महाराष्ट्र में गोंदिया का परचम: माझी वसुंधरा 5.0 अभियान में मिले 8 बड़े पुरस्कार
माझी वसुंधरा 5.0 अभियान में गोंदिया जिले ने 8 पुरस्कार जीतकर इतिहास रचा। डव्वा और भजियापार पंचायतों को 1.25-1.25 करोड़ की राशि मिली। CEO एम. मुरुगानंथम को उत्कृष्ट अधिकारी का सम्मान।
- Written By: रूपम सिंह
महाराष्ट्र में गोंदिया का परचम: माझी वसुंधरा 5.0 अभियान में मिले 8 बड़े पुरस्कार (सौजन्य-नवभारत)
Majhi Vasundhara 5.0 Awards News: महाराष्ट्र सरकार के माझी वसुंधरा 5.0 अभियान के अंतर्गत गोंदिया जिला परिषद ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए कुल आठ पुरस्कार अपने नाम किए हैं। इनमें छह पुरस्कार ग्राम पंचायत स्तर पर तथा दो पुरस्कार व्यक्तिगत उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किए गए हैं। यह पहली बार है जब गोंदिया जिले को इस अभियान में इतनी बड़ी सफलता मिली है।
राज्य सरकार ने मंगलवार को पत्र जारी कर 1 जून 2024 से 31 मार्च 2025 तक चले माझी वसुंधरा 5.0 अभियान के पुरस्कारों की घोषणा की। इस अभियान में राज्य की 27,895 ग्राम पंचायतों ने भाग लिया। यह अभियान प्रकृति के पांच तत्व पृथ्वी, वायु, जल, अग्नि और आकाश पर आधारित है। मूल्यांकन तीसरे पक्ष की संस्था द्वारा डेस्कटॉप और फील्ड स्तर पर किया गया।
राज्य स्तर पर दो ग्राम पंचायतों की चमक
- ग्राम पंचायत डव्वा ने 3,000 से 5,000 जनसंख्या वर्ग में राज्य स्तरीय द्वितीय पुरस्कार हासिल किया। इसके लिए सरकार ने 75 लाख रुपये की पुरस्कार राशि घोषित की।
साथ ही भूमि विषयगत सर्वोच्च प्रदर्शन के लिए इसे 50 लाख रुपये का अतिरिक्त पुरस्कार मिला। - ग्राम पंचायत भजियापार ने 1,500 से 2,000 जनसंख्या वर्ग में राज्य स्तरीय द्वितीय पुरस्कार जीता। इसे भी 75 लाख रुपये तथा भूमि विषयगत उत्कृष्टता के लिए 50 लाख रुपये दिए जाएंगे।
इस प्रकार दोनों ग्राम पंचायतों को अलग-अलग श्रेणियों में चार पुरस्कार मिले हैं और प्रत्येक को कुल 1 करोड़ 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्राप्त होगी।
सम्बंधित ख़बरें
Harit Maharashtra Campaign: गोंदिया में 17 लाख पौधारोपण का लक्ष्य, पर्यटन और हरित विकास पर जोर
Gondia News: गोंदिया में महिला सशक्तिकरण की मिसाल: बचत समूहों को 488 करोड़ का कर्ज
देव्हाडा बुज में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, एक आरोपी गिरफ्तार, करडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
तिरोड़ा रेलवे स्टेशन पर जल्द लगेंगे कोच डिस्प्ले और ट्रेन इंडिकेटर बोर्ड, रेल प्रशासन ने दी मंजूरी
विभाग स्तर पर प्रथम पुरस्कार
- नानव्हा ग्राम पंचायत (सालेकसा पंचायत समिति) ने 2,000 से 3,000 जनसंख्या वर्ग में नागपुर संभाग से प्रथम स्थान प्राप्त किया।
- सिरेगांवबांध ग्राम पंचायत (अर्जुनी मोरगांव पंचायत समिति) ने 1,500 से 2,000 जनसंख्या वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।
दोनों पंचायतों को 50-50 लाख रुपये के पुरस्कार घोषित किए गए हैं।
उत्कृष्ट मुख्य कार्यकारी अधिकारी का सम्मान
गोंदिया जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम. मुरुगानंथम को विभाग स्तर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘उत्कृष्ट मुख्य कार्यकारी अधिकारी’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं जिले में श्रेष्ठ कार्य के लिए सालेकसा पंचायत समिति के गुट विकास अधिकारी संजय पुरी को भी सम्मान मिला।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र सरकार की तिजोरी खाली! ठाणे-पालघर के ठेकेदारों का 2114 करोड़ बकाया; छोटे कॉन्ट्रैक्टरों की हालत खराब
नेतृत्व में आया बड़ा बदलाव
एम. मुरुगानंथम के नेतृत्व में गोंदिया जिला परिषद में कई उल्लेखनीय सुधार हुए हैं। उन्होंने ई-ऑफिस प्रणाली लागू कर कार्यप्रणाली को तेज और पारदर्शी बनाया। शिक्षकों की पदोन्नति, अनुकंपा भर्ती जैसे लंबित मामलों का निपटारा किया गया।
- जिला परिषद का सौंदर्यीकरण
- नए क्लासरूम का निर्माण
- मामा तालाबों का जीर्णोद्धार
- महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत 1,000 किमी सड़क किनारे वृक्षारोपण
- जिला व ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक स्वच्छता अभियान जैसी कई नई पहल की गईं।
टीमवर्क की सराहना
ग्राम पंचायतों को यह सफलता दिलाने में उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी मधुकर वासनिक की भूमिका की भी हर स्तर पर सराहना हो रही है।
मुरुगानंथम और वासनिक ने सभी पुरस्कार विजेता ग्राम पंचायतों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री के समृद्ध पंचायत राज अभियान में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करने की अपील की है।
