गोंदिया में सीवरेज परियोजना बनी मुसीबत, रामनगर-सूर्याटोला सड़क पर हादसों का खतरा बढ़ा
Underground Sewerage Road Hazard: गोंदिया में सीवरेज परियोजना के लिए खुदी रामनगर-सूर्याटोला सड़क जी का जंजाल बनी। ठेकेदार ने पाइपलाइन बिछाकर सड़क को वैसे ही छोड़ा, जिससे हादसे बढ़ रहे हैं।
- Written By: केतकी मोडक
गोंदिया कि सड़क (सोर्स - फोटो नवभारत)
Gondia Sewerage Project Issue: महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण की ओर से पीसी स्नेहल कंस्ट्रक्शन कंपनी इन दिनों गोंदिया शहर में भूमिगत सीवरेज परियोजना पर काम कर रही है। लेकिन, इस कंपनी के बेहद सुस्त और लचर प्रबंधन के कारण शहरवासियों को अनगिनत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दो माह पूर्व इस महत्वपूर्ण सड़क पर रामनगर से सूर्याटोला तक सड़क खोदकर पाइप लाइन बिछाई गई थी, लेकिन इस सड़क का जीर्णोद्धार नहीं होने से यह सड़क अब दुर्घटना का जाल बन गई है।
भूमिगत सीवरेज योजना नागरिकों की जान पर उठ आई है। पिछले 4-5 वर्ष से गोंदिया शहर में अंडरग्राउंड सीवरेज योजना का काम चल रहा है। इसी बीच दो माह पहले रामनगर क्षेत्र में इस सड़क पर बड़े धूमधाम से खुदाई का काम किया गया। पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा होने के बाद ठेकेदार – कंपनी ने खोदी गई सड़क को ठीक से नहीं – भरा और न ही सीमेंटीकरण किया।
सड़क को वैसे ही छोड़ दिया गया है, उसमें गड्ढे हैं और उन्हें आंशिक रूप से छोड़ दिया गया है। रामनगर परिसर शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है, जहां रोजाना हजारों नागरिक और वाहन चालक यात्रा करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में बाढ़ का खतरा: 213 गांव रेड जोन में, 27 अति संवेदनशील गांवों पर प्रशासन की विशेष नजर
मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा, महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ का बड़ा ऐलान, जानें क्या है मामला
अल नीनो और सूखे के खतरे से निपटने की तैयारी: महाराष्ट्र सरकार 175 कोल्हापुर पद्धति के बांधों की करेगी मरम्मत
6 साल तक बंधक बना कर रखा, नागपुर की हिंदू लड़की ने सुनाई अपहरण, यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन की आपबीती
सड़क का ठीक से कवर या सीमेंटीकरण नहीं
सूर्याटोला, बाबा खापेकर ने कहा “दो माह से सड़क खोदी गई है। पाइप लाइन तो बिछा दी गई लेकिन सड़क को ठीक से कवर या सीमेंटीकरण नहीं किया गया, यहां रात के समय सफर करना मतलब जान जोखिम में डालना है। क्या ठेकेदार कंपनी नागरिकों की जान से खेल रही है।”
तत्काल मरम्मत करने की मांग
सड़क की खोदाई और वहां फैली कीचड़-धूल के कारण वाहन का नियंत्रण खोने से दुर्घटनाओं की संख्या काफी बढ़ गई है। खराब सड़क के कारण कई बाइक सवार इस सड़क पर गिर चुके हैं और कुछ नागरिकों को गंभीर चोटें भी आई हैं।
यह भी पढ़ें:- गोंदिया RTO सेवाओं पर संकट के आसार, कर्मचारियों ने ‘चक्का जाम’ आंदोलन का किया ऐलान
इन दुर्घटनाओं से स्थानीय नागरिकों में ठेकेदार कंपनी और महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के खिलाफ गहरी नाराजगी है। वहीं, अगले कुछ दिनों में बारिश का दौर शुरू होने वाला है।
इस तरह का नजारा रामनगर, सूर्याटोला समेत शहर की अन्य महत्वपूर्ण सड़कों पर दिखने से दुर्घटनाओं का सिलसिला फिर बढ़ने वाला है। तो फिर महत्वपूर्ण और यातायात वाली सड़कें कौन सी हैं। इनकी तत्काल मरम्मत की मांग जोर पकड़ रही है।
सीमेंटीकरण करने का आदेश दें अन्यथा आंदोलन
नागरिकों द्वारा बार-बार शिकायत करने के बावजूद पीसी स्नेहल कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रबंधन या महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। सूर्याटोला व रामनगर क्षेत्र के नागरिकों ने चेतावनी दी है कि संबंधित जन प्रतिनिधि व वरिष्ठ पदाधिकारी अविलंब इस मामले पर ध्यान दें और ठेकेदार को सड़क सीमेटीकरण करने का आदेश दें, अन्यथा तीव्र आंदोलन किया जाएगा।
