बोनस घोटाले में बड़ा खुलासा, 3 संस्थाओं ने मिलकर हड़पे 1.13 करोड़ रुपये, 28 आरोपियों पर FIR

Gondia Bonus Scam: गोंदिया के सालेकसा में धान बोनस योजना में 1.13 करोड़ का घोटाला सामने आया है। 3 संस्थाओं के 28 लोगों पर FIR दर्ज की गई है।
Gondia Bonus Scam: गोंदिया के सालेकसा में धान बोनस योजना में 1.13 करोड़ का घोटाला सामने आया है। 3 संस्थाओं के 28 लोगों पर FIR दर्ज की गई है।
धान घोटाला (सौजन्य-नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Gondia News: सरकार ने 2 हेक्टेयर तक धान उत्पादन वाले किसानों को 20 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर बोनस देने की घोषणा की थी। दो महीने पहले सालेकसा तहसील में 13 धान खरीदी संस्थाओं ने इस बोनस का फायदा उठाने के लिए फर्जी किसानों के नाम पर बोनस लिया था। सरकार से इसकी शिकायत की गई थी।

इस पर ध्यान देते हुए सरकार ने जिलाधीश कार्यालय को पत्र भेजकर इन संस्थाओं की जांच करने और मामले दर्ज करने का आदेश दिया था। जिसके तहत सालेकसा तहसील के तीन सहकारी संस्थाओं ने 1 करोड़ 13 लाख 86 हजार रुपये का घोटाला करने का मामला सामने आया है। इस मामले में सालेकसा के निरीक्षण अधिकारी सतिश मदन डोंगरे की शिकायत पर तीन संस्थाओं के कुल 28 लोगों के खिलाफ सालेकसा थाने में मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई 24 दिसंबर को की गई। सरकार द्वारा धान उत्पादन करने वाले किसानों को बोनस देने की घोषणा के बाद, इसका फायदा लेने वाले किसानों को ऑनलाइन पंजीयन कराना जरूरी कर दिया गया था। बोनस का फायदा दो हेक्टेयर तक मिलना था। पंजीकरण की प्रक्रिया सरकारी धान खरीदी करने वाले केंद्रों के जरिए किया गया। पंजीकरण के लिए सातबाराह के साथ दूसरे कागजाद लगाना जरूरी था।

पांढरी ने 63.75 लाख रुपये हड़पे

सालेकसा तहसील में 3 धान खरीदी संस्थाओं ने कुछ किसानों के नाम पर फर्जी 7/12 जोड़कर कुल 1 करोड़ 13 लाख 86 हजार रुपये का बोनस ले लिया। जिसमें मानव शेतकरी बहुउद्देशीय कृषि सहकारी संस्था रामाटोला पांढरी ने 63,75,200 रुपये, सालेकसा सहकारी भात गिरणी संस्था सालेकसा केंद्र कोटजंभोरा संस्था ने 30,55,600 रुपये का घोटाला किया।

साथ ही कावेरी कृषि साधन सामग्री सहकारी संस्था ब्राम्हणी केंद्र गिरोला ने 19,55,200 रुपये ऐसे कुल 1 करोड़ 13 लाख 86 हजार रुपये का घोटाला किया है। इस मामले में निरीक्षण अधिकारी सतिश मदन डोंगरे (51) की शिकायत पर सालेकसा पुलिस ने कुल 28 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच पुलिस निरीक्षक बुराडे कर रहे हैं।

आरोपियों में इनका समावेश

सालेकसा थाने में बोनस घोटाले में मामला दर्ज किए गए आरोपियों में कैलाश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, रुपचंद मोहारे, रमेशकुमार अग्रवाल, लोकनाथ पटले, रमेशकुमार अंबादे, कमलादेवी अग्रवाल, बाबुलाल उपराडे, मनोज इडपाते, मारोतराव उपराडे, गुमानसिंग उपराडे, जगन्नाथसिंह परिहार, गादिप्रसाद भगत, सावलराम बहेकार, डिगीराम मेश्राम, सुलोचना लिल्हारे, कलाबाई खजुरिया, लक्ष्मण नागपुरे, लिखिराम दमाहे, सुखदास उपराडे, बोलेश्वर नागपुरे, दालचंद मोहारे, उमाप्रसाद गौतम, अमृतलाल लिल्हारे, भरतलाल चम्हा डिग्री नागपुरे, देवकीबाई नागपुरे, उर्मिलाबाई दमाहे, तुरसाबाई उपराडे का समावेश है।