शिक्षा का मंदिर बना यातना गृह, गोंदिया में नाबालिग के हाथ-पैर बांधकर स्कूल में किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Gondia Crime News: गोंदिया के तिरोड़ा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और अपहरण का मामला। आरोपी ने हाथ-पैर बांधकर स्कूल में रखा बंद। दवनीवाड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
- Written By: गोरक्ष पोफली
दवनीवाडा पुलिस स्टेशन (सोर्स: सोशल मीडिया)
Minor Rape Case Gondia Crime News: महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के तिरोड़ा तहसील से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक 21 वर्षीय युवक ने एक नाबालिग लड़की का न केवल अपहरण किया, बल्कि उसे स्थानीय जिला परिषद (जीपी) स्कूल के कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी की क्रूरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने पीड़िता के हाथ-पैर और मुँह रस्सी से बांध दिए थे ताकि वह मदद के लिए चिल्ला न सके।
दो साल की जान-पहचान और फिर अत्याचार
पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी सुमित देवानंद उईके (21) और पीड़िता एक ही गांव के निवासी हैं। दोनों पिछले दो वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे। आरोपी पिछले तीन महीनों से पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। जब पीड़िता ने उसकी शादी की जिद और शारीरिक शोषण का विरोध किया, तो सुमित ने जानलेवा साजिश रच डाली।
स्कूल के कमरे में कैद रही ‘मासूमियत’
घटना वाले दिन आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर जबरन अपनी बाइक पर बैठाया और उसका अपहरण कर लिया। वह उसे गांव के ही जिला परिषद प्राथमिक स्कूल के एक सुनसान कमरे में ले गया। वहां उसने फिर से शादी का दबाव बनाया। जब नाबालिग ने सख्ती से इनकार कर दिया, तो सुमित ने उसके हाथ, पैर और मुँह को रस्सी से कसकर बांध दिया। उसने पीड़िता को रात भर उसी हाल में स्कूल के कमरे में बंद रखा और खुद वहां से फरार हो गया। अगले दिन 22 अप्रैल की सुबह जब स्कूल खुला, तब यह भयावह घटना उजागर हुई। पीड़िता को उस बदहाल स्थिति में देखकर गांव में सनसनी फैल गई।
सम्बंधित ख़बरें
अंधेरे का एक साल, गड़चिरोली के इस गांव में बिजली बनी सपना, प्रशासन की नींद कब टूटेगी?
होर्डिंग माफिया पर हाई वोल्टेज प्रहार, हाई कोर्ट ने मनपा से पूछा सिर्फ नोटिस या ठोस कार्रवाई भी होगी?
आसमान से आग, नीचे बिजली की मार, नागपुर में 45 डिग्री की ओर बढ़ता पारा और महावितरण की नौटंकी
साहित्य संघ की क्लास में बैठेंगे टैक्सी वाले, भाषाई barrier दूर करने के लिए सरकार का बड़ा मास्टरस्ट्रोक
यह भी पढ़ें: नवेगांव-नागझिरा के बफर जोन में बाघों की दहाड़: मुरदोली के जंगल में एक साथ दिखे तीन बाघ, वीडियो वायरल
पुलिस की कार्रवाई और जनता का आक्रोश
घटना की जानकारी मिलते ही तिरोड़ा के उपविभागीय पुलिस अधिकारी (SDPO) साहिल झरकर और दवनीवाड़ा पुलिस की टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी सुमित उईके को देर रात तक गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। स्कूल जैसे पवित्र स्थान पर हुई इस घिनौनी हरकत से स्थानीय नागरिकों में भारी गुस्सा है। लोग आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर लगाम लग सके।
