3.5 साल बाद गोंदिया नप को मिले निर्वाचित जनप्रतिनिधि, गोंदिया नप का गठन शुरू, 16 जनवरी को पहली बैठक
Municipal Formation: गोंदिया नगर परिषद की चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद 16 जनवरी को पहली बैठक होगी। इसी बैठक में उपाध्यक्ष चुनाव और विषय समितियों के गठन की घोषणा संभव है।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोेर्स: सोशल मीडिया )
Gondia Nagar Parishad Election: गोंदिया नप की चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब नप के गठन की औपचारिक कार्यवाही शुरू हो गई है। नप का चुनाव 2 दिसंबर को संपन्न हुआ था, जबकि 21 दिसंबर को मतगणना व परिणाम घोषित किए गए थे।
इसमें नगराध्यक्ष पद पर सचिन शेंडे निर्वाचित हुए थे। गैजेट में नाम प्रकाशित होने के बाद नगराध्यक्ष सचिन शेंडे ने 16 जनवरी को नप सभागृह में सभी नवनिर्वाचित पार्षदों की पहली बैठक आयोजित की है।
इसी पहली बैठक में उपाध्यक्ष का चुनाव होने की प्रबल संभावना है, साथ ही विभिन्न विषय समितियों का गठन कर उनके सभापतियों के चुनाव का कार्यक्रम भी घोषित किया जाएगा। तकनीकी कारणों से बीते साढ़े तीन वर्षों से नप में प्रशासक राज था। अब नगराध्यक्ष व पार्षदों के निर्वाचन के बाद प्रशासक शासन समाप्त होकर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल प्रारंभ होने जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
लाउडस्पीकर और डीजे के शोर पर नकेल, अब एक क्लिक पर होगी शिकायत! जल्द शुरू होगा पॉल्यूशन फ्री नागपुर पोर्टल
अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना: 16.96 लाख किसानों के खातों में आज पहुंचेंगे 7,000 करोड़ रुपये
बारिश-बाढ़ की मार: भंडारा में खरीफ खेती संकट में, कीट प्रकोप और मजदूरों की कमी से बढ़ी लागत
छतों पर नक्शा पास कराकर फर्जीवाड़ा? नागपुर मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर सख्त, 15 दिनों में मांगी सर्वे रिपोर्ट
गोंदिया नगर परिषद स्वीकृत सदस्यों का भी होगा चयन
नगराध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष जनता द्वारा किया गया है, लेकिन उपाध्यक्ष तथा विषय समितियों के सभापति पदों पर किसे जिम्मेदारी मिलेगी, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई है। संख्या बल के आधार पर उपाध्यक्ष और विषय समिति सभापति पदों पर भाजपा के पार्षदों की नियुक्ति तय मानी जा रही है।
नगर परिषद में कुल सदस्यों की संख्या के 10 प्रश। के अनुसार 5 स्वीकृत सदस्यों का चयन किया जाना है। बहुमत के आधार पर भाजपा की ओर से 3 तथा कांग्रेस की ओर से 2 स्वीकृत पार्षद चुने जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
गोंदिया नप सदस्य – संख्या की स्थिति
| पक्ष | सदस्य संख्या |
|---|---|
| कुल नप सदस्य | 44 |
| भाजपा | 18 |
| कांग्रेस (नगराध्यक्ष सहित) | 15 |
| राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) | 5 |
| बसपा | 2 |
| शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) | 2 |
| निर्दलीय | 3 |
2 निर्दलीय का भाजपा को समर्थन, चयन की संभावना तय
- 2 निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा को समर्थन दिया है, जिससे भाजपा के पास बहुमत का आंकड़ा स्पष्ट रूप से मौजूद है।
- ऐसे में उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के पार्षद चुने जाने की संभावना लगभग तय मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें:-अमरावती में EVM गोदाम का निरीक्षण, EVM सुरक्षा में कोई चूक नहीं चलेगी: सौम्या शर्मा चांडक
- 30 दिसंबर को आयोजित बैठक में भाजपा नप गटनेता पद पर विवेक दिनेश मिश्रा का सर्वानुमति से चयन किया गया।
- बैठक के उपरांत भाजपा गोंदिया नगर परिषद विकास आघाड़ी को जिलाधीश कार्यालय में अधिकृत रुप से प्रस्तुत किया गया।
- बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष सीता रहांगडाले, विधायक विनोद अग्रवाल समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
