दस्तूर नगर सीधे समृद्धि महामार्ग से जुड़ेगा, अमरावती में 840 करोड़ की सड़क परियोजना को मिली रफ्तार
Ravi Rana Inspection: अमरावती में दस्तूर नगर से समृद्धि महामार्ग को जोड़ने वाली 840 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना को नई गति मिली है। विधायक रवि राणा ने निरीक्षण किया गया।
Amravati road project (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Amravati Road Project: अमरावती शहर और आसपास के क्षेत्र के विकास को नई गति देने वाले तथा विकास की दृष्टि से बड़ी छलांग साबित होने वाले दस्तूर नगर से समृद्धि महामार्ग को जोड़ने वाले 840 करोड़ रुपये के नए सड़क प्रकल्प का निरीक्षण विधायक रवि राणा ने संबंधित अधिकारियों के साथ किया।
समृद्धि महामार्ग से जुड़ेगा दस्तूर नगरअमरावती शहर के दस्तूर नगर चौक से शुरू होने वाला यह प्रस्तावित मार्ग हनुमान गढ़ी, भानखेड़, लालखेड़ अंबुजा सीमेंटअदानी प्रकल्प परिसर, मालखेड़, वडगांव जिरे, मांजरी, खिरसाना, निरसाना, सावरेन, मोखड और नांदगांव खंडेश्वर से होकर सीधे समृद्धि महामार्ग से जुड़ेगा।
परियोजना को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश
इस सड़क परियोजना से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच यातायात अधिक तेज और सुगम होने की उम्मीद है, साथ ही वाहनों का दबाव भी काफी हद तक कम होगा। निरीक्षण के दौरान विधायक रवि राणा ने अधिकारियों को सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और परियोजना को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
सम्बंधित ख़बरें
डब्बा पार्टी का खौफनाक अंत, अमरावती के धातखेड़ा तालाब में डूबे चार मासूम, पिकनिक बनी आखिरी सफर
लाखनी में मातोश्री ग्रामसमृद्धि योजना पर उठे सवाल, खेत सड़क निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल के आरोप
अमरावती चुनाव को लेकर भाजपा में हलचल तेज, स्थानीय स्वराज्य संस्था चुनाव के लिए टिकट की दौड़ शुरू
छुट्टी पाने के लिए कैदियों का कारनामा, मोर्शी ओपन जेल में फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट का खुलासा
औद्योगिक और कृषि विकास को गति
उन्होंने कहा कि स्थानीय नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सड़क का निर्माण किया जाए तथा भविष्य की यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखकर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इस अवसर पर विधायक रवि राणा ने कहा कि समृद्धि महामार्ग से जुड़ने वाला यह मार्ग केवल एक सड़क नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के आर्थिक, औद्योगिक और कृषि विकास को गति देने वाला प्रगति का महामार्ग साबित होगा।
ये भी पढ़े: गुजरात की गाड़ी ने मारी टक्कर, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, बाल बाल बची सांसद सुप्रिया सुले
रोजगार के नए अवसर पैदा
इस परियोजना से निवेश बढ़ेगा, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और किसानों को अपने उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि शासन स्तर पर लगातार किए गए प्रयासों और फॉलोअप के कारण ही इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी मिल सकी। साथ ही उन्होंने कहा कि अमरावती के सर्वांगीण विकास और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए इस प्रकार की परियोजनाएं बेहद जरूरी हैं।
