Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोदाघाट पर महिला श्रद्धालुओं से अवैध वसूली, कपड़े बदलने के नाम पर वसूले जा रहे 20 रुपये

Nashik Godavari Ghat News: नासिक के पंचवटी गोदाघाट क्षेत्र में महिला श्रद्धालुओं से कपड़े बदलने के नाम पर 20 रुपये की अवैध वसूली का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने मिलीभगत का आरोप लगाया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: May 26, 2026 | 10:34 PM

Nashik Godavari Ghat (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Godaghat Illegal Recovery News: आगामी सिंहस्थ कुंभमेला के मद्देनजर पंचवटी के गोदाघाट क्षेत्र में इस समय करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य चल रहे हैं। यहां श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बेहद महत्वाकांक्षी ‘रामकाल पथ’ का निर्माण भी किया जा रहा है। हालांकि, एक तरफ जहां करोड़ों के विकास कार्यों का ढिंढोरा पीटा जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ इसी इलाके में कपड़े बदलने के नाम पर महिला श्रद्धालुओं से सरेआम अवैध वसूली का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।  विशेष बात यह है कि पंचवटी विभागीय कार्यालय का अतिक्रमण विभाग इस ओर अर्थपूर्ण चुप्पी साधे हुए है, जिसकी चर्चा अब पूरे इलाके में जोरों पर है।

वर्तमान में अधिक मास चलने के कारण पवित्र गोदावरी नदी में स्नान के लिए देश के कोने-कोने और राज्यभर से भारी संख्या में श्रद्धालु पंचवटी पहुंच रहे हैं। गोदाघाट पर प्रतिदिन स्नान के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। नियमानुसार, प्रशासन को गोदाघाट पर महिलाओं के लिए पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम की व्यवस्था करनी चाहिए थी, लेकिन सरकारी तंत्र की इसी लापरवाही का फायदा एक अतिक्रमणकारी ठेला चालक ने उठाया है। इस चालक ने गोदाघाट परिसर में बाकायदा अपना निजी चेंजिंग रूम खड़ा कर लिया है।

मनपा के अतिक्रमण विभाग पर मिलीभगत का आरोप

नदी में स्नान कर लौटने वाली महिला श्रद्धालुओं के पास कपड़े बदलने का कोई दूसरा विकल्प न होने के कारण उन्हें मजबूरी में इस निजी रूम का उपयोग करना पड़ रहा है। मजबूरी का फायदा उठाकर यह चालक प्रत्येक महिला से कपड़े बदलने के एवज में 20 रुपये की अवैध वसूली कर रहा है। अब यह गंभीर सवाल उठाया जा रहा है कि जिस गोदाघाट पर मनपा का अतिक्रमण उन्मूलन दस्ता और स्वच्छता निरीक्षक लगातार गश्त पर रहते हैं, वहां यह अवैध धंधा इतने बड़े पैमाने पर कैसे फल-फूल रहा है? स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं के अनुसार, यह सब पंचवटी विभागीय कार्यालय के अतिक्रमण विभाग की आंखों के सामने हो रहा है, जिससे इसमें किसी बड़े आर्थिक लेनदेन की प्रबल आशंका जताई जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

पश्चिम रेलवे की एक और ट्रेन हुई रेगुलर, मुंबई से काठगोदाम की सुपरफास्ट यात्रा

बीएमसी स्कूलों के भूखंडों का निजी संस्थाओं को आवंटन रोके, विधायक सरदेसाई, बोले सार्वजनिक शिक्षा को खतरा

अब AI से ट्रैक होगी वन्य जीवों की हलचल, 1000 गांवों में लगेगी अलर्ट प्रणाली

णमोकार महामंत्र से विश्व शांति का संदेश, जैन कमल की अनूठी अक्षर लिपि प्रदर्शनी का उद्घाटन

ये भी पढ़े: Gondia News: सरकारी सेवाएं अब एक ही छत के नीचे, गोंदिया में जनभागीदारी महाशिविर

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, मनपा द्वारा गोदाघाट क्षेत्र में आधिकारिक चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई है, लेकिन उचित दिशा-सूचक बोर्ड न होने या उनके दूर होने के कारण वे श्रद्धालुओं को दिखाई नहीं देते। निजी व्यवसायी इसी अज्ञानता का फायदा उठा रहे हैं।मनपा के स्वच्छता और अतिक्रमण विभाग के कर्मचारियों की तैनाती के बावजूद उनके सामने चल रही इस लूट से नागरिकों में गहरा आक्रोश है।

नवनियुक्त विभागीय अधिकारी का खौफ शून्य; कर्मचारी कर रहे गुमराह!

पंचवटी प्रभाग में नियुक्त नए विभागीय अधिकारी का अपने क्षेत्र और मनपा कर्मचारियों पर कोई नियंत्रण नहीं दिख रहा है। अधिकारी के नए होने का फायदा उठाकर कर्मचारी गोदाघाट पर चल रही ऐसी अवैध गतिविधियों की जानकारी उन तक पहुंचने ही नहीं दे रहे हैं. क्षेत्र की समस्याओं से जानबूझकर आंखें मूंद लेने के कारण अतिक्रमण विभाग और अवैध वसूली करने वालों के हौसले बुलंद हैं। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि उच्च अधिकारी इस लचर कार्यप्रणाली पर तुरंत संज्ञान लें और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

Godaghat illegal recovery changing room nashik

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 26, 2026 | 10:34 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Nashik News
  • Nashik Simhastha Kumbh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.