Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोंदिया में बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, धान की फसल में निकलने लगे अंकुर

Gondia News: गोंदिया जिले में बेमौसम बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में पानी जमा होने से कटाई रुकी है और धान में अंकुर फूटने लगे हैं। किसान दोबारा बारिश की संभावना से चिंतित हैं।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Nov 08, 2025 | 12:49 PM

धान की फसल हो रही अंकुरित (फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Gondia Paddy Crop Loss: बेमौसम बारिश से किसानों को हुए नुकसान का सर्वेक्षण व पंचनामे बनाने का काम अभी भी चल रहा है। इसी बीच मौसम फिर से रंग बदलता नजर आ रहा है। 4 नवंबर की शाम गोंदिया शहर सहित अनेक स्थानों पर हल्की बारिश हुई। वहीं 5 व 6 नवंबर को भी आसमान में दिन भर धूप-छांव का खेल चलता रहा। जिसके कारण किसान अभी भी बारिश की संभावना से आशंकित हैं।

गोंदिया जिले में 1 लाख 92 हजार हेक्टयर से अधिक क्षेत्र में खरीफ मौसम में धान की फसल लगाई है। इस बार कई स्थानों पर फसल देरी से लगाई गई। जिले में धान कटाई का काम लगभग 50 प्रश। ही पूरा होने का अनुमान है।

खेतों में जमा हो रहा बारिश का पानी

अनेक किसानों की धान की फसल हाल ही में हुई बारिश व हवा से खेतों में ही गिर गई है। वहीं खेतों में बारिश का पानी जमा होने के कारण कीचड़ भी हो गया है। ऐसे में धान की कटाई के लिए मजदूर भी नहीं मिलते, जिसके कारण किसानों को उन्हें अधिक मजदूरी देकर धान कटाई के लिए बुलाना पड़ रहा है। अथवा अपने परिजनों के साथ मिलकर ही धान की कटाई करनी पड़ रही है।

सम्बंधित ख़बरें

गोंदिया के नाबालिक दुष्कर्म मामले में 3 आरोपि 14 दिन की जुडिशल कस्टडी में, देखें पूरी अपडेट

गोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई

गोंदिया में शाला प्रवेशोत्सव उत्साह से मनाया गया, जिप अध्यक्ष भेंडारकर की उपस्थिति में बच्चों का स्वागत

Gondia News: मानसून नहीं बरसा तो धान उत्पादन पर पड़ेगा बड़ा असर, सालेकसा के किसान परेशान

यह भी पढ़ें:- निशानेबाज: बॉलीवुड स्टाइल से जीत ली बाजी, ममदानी की धांसू डायलॉगबाजी

कई किसानों की खेती निचले हिस्से में होने के कारण वहां बारिश का पानी जमा हो गया है। वहीं गिरे हुए धान में अंकुर निकलने लगे हैं, कुछ किसान उत्पादन होगा भी या नहीं इससे चिंता में पड़े हुए हैं।

फिर बारिश हुई तो होगा और नुकसान

गोंदिया कृषि अधिकारी निलेश कानवडे ने कहा कि जिले में उच्च प्रजाति के धान की कटाई का काम 15 दिसंबर तक चलता है। लेकिन इस बार बेमौसम बारिश ने किसानों को काफी नुकसान पहुंचाया है। नुकसान का सर्वेक्षण व पंचनामा करने का काम अभी भी चल रहा है। अगले सप्ताह तक ही अंतिम रिपोर्ट मिलने की संभावना है। यदि फिर से बारिश होती है तो यह किसानों के लिए काफी नुकसानदायक होगा।

Gondia farmers rain damage paddy crop

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 08, 2025 | 12:49 PM

Topics:  

  • Gondia
  • Gondia News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.