Mumbai Dahi Handi Govinda Injured: महाराष्ट्र में जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित दही हांडी उत्सव के दौरान इस बार भी बड़ी संख्या में गोविंदा हादसों का शिकार हुए। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार, मुंबई में दही हांडी फोड़ने की कोशिश के दौरान 376 गोविंदा घायल हुए हैं। इनमें से 53 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि 286 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
बीएमसी ने बताया कि रविवार सुबह 8 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 37 घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी था। वहीं, दही हांडी उत्सव से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में मुंबई में एक बच्चे और पुणे में एक व्यक्ति की मौत की भी खबर है। सबसे अधिक घायल मध्य मुंबई के अस्पतालों में पहुंचे।
बीएमसी ने बताया कि दही हांडी उत्सव के दौरान मुंबई में 376 गोविंदा घायल हुए हैं। इनमें से 53 को अस्पताल में भर्ती कराया गया, 37 का इलाज चल रहा है और 286 को छुट्टी दे दी गई है। रविवार सुबह 8:00 बजे तक अलग-अलग सरकारी और बीएमसी अस्पतालों से घायल गोविंदाओं के बारे में बीएमसी की ओर से जानकारी दी है।
बीएमसी (BMC) के अनुसार, मध्य मुंबई के अस्पतालों ने 183 घायल गोविंदाओं की सूचना दी, जो तीनों क्षेत्रों में सबसे अधिक है। इनमें से 29 को भर्ती कराया गया, 23 का इलाज चल रहा था और 131 को छुट्टी दे दी गई थी। पश्चिमी उपनगरों के अस्पतालों में 126 घायल गोविंदाओं की जानकारी मिली।
इनमें से 9 को भर्ती किया गया, 14 का इलाज चल रहा था और 103 को छुट्टी दे दी गई थी। पूर्वी उपनगरों के अस्पतालों में 62 घायल गोविंदाओं की जानकारी मिली। इनमें से 11 को भर्ती किया गया, जबकि 51 को छुट्टी दे दी गई। अपडेट के समय किसी भी मरीज के इलाज चलने की जानकारी नहीं थी।
बीएमसी की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, अलग-अलग अस्पतालों में केईएम अस्पताल में घायल गोविंदाओं की सबसे अधिक संख्या दर्ज की गई, जिसमें 76 मामले शामिल थे। 18 मरीजों को भर्ती किया गया, जबकि 58 को छुट्टी दे दी गई।
किसी भी मरीज का इलाज जारी नहीं था। राजावाड़ी अस्पताल में 33 घायल गोविंदाओं के मामले सामने आए, जिनमें से 15 को भर्ती किया गया। बाकी 18 मरीज़ों को छुट्टी दे दी गई। एचबीटी ट्रॉमा अस्पताल में 34 घायल गोविंदाओं के मामले दर्ज किए गए। दो को भर्ती किया गया और 32 को छुट्टी दे दी गई।
नायर हॉस्पिटल में 32 घायल गोविंदाओं की खबर मिली, जिनमें से तीन को भर्ती किया गया और 29 को छुट्टी दे दी गई। सायन हॉस्पिटल में 18 घायल लोग लाए गए। चार को भर्ती किया गया, आठ का इलाज चल रहा था और छह को छुट्टी दे दी गई।
बीडीबीए हॉस्पिटल में 18 घायल गोविंदाओं की जानकारी मिली, जिनमें से दो को भर्ती किया गया और 16 को छुट्टी दे दी गई। वी देसाई हॉस्पिटल में 33 घायल गोविंदाओं की जानकारी मिली। सभी 33 को छुट्टी दे दी गई थी।