त्योहारों और चुनावों से पहले गोंदिया में 34 अपराधी तड़ीपार, पुलिस सख्त
Gondia News: गोंदिया में त्योहारों और चुनावों से पहले 34 अपराधी तड़ीपार किया गया है। वहीं 6 पर MPDA के तहत कार्रवाई की गई। शांति बनाए रखने पुलिस ने लिया सख्त रुख अपनाया है।
- Written By: आकाश मसने
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Gondia News In Hindi: आगामी त्योहारों और चुनावों के मद्देनजर गोंदिया जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिले के 16 पुलिस थानों से कुल 34 अपराधियों को तड़ीपार (जिलाबदर) किया गया है, जबकि छह अन्य के खिलाफ एमपीडीए (महाराष्ट्र प्रिवेंशन ऑफ डेंजरस एक्टिविटीज) के तहत कार्रवाई की गई है।
गाेंदिया पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे ने बताया कि यह कार्रवाई उन अपराधियों पर की गई है, जो त्योहारों के दौरान शांति भंग कर सकते हैं। पुरानी दुश्मनी या छोटे-मोटे विवादों के कारण गंभीर अपराध होने की संभावनाओं को देखते हुए पुलिस ने यह कदम उठाया है। जिन अपराधियों पर दो या दो से अधिक मामले दर्ज हैं, उनकी एक सूची तैयार की गई और उनके खिलाफ निवारक कार्रवाई की गई है।
गाेंदिया एसपी भामरे ने चेतावनी दी है कि गणेशोत्सव और आगामी चुनावों के दौरान शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस बल शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के साथ कल सीधा संवाद करेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत; NMACC में तैयारी पूरी
बिना टिकट यात्रा पड़ेगी भारी! पश्चिम रेलवे ने वसूला ₹83.25 करोड़ जुर्माना, फर्जी UTS ऐप पर FIR दर्ज
आंगन में चाय बांट रहे थे अभिजीत दीपके, पीछे से शराब लेकर पहुंच गया शख्स; VIDEO देख लोग बोले टायफाइड की दवा है
VIDEO: जब टिकट कलेक्टर ने महिला यात्री को गोद में उठाया! जानें डोम्बिवली स्टेशन की यह भावुक कहानी
यह भी पढ़ें:- नागपुर में ठेकेदार करेंगे भीख मांगों आंदोलन, सराकर पर करोड़ों का भुगतान नहीं करने का लगाया आराेप
क्या है तड़ीपार का मतलब
पुलिस ने बताया कि तड़ीपार का मतलब है कि किसी अपराधी को एक निश्चित समय के लिए किसी विशेष जिले या क्षेत्र से दूर रहने का आदेश दिया जाता है। यह पुलिस की निवारक कार्रवाई का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य अपराधों को होने से पहले ही रोकना है। इस कार्रवाई से जिले में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। यह कदम दर्शाता है कि गोंदिया पुलिस प्रशासन आगामी संवेदनशील समय को लेकर पूरी तरह से सतर्क और गंभीर है।
