदर पार से खिंचे चले आएंगे पर्यटक
दुर्घटनाओं की घटनाएं बढ़ गई
उल्लेखनीय है कि कुछ वाहन टोल से बचने के लिए इस रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं। यात्रियों की परवाह किए बगैर इन भारी वाहनों के गांव से होकर गुजरने से दुर्घटनाओं की घटनाएं बढ़ गई हैं। स्कूल की छुट्टी के बाद छात्रों को सड़क पार कराने के लिए शिक्षकों को खुद सड़क पर इंतजार करना पड़ता है।
कब जागेगा निर्माण विभाग सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में वृद्धि से भारी जनहानि हो रही है और कुछ लोग स्थायी विकलांगता का शिकार हो रहे हैं। सड़क के किनारे दुकानों, होटलों, ढाबों के सामने वाहनों की पार्किंग के कारण आनेजाने वाले वाहनों को परेशानी हो रही है और दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ रही है।
ये भी पढ़े: आशीष जायसवाल ने लिया ‘समृद्ध गढ़चिरोली’ का संकल्प, विकास-शांति-पर्यावरण पर फोकस
दुर्घटनाओं सिलसिला जारी
ऐसे दुकानदारों को डुग्गीपार पुलिस द्वारा प्रचलित कानून के तहत मामला दर्ज करने का नोटिस दिया गया है। लेकिन हादसों को कम करने के लिए निर्माण विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सड़क किनारे झाड़ियां बढ़ने से सामने का वाहन दिखाई न देने से दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ रही है।
मुंबई-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 53 हर सप्ताह दुर्घटनाओं सिलसिला जारी है। जिसमें आम लोगों की जान जा रही है। लेकिन प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रही है। सांसद व विधायकों के साथ बातचीत करने के बाद उन्होंने इस विषय पर बैठक बुलाकर हल निकालने का प्रयास किया है।
