Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुरानी रंजिश बनी जानलेवा! गोंदिया के विनोद देशमुख की तलवार से हत्या, दो गिरफ्तार

Gondia Murder News: गोंदिया के लंबाटोला जंगल में पुराने विवाद के चलते विनोद देशमुख की तलवार से हत्या। पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। रावणवाड़ी थाने में मामला दर्ज किया गया है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Aug 22, 2025 | 12:14 PM

गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस अधिकारी (फोटो नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gondia Crime News: गोंदिया के रावणवाड़ी थाने के तहत लंबाटोला जंगल परिसर में पुराने विवाद को लेकर मशीटोला घाटटेमनी निवासी विनोद देशमुख की दो आरोपियों ने तलवार से प्रहार कर हत्या कर दी। रावणवाड़ी पुलिस ने मामला दर्ज किया। इस दौरान स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने 24 घंटे के भीतर हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों का नाम आमगांव तहसील के गिरोला निवासी प्रशांत उर्फ लोकेश छनुलाल कावडे (25) व कामेश चुन्नीलाल कावडे (28) बताया गया है।

मशीटोला घाटटेमनी निवासी विनोद देशमुख 19 अगस्त अपने फार्म हाऊस पर गया था। लेकिन वह रात देर तक घर पर नहीं लौटा। 20 अगस्त को उसकी पत्नी व गांव के लोग उसकी तलाश करने गांव के जंगल परिसर में गए। जहां उसका शव दिखाई दिया। अज्ञात आरोपियों ने उसके सिर पर हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी थी। फिर्यादी हिरकणी विनोद देशमुख की शिकायत पर रावणवाड़ी पुलिस ने मामला दर्ज किया।

पुलिस ने बनाई तीन टीमें

हत्या के मामले की गंभीरता को देखते हुए गोंदिया पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर के नेतृत्व में जांच शुरू की। स्थानीय अपराध शाखा के अधिकारी व हवलदारों की तीन टीमों को नियुक्त किया गया।

अपराध के बारे में विस्तृत जानकारी लेने के बाद, उन्होंने क्षेत्र के लोगों से घटनास्थल से भागे हुए आरोपियों के बारे में विस्तृत जानकारी एकत्र की और हत्या करने वाले आरोपियों की पहचान करने के लिए अथक प्रयास किया।

इस दौरान गिरोला निवासी आरोपी प्रशांत उर्फ लोकेश छनुलाल कावड़े (25) व कामेश चुन्नीलाल कावड़े (28) को ग्राम कालीमाटी से हिरासत में लिया गया। उनकी गहनता से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना अपराध कबुल किया। दोनों आरोपियों को रावणवाड़ी पुलिस को सौंप दिया गया।

इस कारण की गई हत्या

मृतक विनोद ने अपने साथियों के साथ मिलकर आरोपी प्रशांत के घर जाकर उसे व उसके पिता की लाठी से पिटाई की थी। मृतक के खिलाफ आमगांव थाने में मामला भी दर्ज है। मृतक विनोद आरोपी के गांव में जाता था क्योंकि उसका ईंट भट्ठा था और जब वह उस गांव में जाता था, तो दोनों आरोपियों को गालीगलौज कर धमकी देता था।

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में होगी 15631 पुलिसकर्मियों की भर्ती, महायुति सरकार ने दी मंजूरी

इस कारण से दोनों आरोपियों ने चार-पांच दिन पहले विनोद की हत्या की साजिश रची और 19 अगस्त के रात करीब 9 बजे गिरोला से मशीटोला जाने वाली पक्की सड़क पर विनोद को रोककर उसके चेहरे पर लाल मिर्च पाउडर फेंका, लोहे की तलवार से उसके सिर, पीठ और गर्दन पर वार किया और उसके शव को मोटरसाइकिल सहित बाघ नदी के किनारे लंबाटोला गांव की झाड़ियों में फेंक दिया।

Gondia lambatola murder case ravanwadi police arrest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 22, 2025 | 12:13 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Gondia News
  • Murder

सम्बंधित ख़बरें

1

गोंदिया में जलजीरा बना जहर! पाथरी स्कूल के 7 बच्चे फूड प्वाइजनिंग से अस्पताल में भर्ती

2

गाेंदिया में 9 कृषि केंद्रों के लाइसेंस निलंबित-रद्द, उर्वरक की कालाबाजारी रोकने विभाग ने चलाया ऑपरे

3

यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाला आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

4

आर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहा था डांस बार, नागपुर पुलिस की छापामार कार्रवाई से मचा हड़कंप

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.