Gondia Crop Loan (सोर्सः सोशल मीडिया)
Gondia District Cooperative Bank: गोंदिया जिले में खरीफ सीजन में किसान फसल कर्ज लेते हैं। पिछले खरीफ सीजन में जिले के 46,765 किसानों ने गोंदिया जिला केंद्रीय सहकारी बैंक से 267 करोड़ रु. का फसल कर्ज लिया था। इसमें से किसानों ने 31 मार्च तक 246 करोड़ रु. का फसल कर्ज चुका दिया है। खरीफ सीजन में किसानों को खेती-बाड़ी के काम के लिए पैसे की जरूरत होती है। किसानों को साहूकारों और रिश्तेदारों के दरवाजे पर खड़ा न होना पड़े, इसके लिए सरकार नाबार्ड के 66 संस्थाओं के माध्यम से किसानों को फसल कर्ज देती है।
इसके लिए जिला बैंकों, राष्ट्रीयकृत बैंकों और ग्रामीण बैंकों को फसल कर्ज वितरित का लक्ष्य दिया जाता है। खरीफ में इन तीनों बैंकों को 366 करोड़ रु. का फसल कर्ज बांटने का लक्ष्य दिया गया था। इसमें से जिला बैंक ने सबसे ज्यादा 46 हजार 765 किसानों को 267 करोड़ रु. का फसल कर्ज बांटा, जबकि ग्रामीण और राष्ट्रीयकृत बैंक हर साल-फसल कर्ज बांटने में पिछड़ रहे हैं।
गोंदिया जिला बैंकों से किसानों को जीरो प्रश. पर फसल कर्ज दिया जाता है। यह फसल कर्ज 31 मार्च तक चुकाना होता है। 31 मार्च के बाद फसल कर्ज चुकाने पर किसानों को जीरो प्रश. ब्याज दर का फायदा नहीं मिलता।
इससे उन्हें ब्याज पेनल्टी और नया फसल कर्ज मिलने में दिक्कत होती है। साथ ही, वे सरकारी कर्जमाफी और प्रोत्साहन अनुदान से भी वंचित रह जाते हैं। यही कारण है कि जिला बैंक से फसल कर्ज लेने वाले किसानों ने 31 मार्च से पहले 246 करोड़ रु. का फसल कर्ज चुका दिया है। इसका प्रतिशत 92.13 है।
ये भी पढ़े: गोंदिया में हनुमान जयंती पर उमड़ा आस्था सैलाब, जयकारों के बीच छप्पन भोग और महाप्रसाद आयोजित
सरकार ने कर्ज माफी योजना के तहत नियमित कर्ज चुकाने वाले किसानों को 50,000 रु. का अनुदान देने की घोषणा की है। इससे उन किसानों को फायदा होगा जो नियमित कर्ज चुकाते हैं। इससे उनके लिए नया फसल कर्ज लेना भी आसान हो जाएगा।
गोंदिया जिला सहकारी बैंक मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश टेटे ने कहा कि जिला बैंक ने खरीफ सीजन के दौरान 46,000 से ज्यादा किसानों को 267 करोड़ रु. का फसल कर्ज बांटा था। फसल कर्ज चुकाने की आखिरी तारीख 31 मार्च थी। इस दौरान किसानों ने जिला बैंक को 246 करोड़ रु. का फसल कर्ज चुकाया है।