गोंदिया में मतदाता सूची पुनरीक्षण का 75% काम पूरा, 1,285 बीएलओ कर रहे मैपिंग
BLO Mapping Gondia: गोंदिया जिले में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का 75 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, जहां 1,285 बीएलओ के माध्यम से 11.25 लाख मतदाताओं की मैपिंग व सत्यापन किया जा रहा है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Gondia Voter List Revision (सोर्सः सोशल मीडिया)
Gondia Voter List Revision: मतदाता सूची का विशेष सूची पुनरीक्षण (SIR) बीएलओ के जरिए किया जा रहा है। जिले में 11,25,100 मतदाता हैं। इनमें से 75 प्रश, मतदाता लिस्ट का पुनरीक्षण पूरा हो चुका है। इसके लिए 1,285 बीएलओ को नियुक्त किया गया है। बाकी 25 प्रश। मतदाता लिस्ट की मैपिंग का काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
चुनाव उपजिलाधीश विजय अवधानी ने बताया कि 75 प्रश. काम पूरा हो चुका है और जल्द ही यह 90 प्रश। हो जाएगा। मतदाता के पुनरिक्षण का 75 प्रश. काम पूरा हो चुका है। यह काम जिले में 1,285 बीलएलओ के जरिए किया जा रहा है। एसआईआर का काम करने के लिए सभी जगहों पर बीएलओ ने काम करना शुरू कर दिया है। जिनके नाम 2024 की मतदाता सूची में हैं, उनकी मैपिंग की जा रही है कि उनका नाम 2002 की सूची में है या नहीं।
खुद की मैपिंग करवाएं
चुनाव विभाग ने अपील की है कि वे बीएलओ के संपर्क में रहकर खुद की मैपिंग करवाएं, 29 अक्टूबर 2025 को जिले में 11,25,100 मतदाता थे। इन मतदाताओं की मैपिंग और पूरी तरह से वेरिफिकेशन किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने राजनीतिक पार्टी के एजेंटों से अपील की है कि वे बूथ के तहत बीएलओ के संपर्क में रहकर खुद की मैपिंग करवाएं।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा की महिला का वोटर रिकॉर्ड पहुंचा उत्तर प्रदेश, SIR सत्यापन में गड़बड़ी का आरोप
Gondia News: गोंदिया नगर परिषद की जर्जर इमारत बनी खतरा, प्लास्टर गिरने से टला बड़ा हादसा
वाशिम में NCC कैडेट्स की पहल, SIR मुहिम को लेकर पोस्टर से किया मतदाता जागरूकता अभियान
भंडारा में SIR अभियान को लेकर शिक्षकों की मांग, दोपहर 2 बजे बाद कार्यमुक्त करने की अपील
जिले में 9,320 रिपीट मतदाता
उपजिलाधीश विजय अवधानी ने बताया कि जिले में 9,320 रिपीट मतदाता है, जिनमें से 1,939 एक ही उसी क्रमांक से है। 1,257 मतदाता एक ही चुनाव क्षेत्र से हैं और 6. 124 मतदाता जिले के बाहर से हैं।
ये भी पढ़े: Gondia: एक दिन, दो मौतें! तेंदुए ने 6 साल के मासूम को घर से घसीटा, बाघ ने खेत में महिला को उतारा मौत के घाट
यह नमूना इसी काम के लिए
नमूना 6 नए मतदाता पंजीकरण के लिए आवेदन है। नमूना 7 मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए है। यह नमूना मतदाता की मौत या स्थाई रूप से स्थलांतरण के मामले में इस्तेमाल होता है। जबकि नमूना 8 मौजूदा सुची में गलत नाम, जन्मतिथि को ठीक करने के लिए है।
