Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोंदिया: नेहरू चौक पर पिस्तौल और कारतूस के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार, आरोपी पर दर्ज हैं हत्या 11 मामले

गोंदिया में स्थानीय अपराध शाखा ने अवैध पिस्तोल और जीवित कारतूस के साथ आरोपी शुभम हरदिये को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर हत्या, डकैती और लूटपाट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कार्रवाई की है।

  • Author By Manoj Akotkar | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 23, 2026 | 08:49 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Gondia Crime Branch News: गोंदिया शहर के नेहरू चौक परिसर में संदिग्ध स्थिति में घूम रहे बाजपेई चौक निवासी आरोपी शुभम हरदिये 28 को पिस्तोल व 2 जीवित कारतूस सहित स्थानीय अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ हत्या, डकैती, लुटपाट जैसे अनेक गंभीर मामले दर्ज है।

जिले में अवैध हथियारों पर असरदार तरीके से कार्रवाई करने के निर्देश जिला पुलिस अधीक्षक गौरख भामरे द्वारा दिए गए हैं। इसी निर्देश अनुसार स्थानीय अपराध शाखा की टीम गोंदिया शहर परिसर में गश्त पर थी। जानकारी मिली कि गंभीर अपराध करने के उद्देश्य से आरोपी शुभम हरदीये अवैध हथियार के साथ नेहरू चौक से निर्माणाधीन पुलिया की ओर घूम रहा है।

स्थानीय अपराध शाखा की टीम को 22 अप्रैल की रात 9.30 बजे के दौरान नेहरू चौक से जनता पावभाजी के समीप मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए शुभम दिखाई दिया, जिसकी कमर में पिस्टल जैसी एक वस्तु थी। पुलिस टीम को देखते ही उसने पिस्तोल को मार्ग के किनारे एक कपड़े की दुकान के खड्डे के नीचे छुपा दिया।

सम्बंधित ख़बरें

पहले लैंप से किया वार, फिर अचेत हालत में दरिंदगी; IRS की बेटी की हत्या का खौफनाक सच आया सामन

स्कूल के पेड़ काटकर बेचने का आरोप: पालांदूर के प्रभारी मुख्याध्यापक के खिलाफ वन अपराध दर्ज, अनशन की चेतावनी

लाखनी में कचरा संकट गहराया: डेढ़ साल से फंड नहीं, पार्षदों ने दी खुद कचरा गाड़ियाँ चलाने की चेतावनी

अवैध वृक्ष कटाई से थर्राया मोहाड़ी: वन विभाग की भूमिका पर उठे सवाल, रात के अंधेरे में हो रही लकड़ी की तस्करी

इस पर पुलिस टीम द्वारा उसे अपने कब्जे में लेकर उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम बाजपेई चौक निवासी शुभम हरदिये 28 बताया तथा पुलिस को देखते ही कपड़े की दुकान में क्या छुपाया इस पर कड़ाई से पूछताछ किए जाने पर उसने टालमटौल जवाब दिया।

जिस पर कपड़ा दुकान पर पंचो के समक्ष तलाशी लिए जाने पर दुकान से पिस्तोल व दो जीवित कारतूस बरामद किए किए। आरोपी को जिले से किया था तड़ीपारआरोपी शुभम के पास पिस्तौल संबंधित किसी भी प्रकार के वैद्य दस्तावेज प्राप्त नहीं होने पर शहर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।

जांच शहर पुलिस कर रही है। आरोपी के खिलाफ हत्या, डकैती, लूटपाट, आर्म एक्ट, जुआ इस प्रकार 11 गंभीर मामले दर्ज है तथा आरोपी को वर्ष 2021 में गोंदिया जिले से 3 महीने के लिए तड़ीपार किया गया था तथा वर्ष 2024 में एम.पी.डी।ए. के अंतर्गत एक वर्ष के लिए अमरावती कारागृह में भेजा गया था।

छायाचित्र 23 एपीजीओ 14000सड़क दुर्घटना में महिला व बालक की मौततिरोड़ा, त।सं। तिरोड़ा तहसील के सुकड़ी नाका परिसर में 23 अप्रैल को शाम करीब 4.45 बजे एक टिप्पर ने मोटरसाइकिल क्र। एमएच 35 एवी 4102 को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे एक महिला व बालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों का नाम काटीबिरसोला निवासी हेमलता चौधरी 35 व तन्मय चौधरी 9 बताया गया है।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद टिप्पर चालक टिप्पर लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू की। जांच तिरोड़ा पुलिस द्वारा की जा रही है।

 

Gondia police arrests criminal shubham hardiye with illegal pistol

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 23, 2026 | 07:08 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Crime News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.