गोंदिया से गुजरेगी समर स्पेशल ट्रेनें, चर्लपल्ली-मधुपुर के बीच चलेंगी विशेष गाड़ियां, यात्रियों को बड़ी राहत
Summer Special Trains: गर्मियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चर्लपल्ली-मधुपुर समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें गोंदिया स्टेशन होकर गुजरेंगी, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
- Written By: रूपम सिंह
गोंदिया स्पेशल ट्रेन (सोर्स: सोशल मीडिया)
Gondia Charlapalli Madhupur Special Train: भारतीय रेलवे ने ग्रीष्म ऋतु 2026 के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और यात्रा की अतिरिक्त मांग को देखते हुए कई समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इन विशेष ट्रेनों का उद्देश्य यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है, जिससे गर्मियों की छुट्टियों में होने वाली भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।
इसी क्रम में ट्रेन क्र. 07580 चर्लपल्ली–मधुपुर समर स्पेशल ट्रेन चर्लपल्ली से 23 अप्रैल को दोपहर 11:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन विभिन्न स्टेशनों से होते हुए रात 20:40 बजे गोंदिया रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, वापसी दिशा में ट्रेन क्र. 07581 मधुपुर–चर्लपल्ली समर स्पेशल ट्रेन मधुपुर से 24 अप्रैल को शाम 19:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 12:55 बजे गोंदिया पहुंचेगी, जिससे यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में काफी सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें:- चंद्रपुर में इराई नदी पर बनेगा विशाल पुल, राज्य सरकार ने मंजूर किए 18.34 करोड़, ताडोबा राहगीरों को राहत मिलेगी
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर की रमाई आवास योजना पर विधायक अंबादास दानवे ने उठाऐ सवाल, करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग
छत्रपति संभाजीनगर मनपा अधिकारियों पर दबाव डालने वालों पर होगी सख्ती, नगरसेवकों के रिश्तेदारों की एंट्री बंद
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
भंडारा की महिला का वोटर रिकॉर्ड पहुंचा उत्तर प्रदेश, SIR सत्यापन में गड़बड़ी का आरोप
चर्लपल्ली-मधुपुर ट्रेन की समय सारणी
इसी प्रकार, रेलवे द्वारा एक और विशेष सेवा के तहत ट्रेन क्र. 07586 चर्लपल्ली–मधुपुर समर स्पेशल ट्रेन का संचालन 30 अप्रैल को किया जाएगा। वहीं, ट्रेन क्र. 07587 मधुपुर–चर्लपल्ली समर स्पेशल ट्रेन मधुपुर से 1 मई को रवाना होगी। यह ट्रेन भी गोंदिया स्टेशन पर 20:40 बजे पहुंचेगी और आगे अपनी यात्रा जारी रखेगी। वापसी यात्रा के दौरान यह ट्रेन मधुपुर से 1 मई को रात 19:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 12:55 बजे गोंदिया पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन तीसरे दिन सुबह 04:00 बजे चर्लपल्ली स्टेशन पर अपनी यात्रा पूरी करेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, खासकर उन लोगों को जो गर्मी की छुट्टियों में लंबी दूरी की यात्रा करते हैं। साथ ही, इससे नियमित ट्रेनों पर पड़ने वाला अतिरिक्त भार भी कम होगा और यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी।
