पहले लैंप से किया वार, फिर अचेत हालत में दरिंदगी; IRS की बेटी की हत्या का खौफनाक सच आया सामन
Amar Colony Murder Case: दक्षिण दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा। आरोपी राहुल मीणा ने दरिंदगी के बाद फिंगरप्रिंट से लॉकर खोलने की कोशिश की।
- Written By: सजल रघुवंशी
IRS की अधिकारी बेटी की हत्या का आरोपी (सोर्स- डिजाइन इमेज)
IRS Officer Daughter Murder Case: साउथ दिल्ली की अमर कॉलोनी से सामने आए आईआरएस की बेटी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है, एक मीडिया रिपोर्ट यह दावा कर रही है कि आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या करने वाले पूर्व नौकर राहुल मीणा की उम्र 23 साल है। साथ ही रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि राहुल ने बेरहमी से इस वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार घटना के समय मृतक अपने रूम में पढ़ाई कर रही थी और उसे बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि राहुल मीणा उसका बेरहमी से कत्ल कर देगा।
टेबल लैंप और पानी की बोतल से किया प्रहार
दरअसल, जांच में सामने आया कि 23 साल के आरोपी राहुल मीणा ने पहले आईआरएस की बेटी पर टेबल लैंप और पानी की बोतल से प्रहार किया, इसके बाद जब लड़की अचेत हो गई, तब उसने दुष्कर्म को अंजाम दिया।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में सिद्धेश्वर एक्सप्रेस में डकैती की साजिश नाकाम; आरपीएफ ने महिला गिरोह की 9 सदस्यों को किया गिरफ्तार
पत्नी का जिम जाना पति को नहीं आया पसंद; लोहे की रॉड से की बेरहमी से हत्या, 7 घंटे तक शव के पास बैठा रहा पति
भंडारा में कत्ल के इरादे से बांधकर रखे गए 17 गोवंश मुक्त; अडयाल पुलिस ने वाहन समेत 4.17 लाख का माल किया जब्त
साढ़े तीन शक्तिपीठों में से एक ‘सप्तश्रृंगी गढ़’ में बड़ी चोरी; मंदिर से 22 किलो चांदी गायब, प्रशासन में हड़कंप
लड़की के फिंगर प्रिंट्स से लॉकर खोलने की कोशिश
रिपोर्ट के मुताबिक, हमला होने के बाद जब वह बेहोश हो गई तब आरोपी राहुल उसे बाल पकड़कर घसीटते हुए चौथी मंजिल से तीसरी मंजिल तक ले गया। एक मीडिया रिपोर्टे दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से दावा कर रही है कि आरोपी ने लड़की के फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल कर डिजिटल लॉकर खोलने की कोशिश की। जब इसमें सफलता नहीं मिली, तो उसने पेचकस की मदद से लॉकर खोलने का प्रयास किया।
यह भी पढ़ें: होटल में छिपा था दरिंदा…IRS अधिकारी की बेटी की हत्या मामले में कोर्ट सख्त, चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
आरोपी ने की 2 लाख से ज्यादा की चोरी
खबरों के अनुसार, हमले के बाद आरोपी राहुल लड़की को घसीटते हुए सीढ़ियों से नीचे घर के अंदर ले गया। उसने खून से सनी अपनी पैंट उतारकर अलमारी में रख दी और पीड़ित के भाई की पैंट पहन ली। बताया गया कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे उस समय काम नहीं कर रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल मीणा ने आईआरएस अधिकारी के घर से करीब 2.5 लाख रुपये भी चोरी किए। घर से निकलने से पहले उसने पैसे बैग में रखे और लड़की का मोबाइल फोन अपनी जेब में रख लिया।
