Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

किंडगीपार में शराबबंदी आंदोलन हुआ हिंसक: पुलिस पर पथराव, 6 अधिकारी और 35 कर्मचारी घायल, 90 लोगों पर केस दर्ज

  • Author By Manish Vishwabhno | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 07, 2026 | 07:59 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Kindgipar Amgaon Liquor Ban News: आमगांव तहसील के किंडगीपार में शराब की दुकान को हमेशा के लिए बंद करने की मांग ने अब हिंसक रूप ले लिया है। 10 अप्रैल को घोषित रेलवे रोको व सामूहिक आत्मदाह के परिणाम सामने आ रहे थे, वहीं 6 अप्रैल को प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर आक्रोशित भीड़ ने पत्थरबाजी कर दी। इस हिंसक झड़प में 6 पुलिस अधिकारी, 35 कर्मचारी सहित ग्रामवासी भी घायल हो गए। इस बीच 7 अप्रैल को तीन गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों को न्यायालय ने तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

महिलाओं और युवाओं ने गांव के विकास के लिए शराब मुक्त गांव की मांग की थी। 5 अप्रैल को संतोष दोनोडे और उनके परिवार को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की धारा 168 का नोटिस देने गई पुलिस से उनकी तीखी बहस हुई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सेक्शन 168 का नोटिस फाड़ दिया और वहां मौजूद पुलिसवालों को धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया।

6 अप्रैल को जब पुलिस सरकारी काम में रुकावट डालने के इसी गंभीर मामले में संतोष दोनोडे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार करने गई, तो रोषित ग्रामवासियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें जयश्री गाडबांधे, सुरेखा अवताड़े, श्याम ब्राह्मणकर, मनीषा निकम, प्रवीण डांगे समेत कई पुलिस कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

सम्बंधित ख़बरें

अमरावती पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’, 6 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद विश्रोली से लापता 3 बच्चे सुरक्षित बरामद

अकोला मनपा के जलापूर्ति विभाग पर संकट: सालभर में मात्र 13.25 करोड़ की वसूली, खर्च के मुकाबले आय बेहद कम

गड़चिरोली में सैटेलाइट से होगी दावानल की निगरानी; पांचों वनमंडलों में ‘फायर स्टेशन’ शुरू, तुरंत बुझेगी आग

अकोला में मोर्ना नदी स्वच्छता अभियान की शुरुआत: सांसद अनूप धोत्रे व विधायक सावरकर ने निमवाड़ी से किया शुभारंभ

हालात की गंभीरता को समझते हुए, पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे और पुलिस उपअधीक्षक अभय डोंगरे मौके पर पहुंचे। कई नेताओं की उपस्थिति में उन्होंने भीड़ से शांति की अपील की और हालात को काबू में किया। इस मामले में शिकायतकर्ता मनीषा निकम की शिकायत पर मुख्य आरोपी संतोष दोनोडे और करीब 80 से 90 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

प्रशासन हाई अलर्ट परमजदूरों व मेहनतकशों की बस्ती किंडगीपार गांव में शराब बंदी के लिए मतदान की मांग जारी है। संतोष दोनोडे, चुनेश्वरी हरिनखेड़े, प्रमिला खरोले, यमन पुसाम और रूपकला भांडारकर ने आत्मदाह की धमकी दी है। गिरफ्तार किए गए तीनों प्रदर्शनकारियों को 7 अप्रैल को न्यायालय में पेश किया गया, उन्हें तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया।

10 अप्रैल की अवधि के कारण पूरा प्रशासन अभी भी हाई अलर्ट पर है। थाने के 200 मीटर पर बैरिकेड्सपुलिस विभाग द्वारा 200 मीटर पर ही पुलिस थाने जाने के दोनों मार्ग पर बैरिकेड्स् लगा दिए गए है। जिससे कोई भी इस मार्ग पर न आ सके तथा ग्राम किंडगीपार से आमगांव आने वाले मार्ग पर चौकचौक में पुलिस बल तैनात किया गया तथा न्यायालय जाने वाले मार्ग पर भी पुलिस बल तैनात किया।

अनेक थानों से मंगवाए पुलिसकर्मीआमगांव तहसील के किंडगीपार में शराबबंदी को लेकर हुए पथराव व लाठीचार्ज से गांव में माहौल खराब हो गया। वहीं ग्रामवासी पुलिस विभाग को लेकर आक्रोशित है। यह हालात और खराब न हो इसलिए जिले के अनेक पुलिस थानों से पुलिस कर्मियों को बुलाया गया तथा आमगांव सहित मुख्य चौकचौक पर पुलिस का बंदोबस्त लगाया गया है।

Kindgipar liquor ban protest violence police clash amgaon arrests

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 07, 2026 | 07:37 PM

Topics:  

  • Gondia News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.