गोंदिया में लाडकी बहीण योजना के 26,927 आवेदन रद्द, KYC लंबित होने से कई की किस्त रुकी

Ladki Bahin Yojana Applications Cancelled: गोंदिया में लाडकी बहीण योजना के 26,927 आवेदन जांच में अपात्र पाए गए और रद्द कर दिए गए। 3.14 लाख महिलाएं पात्र मिलीं, KYC लंबित होने से कई की किस्त रुकी।
gondia ladli behen yojana 26927 applications cancelled
गोंदिया लाडकी बहीण योजना (सोर्सः सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Gondia Ladki Behin Yojana: मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना के तहत जिले की 3 लाख 64 हजार 245 महिलाओं ने आवेदन किया था। आवेदनों की जांच के दौरान 26 हजार 927 आवेदन अपात्र पाए जाने पर रद्द कर दिए गए हैं। वहीं, बड़ी संख्या में महिलाओं की केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण उनकी किश्त रोक दी गई है।

केवाईसी पूरी होने के बाद इन महिलाओं को दोबारा योजना का लाभ मिलने की संभावना है।जिले में इस योजना के कुल 3 लाख 64 हजार 245 लाभार्थी थे। इनमें कई ऐसी महिलाएं भी शामिल थीं, जो योजना के निर्धारित पात्रता मानदंडों में नहीं आती थीं। शासन के निर्देश के बाद महिला व बाल विकास विभाग ने लाभार्थियों के आवेदनों की जांच शुरू की।

3 लाख 14 हजार 17 लाभार्थी पात्र

जांच में चौपहिया वाहन रखने वाली, नौकरी करने वाली, टैक्स भरने वाली तथा विवाह के बाद दूसरे राज्य में चली गई महिलाओं के आवेदन अपात्र पाए जाने पर रद्द किए गए। इसके अलावा कुछ महिलाओं ने कार्रवाई के डर से योजना का लाभ नहीं लेने की इच्छा जताते हुए विभाग के पास आवेदन किया है। अब तक कुल 26 हजार 927 आवेदन रद्द किए जा चुके हैं। तहसील निहाय आंकड़ों के अनुसार जिले में 3 लाख 14 हजार 17 लाभार्थी पात्र पाए गए हैं।

20 महिलाओं ने छोड़ा योजना का लाभ

योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं में नौकरी करने वाली तथा 2.50 लाख रु. से अधिक वार्षिक आय वाली 20 महिलाओं ने अब तक योजना का लाभ छोड़ने के लिए महिला व बाल विकास विभाग के पास आवेदन किए।

gondia ladli behen yojana 26927 applications cancelled
Nagpur News: प्यार का कुछ ऐसा चढ़ा बुखार, 3 बच्चों की मां भूली अपनी मर्यादा, नाबालिग आशिक के साथ हुई फरार

50 महिलाओं के पास चौपहिया वाहन

लाभार्थियों के आवेदनों की जांच के दौरान 50 महिलाओं के पास चारपहिया वाहन होने की जानकारी सामने आई। पात्रता मानदंड में नहीं आने के कारण इन महिलाओं के आवेदन रद्द कर दिए गए हैं।

पात्र महिलाओं को दिया जाएगा लाभ

जिला महिला व बाल विकास अधिकारी तुषार पौनिकर ने कहा कि जिले में करीब 26 हजार से अधिक महिलाओं की केवाईसी प्रक्रिया लंबित है। इसके चलते फिलहाल उनका लाभ रोका गया है। चौपहिया वाहन पाए जाने के कारण 50 आवेदन रद्द किए गए हैं, जबकि 20 महिलाओं ने स्वयं योजना का लाभ छोड़ने के लिए आवेदन किया है। केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने वाली पात्र महिलाओं को योजना का लाभ दिया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com