बाघ ने मचाया हड़कंप, रिंग रोड पर दिखा! गोंदिया में रातभर चला रेस्क्यू ड्रामा
Maharashtra forest department: गोंदिया शहर में भटके बाघ को वन विभाग ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद बेहोश कर सुरक्षित रेस्क्यू किया। बाघ को नागपुर भेजा गया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
बाघ (सोर्स: सोाशल मीडिया)
Gondia News: महाराष्ट्र के गोंदिया में शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात शहरी इलाके के पास घुस आए एक वयस्क नर बाघ को पांच घंटे के अभियान के बाद बचा लिया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राहगीरों ने रिंग रोड क्षेत्र में इस बाघ को देखा जहां जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के कार्यालय स्थित हैं।
यहां एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने उप वन संरक्षक पवनकुमार जोंग के नेतृत्व में एक टीम को जंगली जानवर को बचाने के लिए रवाना किया। मौके पर जमा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया।
अधिकारी ने बताया कि वन विभाग की टीम को बाघ को बेहोश करने में पांच घंटे लगे जिसके बाद उसे नागपुर स्थित वन्यजीव प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र ले जाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
कौन हैं 32 साल के नीरज सिन्हा? जिन्हें BJP ने बांकीपुर से बनाया प्रत्याशी, अभिषेक की जगह लड़ेंगे चुनाव
न्यूजीलैंड में PM मोदी का हुआ भव्य स्वागत, खास रौशनी से जगमगाया मशहूर टावर, गदगद हुए प्रधानमंत्री
मैं मौत से नहीं डरती… शेख हसीना का बड़ा ऐलान, बोलीं- दिसंबर में लौट जाएंगी बांग्लादेश
स्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
यह भी पढ़ें- RTI को मोदी सरकार ने बनाया ‘कमज़ोर’! कांग्रेस का बड़ा आरोप, जनजागरण अभियान की घोषणा
पूर्व मानद वन्यजीव वार्डन सावन बहेकर ने कहा कि यह वही बाघ है जिसे 20 जून को जिले के आमगांव तहसील के अंजोरा गांव से बचाया गया था। बहेकर ‘सस्टेनेबल एनवायरनमेंट एंड वाइल्डलाइफ एसेम्बलेज’ नाम के संगठन के प्रमुख भी हैं।-एजेंसी इनपुट के साथ
