- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Gondia Collector Distributes Surrender Certificates To 15 Ex Naxalites
गोंदिया में 15 पूर्व नक्सलियों ने चुनी विकास की राह; जिलाधीश गोंदावले ने सौंपे आत्मसमर्पण प्रमाण पत्र
Gondia News: गोंदिया जिलाधीश डॉ. गोंदावले ने 15 पूर्व नक्सलियों को आत्मसमर्पण प्रमाण पत्र प्रदान कर संवैधानिक जीवन जीने की अपील की। पुनर्वास योजना के तहत उन्हें मुख्यधारा में लाया जाएगा।

Gondia Naxalite Surrender: “संवैधानिक जीवन जीने के लिए नई शुरुआत करें और इस नए अवसर का सकारात्मक उपयोग करें,” यह अपील डॉ. मंगेश गोंदावले ने की। वे जिलाधीश कार्यालय में आयोजित आत्मसमर्पण समारोह में संबोधित कर रहे थे, जहां 15 पूर्व नक्सलियों को जिला स्तरीय सत्यापन समिति के समक्ष आत्मसमर्पण प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर समर्पित नक्सलियों का पुष्पगुच्छ, शॉल और श्रीफल देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में गोरख भामरे (पुलिस अधीक्षक), अभय डोंगरे, भैय्यासाहेब बेहरे, गुप्तवार्ता विभाग के सहायक आयुक्त औटी सहित अन्य अधिकारी और पुलिस कर्मी उपस्थित थे।
जिलाधीश गोंदावले ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की पुनर्वास योजनाओं के माध्यम से पूर्व नक्सलियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वे मुख्यधारा में शामिल होकर नया जीवन शुरू कर सकें। उन्होंने सभी से नए जोश और उत्साह के साथ आगे बढ़ने की अपील की।
सम्बंधित ख़बरें
10 करोड़ का प्रस्ताव अटका, मत्स्य क्रांति सिर्फ घोषणा? गोंदिया के तालाबों की बदहाली से बढ़ा संकट
पानी बह रहा, खेत सूख रहे…गोंदिया में 294 कोल्हापुरी बांध जर्जर, प्रशासन के खिलाफ किसानों में रोष
गोंदिया के मुंडीपार-पुतली मार्ग पर दिखा भालू, तेंदूपत्ता सीजन के बीच मजदूरों में दहशत
गोंदिया में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसल तबाह, रबी धान और मक्का की फसलों को भारी नुकसान
पुलिस अधीक्षक भामरे ने बताया कि पुनर्वास प्रक्रिया के तहत समर्पित नक्सलियों को कौशल प्रशिक्षण देकर सशक्त बनाया जा रहा है। साथ ही उनके बुनियादी दस्तावेज भी तैयार किए जा रहे हैं, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
मुख्यधारा में लाने की पहल
प्रशासन की ओर से घरकुल योजना, शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण और अन्य योजनाओं का लाभ देकर नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार राशि भी दी जाएगी।
समर्पित नक्सलियों में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ जोन के पूर्व प्रवक्ता विकास उर्फ अनंत नागपुरे सहित कुल 15 महिला-पुरुष शामिल हैं। इस अवसर पर समर्पित नक्सलियों द्वारा बनाई गई बांस की कलाकृति अधिकारियों को भेंट की गई।
आत्मसमर्पित नक्सली
अनंत उर्फ विकास नागपुरे, नागासू, रानो उर्फ रामे येशू नरोटे, संतु, सांगता, प्रताप उर्फ समर, अनुजा, लाली उर्फ पूजा, दिनेश, रामको उर्फ शिला चमरू मडावी, रितु उर्फ अर्जुन भीमा दौड्डी, रोशन उर्फ मारा इरिया बेडजा, सुभाष उर्फ पोज्ना बंडी रख्या, रतन उर्फ मनकु कुम्मा पोयाम और अनुराधा का समावेश है।
Gondia collector distributes surrender certificates to 15 ex naxalites
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मकर को मिलेगी नौकरी में तरक्की और धनु की पूरी होगी तलाश, जानें अपनी राशि का हाल
May 12, 2026 | 12:34 AMIPL 2026: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पंजाब किंग्स को 3 विकेट से चटाई धूल
May 11, 2026 | 11:34 PMIPL 2026: मैच के दौरान ‘अश्लील इशारा’ पड़ा भारी, RCB के बल्लेबाज टिम डेविड पर लगा जुर्माना
May 11, 2026 | 11:14 PMट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PMरेलवे पेंशनभोगियों की मौज! DR में 2% की बढ़ोतरी का ऐलान, जानें 1 जनवरी से कितनी बढ़ जाएगी आपकी पेंशन
May 11, 2026 | 11:03 PMमोदी सरकार युवाओं के सपनों के लिए सबसे बड़ा खतरा…NEET-UG पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
May 11, 2026 | 10:54 PMक्या आप भी पढ़ा हुआ भूल जाते हैं? ठाणे में 16 मई से शुरू हो रहा है विशेष ‘मेंटल जिम’ ट्रेनिंग प्रोग्राम
May 11, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM














