गोंदिया: 42 हजार से ज्यादा घरकुलों का काम अटका, 6 महीने से किश्तें न मिलने से गरीब लाभार्थी कर्ज लेने को मजबूर
Gondia News: गोंदिया जिले में निधि की कमी से पीएम आवास और अन्य योजनाओं के 42,551 घरों का निर्माण रुक गया है। किश्तें न मिलने से लाभार्थी आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ तले दबे हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Gondia Gharkul Yojana News: एक ओर सरकार ‘हर हाथ को काम और हर सिर पर छत’ का नारा बुलंद करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना, मोदी आवास, रमाई और शबरी आवास जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं का बखान कर रही है। वहीं दूसरी ओर, धरातल पर स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है। गोंदिया जिले में सरकारी तंत्र की सुस्ती और निधि के अभाव ने हजारों गरीबों के अपने घर के सपने को अधर में लटका दिया है।
42 हजार से अधिक घरों पर लगा ‘ब्रेक’
ताजा आंकड़ों के अनुसार, गोंदिया जिले में कुल 42,551 लाभार्थियों के घरों का काम पिछले छह महीनों से रुका हुआ है। कई लाभार्थी ऐसे हैं जिन्हें सिर्फ पहली किश्त मिली है, जिसके बाद निर्माण कार्य ठप पड़ा है। स्थिति इतनी विकट है कि ग्रामीण इलाकों के लोग अपना अधूरा घर पूरा करने के लिए साहूकारों से ऊंचे ब्याज पर कर्ज लेने को मजबूर हैं।
मजदूरी का पैसा भी बकाया
न केवल निर्माण की किश्तें, बल्कि मनरेगा के तहत मिलने वाली करीब 18,000 रुपये की मजदूरी (मस्टर) भी पिछले 4 से 6 महीनों से अटकी हुई है। मस्टर ऑनलाइन फीड होने के बावजूद फंड की कमी के कारण मजदूरों के खातों में पैसा नहीं पहुंच रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
अवैध खनन के खिलाफ टॉवर पर चढ़ा युवक, किसान ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में किया हाई वोल्टेज ड्रामा
गोदाघाट पर महिला श्रद्धालुओं से अवैध वसूली, कपड़े बदलने के नाम पर वसूले जा रहे 20 रुपये
पश्चिम रेलवे की एक और ट्रेन हुई रेगुलर, मुंबई से काठगोदाम की सुपरफास्ट यात्रा
बीएमसी स्कूलों के भूखंडों का निजी संस्थाओं को आवंटन रोके, विधायक सरदेसाई, बोले सार्वजनिक शिक्षा को खतरा
यह भी पढ़ें:- CM फडणवीस ने नागपुर में मनाया गुड़ी पड़वा, केसरिया रंग में रंगा शहर, शोभा यात्रा में हुए शामिल, देखें VIDEO
प्रशासन और लाभार्थियों का पक्ष
जिला ग्रामीण विकास यंत्रणा की प्रकल्प संचालक प्रमिला जाखलेकर का कहना है कि रेत की कमी दूर होने के बाद अब काम में थोड़ी तेजी आई है और जिला 37.75% लक्ष्य पूरा कर राज्य में पहले स्थान पर है। हालांकि, लाभार्थियों का दर्द कुछ और ही है। झांजिया निवासी लाभार्थी धनवंता राउत और मुनेश्वर कोल्हारे ने बताया कि किश्तें न मिलने से घर का ढांचा खड़ा रह गया है और वे अब उधारी के बोझ तले दब रहे हैं।
