-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Gondia High Voltage Wires Hanging Electricity Department Negligence
बिजली विभाग की लापरवाही! गोंदिया में सड़कों पर झूल रहे हाई वोल्टेज तार, बड़े हादसे का खतरा बढ़ा
- Written By: महाराष्ट्र डेस्क
Open Transformer: गोंदिया शहर और जिले के कई क्षेत्रों में हाई वोल्टेज बिजली तार सड़कों पर झूलते नजर आ रहे हैं, जिससे किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

Electric Wires (सोर्सः सोशल मीडिया)
Gondia Power Issue: इन दिनो गोंदिया शहर के साथ ही जिले के कई तहसीलों में विद्युत पोल के तार मार्गों पर लटकते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में बड़ी दुर्घटना किसी भी समय घटित हो सकती है। इस ओर विद्युत विभाग द्वारा गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है। ऐसे में यह तार संकरे मार्गों पर आवागमन करने वाले बड़े वाहनों में फंसकर टूट जाते हैं। जिसकी वजह से भी दुर्घटना घटित होती है। जर्जर हो चुके तार टूटते हैं तो घंटों तक बिजली आपूर्ति खंडित रहती है। ऐसे में आम नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
उल्लेखनीय है कि शहर के कई स्थानों पर विद्युत प्रवाहित तार झुलते नजर आ रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में जहां डीपी लगाई गई है, वहां झुड़पी जंगल देखा गया है। ऐसे में वहां आग भी लगने की घटना घटित हो सकती है। इस ओर संबंधित विभाग को जल्द से जल्द ध्यान देने की आवश्यकता है।
नागरिकों ने की कार्रवाई की मांग
आज की स्थिति में बिजली एक महत्वपूर्ण जरूरत बन गई है। ऐसे में 5 मिनट भी विद्युत आपूर्ति खंडित हो जाती है तो नागरिकों के बेहाल हो जाते हैं। वहीं नागरिकों द्वारा चलाए जा रहे लघु उद्योग भी बिना बिजली के बंद हो जाते हैं। जिसका लाभ उठाकर विद्युत विभाग विविध प्रकार के टैक्स जोड़कर ग्राहकों को बिल थमा देता है। बावजूद नागरिकों को उत्तम बिजली की सुविधा नहीं दी जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Thane News: बदलापुर के कालू झरने में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहने से दो युवकों की मौत
मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू, कोई हताहत नहीं
हार्बर लाइन पर 17 मिनट तक बाधित रही लोकल सेवा, विले पार्ले के पास पेड़ की शाखा बनी वजह
श्रीकांत शिंदे बनेंगे नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री? क्या कहा शिंदे गुट के सिद्धेश कदम ने
गंभीरता पूर्वक ध्यान देने की जरुरत
इस ओर जनप्रतिनिधियों द्वारा भी ध्यान नहीं दिया जाता। गांवों में अनेक जगहों पर खुली डीपी देखी जाती है। वहीं शहर के विद्युत पोल पर विद्युत प्रवाहित तार झुलते नजर आते हैं। जिससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना घटित होने से नकारा नहीं जा सकता। वहीं शहर के गणेश नगर, सिविल लाइन, गौतम नगर, भीमनगर, श्रीनगर सहित कई क्षेत्रों में पोल के प्रवाहित तार झुलते नजर आते है। इस ओर संबंधित विभाग के अधिकारियों को गंभीरता पूर्वक ध्यान देने की जरुरत है। ऐसी मांग शहरवासियों द्वारा की जा रही है।
Gondia high voltage wires hanging electricity department negligence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन खत्म…अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी? राजनीति में एंट्री करेंगे दीपके! जानें अगला कदम
Jul 26, 2026 | 10:13 PMThane News: बदलापुर के कालू झरने में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहने से दो युवकों की मौत
Jul 26, 2026 | 09:57 PM‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, कई फिल्मों को छोड़ा पीछे
Jul 26, 2026 | 09:56 PMस्कूल वाला साइकिल रिक्शा देख लौट आई बचपन की यादें, वायरल वीडियो ने लोगों को कर दिया भावुक
Jul 26, 2026 | 09:54 PMTamil Nadu Politics: TVK को बड़ा झटका, चेन्नई में 25 से अधिक स्थानीय नेताओं ने छोड़ी पार्टी और थामा DMK का हाथ
Jul 26, 2026 | 09:52 PMCM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PMसोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। ग्रेटर नोएडा वेस्
Jul 26, 2026 | 09:46 PMवीडियो गैलरी

जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM













