प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू पर शिकंजा, गोंदिया में FDA की छापेमारी से गुटखा माफियाओं में हड़कंप
Gondia FDA Raid: गोंदिया जिले में खाद्य व औषधि प्रशासन (FDA) ने पिछले तीन महीनों में 12 स्थानों पर छापेमारी कर 2।36 लाख रुपये मूल्य का प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू और खाद्य सामग्री जब्त की है।
Gondia FDA Crackdown (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Gondia FDA Crackdown: खाद्य व औषधि प्रशासन के गोंदिया विभाग ने मार्च महीने से जिले के 12 स्थानों, कोहमारा, रावणवाड़ी, गोंदिया शहर और ग्रामीण, दवनीवाड़ा, डुग्गीपार, रामनगर, गोंदिया शहर आदि में छापेमारी की। इस छापेमारी से करीब 2,36,462 रु. का माल जब्त किया गया।
खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम का उल्लंघन करने पर कई खाद्य व्यापारियों और सुगंधित तंबाकू के विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। गोंदिया शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में खानेपीने की दुकानों पर छापेमारी की गई। पिछले तीन महीने में करीब 12 जगहों पर छापेमारी कर 2,36,462 रु. का कीमती सामान जब्त किया गया है।
गुटखा माफियों में हड़कंप
खाद्य व औषधि प्रशासन की कार्रवाई से शहर के साथसाथ जिले में भी गुटखा माफियाओं में हड़कंप मच गया है और ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि शहर के हर हिस्से में गुटखा और खर्रा की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या शरद पवार गुट के सांसद बदलने वाले है पाला? धर्मराव अत्राम के दावे पर सुप्रिया सुले का बड़ा खुलासा
सिया गोयल के पूरे परिवार पर दर्ज होगी FIR? महाराष्ट्र विधानसभा में गूंजा केतन अग्रवाल हत्याकांड का मामला
निशुल्क शिक्षा बचाने को शिक्षकों का बड़ा आंदोलन, उपशिक्षा निदेशक कार्यालय के सामने धरना
गड़चिरोली की 5 एम्बुलेंस के इंजन समेत कलपुर्जे गायब! सिर्विसिंग के लिए भेजी थी चंद्रपुर, जानें पूरा मामला
अवैध दवा विक्रेता भी निशाने परजिले में अवैध दवा विक्रेता भी विभाग के निशाने पर हैं और शिकायत मिलते ही दुकान पर छापेमारी की जा रही है। पिछले कुछ महीनों में दवा दुकानों पर छापेमारी हुई थी, इसलिए अब अवैध दवा विक्रेताओं में भी हड़कंप मच गया है।
यह अभियान हमेशा जारी रहेगा
खाद्य व औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त अमृता शिर्के ने कहा कि शिकायत मिलते ही विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है। शिकायतकर्ता को शिकायत करने के लिए एक टोल फ्री नंबर जारी किया गया है और प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू और खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। नागरिकों से शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान हमेशा जारी रहेगा।
