एमपी फोर्टिफाइड राइस स्कैम: गोंदिया के अन्य मिल मालिकों पर भी मंडराया गिरफ्तारी का खतरा; SIT की जांच तेज

Gondia Rice Mill: मध्य प्रदेश के फोर्टिफाइड चावल घोटाले की जांच गोंदिया तक पहुंच गई है। एसआईटी ने दो राइस मिल संचालकों को हिरासत में लिया है। मामले में अन्य संचालकों से भी जल्द पूछताछ हो सकती है।
MP Fortified Rice Scam: Threat of arrest looms over other mill owners in Gondia too; SIT probe intensifies.
गोंदिया चावल घोटाला,(सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो
Updated on

Gondia Rice Mill Operators SIT Investigation: मध्य प्रदेश के बहुचर्चित फोर्टिफाइड चावल घोटाले में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। विशेष जांच दल (एसआईटी) ने सोमवार को गोंदिया के दो राइस मिल संचालकों को हिरासत में लिया है।

दोनों पर एफसीआई गोदाम से एशियन प्लांट के नाम पर उठाए गए सरकारी फोर्टिफाइड चावल की खरीदी तथा उसके अवैध कारोबार में शामिल होने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, मामले में गोंदिया जिले के कुछ अन्य राइस मिल संचालकों से भी जल्द पूछताछ की जा सकती है।

इससे पहले मध्य प्रदेश पुलिस इस मामले में आठ राइस मिल संचालकों और दलालों को गिरफ्तार कर चुकी है। गोंदिया के दो मिल संचालकों को हिरासत में लिए जाने के बाद मामले में कार्रवाई का आंकड़ा 10 तक पहुंच गया है।

सरकारी चावल घोटाले का मास्टरमाइंड अब भी फरार

हालांकि, इस पूरे नेटवर्क का मुख्य आरोपी एशियन प्लांट का संचालक, सिवनी के कुछ राइस मिल संचालक, ट्रांसपोर्टर तथा अन्य सहयोगी अब भी फरार बताए जा रहे हैं। एसआईटी ने उनकी तलाश तेज कर दी है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई है।

जांच में सामने आया है कि एफसीआई गोदाम से एशियन प्लांट के नाम पर फोर्टिफाइड चावल उठाया गया था, लेकिन उसे निर्धारित स्थान तक पहुंचाने के बजाय विभिन्न राइस मिलों में उतारकर अवैध रूप से खुले बाजार में बेचा गया।

यह चावल मध्य प्रदेश सरकार की सब्सिडी योजना के तहत वितरित किया जाना था। सरकारी दर पर इसकी कीमत करीब 2,200 रु। प्रति क्विंटल है, जबकि आरोप है कि इसे दलालों के माध्यम से लगभग 5,000 रु। प्रति क्विंटल तक बेचा गया। सरकारी योजना का यह चावल में बेचना प्रतिबंधित है।

12 करोड़ से अधिक का फोर्टिफाइड चावल जब्त

एसआईटी के अनुसार अब तक 5,000 मीट्रिक टन से अधिक फोर्टिफाइड चावल जब्त किया जा चुका है, जिसकी अनुमानित कीमत 12 करोड़ रु। से अधिक बताई जा रही है। इसके अलावा एशियन प्लांट के नाम पर भेजे गए चावल की ढुलाई करने वाले 20 से अधिक ट्रकों को भी मध्य प्रदेश पुलिस ने जब्त किया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com