वाशिम में NCC कैडेट्स की पहल, SIR मुहिम को लेकर पोस्टर से किया मतदाता जागरूकता अभियान
Washim NCC Cadets: वाशिम के श्री बाकलीवाल विद्यालय के 45 NCC कैडेट्स ने SIR मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर पोस्टर स्पर्धा के माध्यम से नागरिकों में जागरूकता फैलाई।
Voter Registration (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Washim SIR Campaign: भारतीय चुनाव आयोग के निर्देश नुसार देशभर में अभी मतदाता सूची की विशेष डेफ्थ पुनरावृत्ति मुहिम अर्थात एसआईआर चलाया जा रहा है। इस मुहिम को नागरिको ने अपना राष्ट्रीय कर्तव्य समजकर उत्स्फूर्त सहयोग करने का आवाहन जिलाधिकारी योगेश कुंभेजकर ने किया है।
जिलाधिकारी के इस आवाहन को सकारात्मक प्रतिसाद देते हुए यहा के श्री बाकलीवाल विद्यालय के 45 एनसीसी कॅडेट्स ने पोस्टर स्पर्धा के जरिए नागरिको में एसआईआर मुहिम बाबत प्रभावी जागरुकता की। यह स्पर्धा एनसीसी अधिकारी अमोल काले के मार्गदर्शन में उत्साह से संपन्न हुई।
वाशिम के NCC कैडेट्स ने पोस्टर स्पर्धा से किया जागरूक
विद्यार्थियों ने अपनी कल्पकता और सामाजिक अवेयरनेस के दम पर आकर्षक पोस्टर के ज़रिए मतदाता पंजियण का महत्व बताया। इस स्पर्धा में सेजल सरनाईक ने प्रथम क्रमांक, अनुजा काकडे ने द्वितीय क्रमांक तर गौरी कानकटाव ने तृतीय क्रमांक प्राप्त किया। सफलता प्राप्त विद्यार्थियो का शीघ्र ही विद्यालय की ओर से सन्मान किया जानेवाला है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई के मानखुर्द में 4 मंजिला अवैध इमारत गिरने से 6 की मौत: मकान मालिक और ठेकेदार समेत 2 गिरफ्तार, केस दर्ज
ठाणे में भारी बारिश से हाई अलर्ट, 24 घंटे में 237 मिमी वर्षा; एनडीआरएफ की दो टीमें तैनात
कल्याण: शिंदे गुट के पार्षद रमेश म्हात्रे पर महिला डॉक्टर और नर्सों से मारपीट का आरोप; CCTV फुटेज आया सामने
भंडारा में SIR अभियान को लेकर शिक्षकों की मांग, दोपहर 2 बजे बाद कार्यमुक्त करने की अपील
SIR अभियान को मिला NCC का समर्थन
एसआईआर यह मतदाता सूची अद्ययावत रखने के लिए चलायी जानेवाली महत्त्वपूर्ण मुहिम है। इस के तहत नए से 18 वर्षे पूर्ण हुए युवको की मतदाता करके पंजियण किया जाता है। तो इसी प्रकार से मृत अथवा स्थलांतरित व्यक्ति की नामे हटाकर सूची बनायी जाती है। नाम ,पता आदि मे की गलतियाँ ठीक की जाती हैं।
ये भी पढ़े: मुंबई में बारिश के बीच मौत का जाल बने अवैध बिजली के तार, झोपड़पट्टियों में बढ़ा करंट का खतरा
नागरिक पंजियण के लिए वोटर हेल्पलाइन ऐप या चुनाव आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, बीएलओ के ज़रिए घरघर जाकर जानकारी वेरिफाई की जा रही है।
45 NCC कैडेट्स ने लिया हिस्सा
राष्ट्रीय कर्तव्य को देखते हुए सामाजिक जागरुकता करनेवाले एनसीसी कॅडेट्स के बाकलीवाल चॅरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एड. सुरेंद्रकुमार बाकलीवाल, मुख्याध्यापक बबनराव बिल्लारी, उपमुख्याध्यापक दंभीवाल, पर्यवेक्षक किशोर राठोड, एनसीसी अधिकारी अमोल काले के साथ विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों ने सराहना की है।
