Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्रेन से भाग रहा था दुष्कर्म का आरोपी, गोंदिया में RPF ने धर दबोचा, तेलंगाना से हुआ था फरार

Gondia News: रेलवे सुरक्षा बल की त्वरित कार्रवाई से तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के बलात्कार आरोपी को गोंदिया स्टेशन पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी रेल से भागने की कोशिश कर रहा था।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Nov 01, 2025 | 03:12 PM

आरपीएफ की गिरफ्त में दुष्कर्म का आरोपी (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gondia News In Hindi: रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल की सतर्कता व त्वरित कार्रवाई से तेलंगाना राज्य के कामारेड्डी जिले के एक बलात्कार आरोपी को गोंदिया रेलवे स्टेशन क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया।

मंडल सुरक्षा आयुक्त दीप चंद्र आर्य, रेलवे सुरक्षा बल, नागपुर मंडल को 29 अक्टूबर को रात 9.30 बजे तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के पुलिस अधीक्षक से सूचना मिली कि दुष्कर्म का एक आरोपी द्वारा रेल के माध्यम से भागने की आशंका है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए, आर्य द्वारा स्वयं मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंदिया प्रभारी को आदेशित किया गया कि दक्षिण दिशा से आने वाली सभी एक्सप्रेस ट्रेनों की गहन जांच की जाए।

सम्बंधित ख़बरें

एयरटेल ने मनाया ‘कस्टमर डे 2026’, ग्राहकों की समस्याएं समझने पर विशेष फोकस

तेंदुओं को मारना अब हर स्थिति में अपराध नहीं, आत्मरक्षा में कार्रवाई की अनुमति, सरकार का बड़ा फैसला

येडानुर गांव में शराबबंदी का फैसला, महिलाओं ने अवैध शराब विक्रेताओं को दी चेतावनी

अहेरी में शॉर्ट सर्किट से तीन घर जलकर खाक, राकां (शरद पवार गुट) ने पीड़ितों के लिए मांगी तत्काल मदद

रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया के निरीक्षक एनपी पाण्डेय के नेतृत्व में टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की फोटो सभी बल सदस्यों व मंडल टास्क टीम को साझा की।

सीसीटीवी फुटेज से मिला आरोपी का सुराग

प्राप्त सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करने पर आरोपी की लोकेशन आमगांव में पाई गई। आमगांव पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल के संयुक्त प्रयासों के बावजूद प्रारंभिक स्तर पर आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला, लेकिन खोज जारी रही।

यह भी पढ़ें:- संजय राउत ने मोदी का जताया आभार, PM ने की स्वस्थ्य होने की कामना तो शिवसेना नेता ने दिया ऐसा जवाब

अगले दिन 30 अक्टूबर को तेलंगाना पुलिस की सहायता से गोंदिया व आमगांव स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज का पुनः विश्लेषण किया गया, जिसमें आरोपी को गोंदिया स्टेशन के मुख्य द्वार से बाहर जाते हुए देखा गया। तत्पश्चात आरोपी के फोन की लोकेशन मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया व तेलंगाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर गोंदिया स्टेशन मुख्य द्वार क्षेत्र में लगभग 02।30 बजे आरोपी को धर दबोचा गया।

RPF नागपुर का जताया आभार

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राहुल कुमार बिलास राम (26) निवासी रत्नाहा, भिसनुपुर, धूसमारी, जिला खगड़िया (बिहार) बताया। आरोपी पर थाना मंचारेड्डी, जिला कामारेड्डी (तेलंगाना) में मामला दर्ज था, जिसमें वह एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न कर फरार हो गया था।

गिरफ्तारी के उपरांत आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण व ट्रांजिट रिमांड की कार्यवाही तेलंगाना पुलिस के साथ समन्वय में पूरी की गई। पुलिस अधीक्षक, कामारेड्डी (तेलंगाना) द्वारा रेलवे सुरक्षा बल, नागपुर मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Gondia railway rape accused arrested nagpur division

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 01, 2025 | 03:12 PM

Topics:  

  • Gondia
  • Gondia News
  • Maharashtra
  • Telangana

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.