गोंदिया में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसल तबाह, रबी धान और मक्का की फसलों को भारी नुकसान
Gondia Unseasonal Rain: महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी से रबी धान, मक्का और सब्जी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। 1,389 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र प्रभावित हुआ है।
crop damage (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Goregaon Crop Damage: गोंदिया जिले में पिछले कुछ दिनों से बेमौसम बारिश के साथ ओलावृष्टि और आंधी का कहर हर तरफ देखने को मिल रहा है। इससे रबी सीजन में धान, मक्का और सब्जी की फसल को भारी नुकसान हुआ। कृषि विभाग द्वारा प्रस्तुत प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, जिले के 1,389 हेक्टेयर क्षेत्र से अधिक फसलें क्षतिग्रस्त हो गई हैं और सबसे ज्यादा नुकसान गोरेगांव तहसील में हुआ है। लगातार हो रहे बेमौसम बारिश से नुकसान की संख्या बढ़ने की आशंका है और किसानों के मुंह का निवाला छिनने का संकट खड़ा हो गया है। पिछले खरीफ सीजन में कीड़ों और वापसी की बारिश के कारण धान की फसलों को भारी नुकसान हुआ था।
इसलिए जिले के कई किसानों ने इस उम्मीद से रबी धान की रोपाई की थी कि खरीफ में हुए नुकसान की भरपाई रबी में हो जाएगी। इसीलिए रबी की खेती का रकबा इस वर्ष 76 हजार हेक्टेयर तक पहुंच गया। कुछ किसानों ने धान के विकल्प के तौर पर 700 हेक्टेयर में मक्के की फसल लगाई थी। मौसम की अनुकूलता के कारण रबी में धान और मक्का दोनों की फसल अच्छी हुई। इससे किसानों के चेहरे पर संतुष्टि दिखी।
तूफानी हवाओं के साथ बेमौसम बारिश
मक्के की फसल की कटाई और चुराई चल रही है, जबकि रबी धान की फसल निकले की कगार पर है। लेकिन, एक बार फिर प्रकृति की मार से किसानों को अपनी आजीविका से हाथ धोना पड़ा है।
सम्बंधित ख़बरें
आज राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, गोंदिया में 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद
गोंदिया के किसानों को बड़ी राहत, धान बकाया भुगतान के लिए 286 करोड़ रुपये जारी
गोंदिया में अंडरपास निर्माण रुका, भीमनगर-सिंगलटोली के नागरिकों ने ओवरब्रिज की उठाई मांग
Lakhandur News: अच्छी बारिश के लिए ग्रामीणों ने कराई गुलाबराव और फुलवंती की प्रतीकात्मक शादी
ये भी पढ़े: पुणे के कैंप बर्गर में फिर मिला कॉकरोच, 24 घंटे में दूसरी घटना से हड़कंप, ग्राहकों ने पूछा, कहाँ है FDA?
ओलावृष्टि से खड़ी धान की फसलें लेटी
मौसम विभाग ने 4 से 9 अप्रैल तक जिले में तूफानी हवाओं के साथ बेमौसम बारिश की भविष्यवाणी की थी, वह भविष्यवाणी सच हो गई। जिले में पिछले कुछ दिनों से दोपहर के बाद मौसम बदल रहा है और तेज आंधी के साथ बेमौसम बारिश हो रही है। गोरेगांव, देवरी, गोंदिया तहसील में ओलावृष्टि हुई। तूफानी बारिश और ओलावृष्टि के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल लेट गई है और किसानों को काफी नुकसान हुआ है। आगे भी तूफानी हवाओं के साथ बारिश होने से रबी फसलों का नुकसान और बढ़ने की आशंका है।
धान की फसल भीगने से नुकसान
गोरेगांव तहसील में बेमौसम बारिश के कारण 1,000 हेक्टेयर रबी धान की फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। कई किसानों ने धान काट कर रख लिया था। ऐसी संभावना है कि कटी हुई धान की फसल भीगने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
नुकसान का आंकड़ा बढ़ने की आशंका
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गोरेगांव तहसील में फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। बुधवार व शनिवार को भी बेमौसम बारिश से नुकसान का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। क्षति का आकलन कराया जा रहा है।
