तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं! खेत में पिता के साथ गई मासूम की जान ली, क्षेत्र में दहशत
Gondia Forest Department :तिरोडा तहसील के इंदोरा-निमगांव में तेंदुए के हमले में 9 वर्षीय बच्ची की मौत। क्षेत्र में दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की।
- Written By: आंचल लोखंडे
तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं! (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Wildlife Conflict Tiroda: तिरोडा तहसील के इंदोरा-निमगांव में 29 नवंबर दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां खेत में पिता के साथ गई एक मासूम पर घात लगाए बैठे तेंदुए ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को गोंदिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान रात लगभग 8 बजे उसकी मौत हो गई। मृत बच्ची का नाम रुची देवानंद पारधी (9), निवासी इंदोरा-निमगांव बताया गया है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को दोपहर रुची अपने पिता के साथ खेत पर गई थी। पिता खेत में तार की बाड़ लगाने का कार्य कर रहे थे जबकि रुची थोड़ी दूरी पर मेड़ पर खड़ी थी। तभी घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक हमला कर उसे कुछ दूर तक घसीट लिया। बच्ची की चीखें सुनते ही उसके पिता और पास में काम कर रहे किसान वहां पहुंचे। लोगों की आवाज सुनकर तेंदुआ रुची को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।
इंदोरा-निमगांव की घटना
गंभीर रूप से घायल रुची को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उसे गोंदिया के निजी अस्पताल में रेफर किया गया। उपचार के बावजूद बच्ची ने दम तोड़ दिया।
सम्बंधित ख़बरें
वृक्षधरा फाउंडेशन का भव्य पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया सामूहिक संकल्प
गोंदिया में खाद कंपनियों की मनमानी से विवाद; यूरिया के साथ दूसरा उर्वरक लेने की अनिवार्यता से विक्रेता परेशान
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: वनाधिकार धारक आदिवासी किसानों के लिए लागू होंगे अलग 7-E और 12-E रिकॉर्ड
SIR सर्वेक्षण से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित, गोंदिया में स्कूल व्यवस्थापन समिति ने उठाई आवाज
ये भी पढ़े: भाई को सोशल मीडिया पर मैसेज भेजा और फिर…कल्याण के काला तालाब में मिला 30 साल के युवक का शव
दूसरा कोई शिकार होने से पहले तेंदुए को पकड़ने की मांग तेज
इंदोरा-निमगांव, सुकडी और डाकराम क्षेत्र में पिछले पंद्रह दिनों से तेंदुए की दहशत लगातार बनी हुई है। लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को तत्काल पकड़ने और सुरक्षा के पुख्ता उपाय करने की मांग की है ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो।
