- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Goregaon Nagar Panchayat Election 2025 Social Media Hype
कार्यकर्ता कर रहे ऑनलाइन युद्ध, पोस्ट और मिम्स का भंडार, सोशल मीडिया पर भिड़े नेता और निर्दलीय
Election Campaign Goregaon: गोरेगांव नगर पंचायत चुनाव प्रचार में सोशल मीडिया पर मिम्स और पोस्ट का युद्ध, भाजपा, कांग्रेस और राष्ट्रवादी नेताओं की सक्रियता, 2 दिसंबर को मतदान।
- Written By: प्रिया जैस

गोरेगांव नगर पंचायत (फाइल फोटो)
Election Memes India: गोरेगांव नगर पंचायत चुनावों में प्रचार थमने के लिए अंतिम दिनों में चुनावी माहौल ने एक अलग ही रूप ले लिया है। यहां भाजपा, कांग्रेस तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस के बड़े नेता अब चुनाव प्रचार में सड़कों पर उतर आए हैं। वहीं दूसरी ओर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच सोशल मीडिया पर चुनावी युद्ध चल रहा है।
कार्यकर्ता विरोधी पक्ष नेताओं के मिम बनाकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर चल रहे प्रतिदिन के डिबेट इन दिनों मतदाताओं के लिए मनोरंजन का साधन बने हुए हैं। गोरेगांव नगर पंचायत चुनाव भाजपा, कांग्रेस तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस समेत सभी निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव को जितने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं।
श्याम दंड भेद का इस्तेमाल करते हुए यहां हर कोई मतदाताओं को अपने और आकर्षित करने का काम कर रहा है। उल्लेखनीय यह है कि यहां नेताओं की सभाओं में मतदाताओं की संख्या काफी कम नजर आ रही है लेकिन सोशल मीडिया पर चुनावी माहौल छाया हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक मनपा का 3011.85 करोड़ का बजट आयुक्त द्वारा प्रस्तुत, स्थायी समिति में जल्द होगी चर्चा
महाराष्ट्र का कृषि निर्यात ठप, हवाई और समुद्री मार्ग बंद होने से प्याज और फलों के दाम गिरने की आशंका
विदेश नीति पर महाराष्ट्र की सियासत गरमाई, संजय शिरसाट का राउत पर तंज, बोले-ट्रंप और नेतन्याहू से करें बात
मुंबई, पुणे के श्रद्धालुओं को महाकालेश्वर-उत्तर भारत यात्रा का मौका, रेलवे चलाएगी भारत गौरव ट्रेन
पोस्ट और मिम्स की भंडार
उम्मीदवारों द्वारा चुनावी वादे तथा अलग-अलग चुनावी घोषणाओं से मतदाताओं तक लुभाने का काम किया जा रहा है। इन दिनों सोशल मीडिया चुनाव प्रचार-प्रसार का सबसे बड़ा जरिया बना हुआ है। जहां एक ओर सोशल मीडिया उम्मीदवारों के बैनर पोस्टरों से भरा पड़ा है वहीं दूसरी ओर भाजपा, कांग्रेस जैसे बड़े दलों के कार्यकर्ता अपने विरोधी पक्ष के नेताओं तथा उम्मीदवारों के मिम बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर एक दूसरे की खिल्ली उड़ा रहे हैं।
यह भी पढ़ें – 1 करोड़ दो, 11000 वोट दिलवाता हूं..चांदवड में EVM ‘मशीन डील’ की ऑडियो क्लिप वायरल, BJP के वोट फिक्स!
चुनाव आयोग की पैनी नजर
इस चुनाव में कई बार मर्यादा की सीमा पार हो रही है वहीं मतदाता इन सारी बातों को गांठ बांधे हुए 2 दिसंबर मतदान दिन के इंतजार में है जो 3 दिसंबर के चुनावी परिणामों में दिखाई दे सकता है। गोरेगांव चुनाव प्रचार के अंतिम दिनों में 1 दिसंबर कत्ल की रात तथा 2 दिसंबर मतदान दिन शहर में माहौल और भी बिगड़ सकता है। आचार संहिता के नियम उल्लंघन कि पूरी संभावना बनी हुई है जिसके चलते चुनाव आयोग को और भी तैयार रहने की आवश्यकता है।
Goregaon nagar panchayat election 2025 social media hype
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कच्चे दूध के इस आसान इस्तेमाल से पाएं मक्खन जैसी कोमल स्किन, बस मिला लें ये एक खास चीज
Mar 03, 2026 | 06:32 AMSalim Merchant Birthday: पिता के कीबोर्ड से शुरू हुआ सफर, सलीम मर्चेंट ने सुरों से रच दी अपनी दुनिया
Mar 03, 2026 | 06:25 AMBirthday Horoscope 3 March: मेष से मीन राशि तक, किनके खुलेंगे किस्मत के दरवाजे और किन्हें रहना होगा सावधान?
Mar 03, 2026 | 06:16 AMगर्मी में गाड़ी का खर्च बढ़ने से बचाएं, अभी कर लें ये 2 जरूरी काम, नहीं तो जेब पर पड़ेगा भारी बोझ
Mar 03, 2026 | 05:12 AMWorld Wildlife Day 2026: कुदरत का सन्नाटा है सबसे बड़ा खतरा! जानें कैसे प्रजातियों का अंत छीन सकता है सुकून
Mar 03, 2026 | 04:24 AMWorld Hearing Day 2026: कहीं आप भी तो नहीं हो रहे बहरापन का शिकार? घर की ये 5 चीजें डैमेज कर रही हैं आपके कान!
Mar 03, 2026 | 04:00 AM7,500 के बाद नहीं कर पाएंगे Follow, Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट
Mar 03, 2026 | 03:36 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM














