- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Khodshivni Khairi Road Bad Condition 20 Years No Repair Gondia
रास्ता खोज कर दिखाओं इनाम पाओं, खोडशिवनी-खैरी मार्ग को 20 वर्षों से है सुधार का इंतजार
Khodshivni-Khairi Road: गोंदिया जिले के सिंदीबिरी क्षेत्र में खोडशिवनी-खैरी मार्ग की हालत 20 सालों से जर्जर है। गड्ढों से भरी सड़क पर सफर जोखिमभरा बना हुआ है।
- Written By: आंचल लोखंडे

खोडशिवनी-खैरी मार्ग की दशा दयनीय
Gondia District: रास्ता खोज कर दिखाओं इनाम पाओं…ऐसी ही कुछ मांग सिंदीबिरी समूह ग्राम पंचायत के लोग इन दिनों कर रहे है। क्योंकी सड़क अर्जुनी (त.सं) तहसील के सिंदीबिरी समूह ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले खोडशिवनी रेलवे टोली से खैरी मार्ग पर सड़क नाम की कोई चीज ही नहीं है। पिछले 20 से 25 वर्षों से इस मार्ग की मरम्मत नहीं हुई है। इस कारण सड़क की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। जगह-जगह बने बड़े गड्ढों के कारण नागरिकों को इस मार्ग से गुजरना मुश्किल हो गया है, जिससे हर दिन उनका सफर जोखिम भरा बन गया है।
खोडशिवनी-रेलवे टोली से खैरी तक लगभग दो किलोमीटर लंबी इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। सड़क अर्जुनी तहसील मुख्यालय होने के कारण यहां बाजार, शैक्षणिक संस्थान और सरकारी कार्यालय स्थित हैं। ग्रामीणों को इन स्थानों तक पहुंचने के लिए इसी खस्ताहाल सड़क से होकर गुजरना पड़ता है।
भारी यातायात
सौंदड जाने वाली मुख्य सड़क से यह मार्ग जुड़ता है, जिसके कारण इस पर हमेशा भारी यातायात रहता है। घाटबोरी, तेली घाटबोरी, सिंदीपार और बौद्धनगर के नागरिक रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए खोडशिवनी रेलवे टोली तक इसी मार्ग से आते हैं। सड़क अर्जुनी तक पहुंचने के लिए भी यह मार्ग लगभग 5-6 किलोमीटर की दूरी को कम करता है, लेकिन बीते दो दशकों से सड़क पर मरम्मत का नाम तक नहीं लिया गया है। दो किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर 8 से 10 फीट तक गहरे गड्ढों के कारण लोग जान हथेली पर रखकर यात्रा करने को मजबूर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी MMRDA को नहीं मिले 3,000 फ्लैट, नीलकमल रियल्टर्स को फिर नोटिस
भीमाशंकर से परली वैजनाथ तक महाविकास, महाराष्ट्र सरकार ने स्वीकृत किए करोड़ों के प्रोजेक्ट
RSS मुख्यालय को उड़ाने की साजिश का ‘डॉलर’ कनेक्शन; पाकिस्तानी हैंडलर उमर ने रईस शेख को दी थी मोटी रकम
मुंबईकरों को बिजली बिल में राहत, दिन में इस्तेमाल होने वाली बिजली होगी सस्ती
2 किमी सड़क की दुर्दशा
इस मार्ग पर अब तक कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोग गंभीर रूप से घायल और अपंग हो चुके हैं। बावजूद इसके इस सड़क की दुर्दशा की ओर किसी जनप्रतिनिधि ने ध्यान नहीं दिया। खोडशिवनी-रेलवे टोली से खैरी मार्ग सौंदड जिला परिषद क्षेत्र में आता है, लेकिन इस क्षेत्र के प्रतिनिधि वर्षों से मौन हैं। चुनाव के समय मतदाताओं से सड़क बनाने के झूठे वादे किए जाते हैं, परंतु चुनाव बीतते ही वादे धूल में मिल जाते हैं। नागरिकों का सवाल है कि सड़क निर्माण के नाम पर जारी विकास निधि आखिर जाती कहां है?
ये भी पढ़े: BJP नहीं तो कोई और सही..निकाय चुनावों में गठबंधन को लेकर NCP ने दी चेतावनी, अजित ने चुना नया सेनापति
जनप्रतिनिधियों की अनदेखी
सड़क निर्माण के नाम पर कई गांवों में पहले से अच्छी सड़कों को तोड़कर दोबारा बनाया जा रहा है, जबकि जिन स्थानों की सड़कें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं, वहां मरम्मत के नाम पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। यह कार्यप्रणाली स्थानीय जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकताओं पर प्रश्नचिह्न लगाती है। ग्रामीणों का कहना है कि विकास से जनप्रतिनिधियों का कोई सरोकार नहीं है। उन्हें केवल ऐसे कामों में रुचि है, जिनसे लाभ या “मलाई” हासिल की जा सके।
Khodshivni khairi road bad condition 20 years no repair gondia
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल में दिल दहला देने वाली वारदात, संदेह के चलते पत्नी की गला रेतकर हत्या, पुलिस जांच तेज; इलाके में सनसनी
May 19, 2026 | 11:38 AMअकोला: बोरगांव मंजू में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले तीनों आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार, 20 मई तक पुलिस रिमांड
May 19, 2026 | 11:35 AMबॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी MMRDA को नहीं मिले 3,000 फ्लैट, नीलकमल रियल्टर्स को फिर नोटिस
May 19, 2026 | 11:33 AMभगवा और सफेद रंग का धांसू कॉम्बिनेशन, रेल मंत्रालय ने दिखाई देश की पहली बुलेट ट्रेन की झलक, फोटो हो रही वायरल
May 19, 2026 | 11:28 AMडॉक्टरों की भारी कमी से जूझ रहा भोपाल AIIMS, एक-एक डॉक्टर के भरोसे चल रहे 9 विभाग, कार्डियोलॉजी का हाल बेहाल
May 19, 2026 | 11:28 AMअकोला में पारा 46.3 डिग्री पहुंचा; अगले 5 दिन भीषण हीटवेव का अलर्ट, रात की बिजली कटौती से जनता बेहाल
May 19, 2026 | 11:23 AMयवतमाल के पुसद में नशे के कारोबार पर शिकंजा, 8.7 किलो गांजा जब्त; 4 गांजा तस्कर गिरफ्तार
May 19, 2026 | 11:19 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













