गोंदिया जिला स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर, नोडल अधिकारी ने लिया योजनाओं का जायजा
Gondia Review Meeting: गोंदिया के केटीएस जिला सामान्य अस्पताल में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में राज्य नोडल अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम मडावी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम की प्रगति का जायजा लिया।
Health Services (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Gondia Health Department: के.टी.एस. जिला सामान्य अस्पताल के सभागृह में जिले के स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुंबई के उपसंचालक एवं जिले के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम मडावी ने की, जबकि नागपुर विभागीय उपसंचालक डॉ. शशिकांत शंभरकर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक में गोंदिया जिले में संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
इस दौरान डॉ. पुरुषोत्तम पटले, डॉ. अरविंद कुमार वाघमारे, डॉ. तृप्ति कटरे, डॉ. महेंद्र धनविजय, डॉ. रोशन राऊत, डॉ. निरंजन अग्रवाल, मनीष नंदनवार तथा डॉ. विनोद चव्हाण सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। समीक्षा बैठक में माता एवं शिशु संरक्षण कार्यक्रम, मलेरिया नियंत्रण, क्षयरोग उन्मूलन, कुष्ठरोग, सिकलसेल, कीटजन्य रोग नियंत्रण, फाइलेरिया, एनीमिया मुक्त भारत अभियान, संस्थागत प्रसूति, नियमित टीकाकरण तथा कुपोषण नवसंजीवनी योजना की प्रगति का आकलन किया गया।
टीकाकरण से टीबी उन्मूलन तक हुई चर्चा
इसके अलावा संचारी रोग नियंत्रण, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम और बाल संरक्षण कार्यक्रम की स्थिति पर भी चर्चा हुई। बैठक के अंत में डॉ. पुरुषोत्तम मडावी और डॉ. शशिकांत शंभरकर ने स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए तथा सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में आतंकी हमले का अलर्ट! अगस्त 2026 में बड़े हमले के दावे से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
Wardha News: लापता प्रेमीयुगल के शव कुएं में मिले, हत्या या आत्महत्या पर चर्चाओं को दौर जारी
नागपुर हाईकोर्ट का फैसला: इस्लाम मानने वालों को नहीं मिल सकता SC का दर्जा; संविधान आदेश 1950 को ठहराया वैध
सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई; गड़चिरोली में नक्सलियों के विस्फोटक और आधुनिक हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
ये भी पढ़े: दूसरों के बच्चे चुराने के बजाय अपने बच्चों को बड़ा करे भाजपा, शर्मिला ठाकरे का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
सेवाओं की प्रगति पर किया विचार-विमर्श
अधिकारियों ने कायाकल्प अभियान, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आरोग्यवर्धिनी उपकेंद्र योजना, 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों, आयुष सेवाओं, गैर संचारी रोग एनसीडी नियंत्रण तथा कैंसर स्क्रीनिंग अभियान की समीक्षा की। एचपीवी टीकाकरण, माझा गांव आरोग्य संपन्न गांव अभियान, यूवीएनएल टीकाकरण पोर्टल, गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम, जीवन संबंधी सांख्यिकी, ईसंजीवनी और टेलीपरामर्श सेवाओं की प्रगति पर भी विचारविमर्श किया गया।
