गोंदिया-बालाघाट मार्ग पर हुए हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़ा, 3 साल के बच्चे समेत 6 की मौत

6 killed In Gondia Accident: गोंदिया-बालाघाट मार्ग पर नागरा के पास ट्रक और मजदूरों से भरी पिकअप की भीषण टक्कर में 3 साल के बच्चे समेत 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए।
gondia truck pickup accident 6 dead 7 injured
गोंदिया सड़क हादसा(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gondia Balaghat Road Accident: गोंदिया-बालाघाट मार्ग पर नागरा परिसर में सोमवार, 7 सितंबर की रात करीब 12 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़ा है। इस हादसे में तीन साल के मासूम समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के किरनापुर क्षेत्र के मजदूर पिकअप वाहन क्र. एमपी 15 - टी 3495 से रोजगार के लिए तेलंगाना के जगतियाल, करीमनगर जा रहे थे। इसी दौरान नागरा गांव के पास गोंदिया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक क्र। एमएच 35 एजे-2547 की पिकअप को सामने से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

gondia truck pickup accident 6 dead 7 injured
गोंदिया में लाडकी बहीण योजना के 26,927 आवेदन रद्द, KYC लंबित होने से कई की किस्त रुकी

नागरा के पास ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर

इस दुर्घटना में सावरी निवासी आरुष मात्रे (3), लोडाना निवासी किरण संतोष वैद्ये (26), किन्ही निवासी संतोष मात्रे (38), सुशीला मात्रे (35), रुपसेन सत्यकर (35) और ज्योति सत्यकर (32) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भूमेश्वर मात्रे (47), संगीता मात्रे (35), राजेंद्र पंचाले (30), लक्ष्मी पंचाल (27), संतोष वैद्ये (35), राकेश बाहे (24) और पिकअप चालक संदीप बाहे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तेलंगाना जा रहे थे मजदूर

ग्रामीण पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक वैभव पवार ने बताया कि गोंदिया-बालाघाट मार्ग से ट्रक बालाघाट की ओर जा रहा था। वहीं रांग साइड से बोलोरो वाहन आ रहा था। दोनों वाहनों की गति तेज होने के कारण ग्राम नागरा के पास दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई वहीं 7 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com