तेज रफ्तार बनी मुसीबत: गोंदिया में हाईवे निर्माण के बीच बाइक रेस, हादसों का खतरा
Gondia Traffic: गोंदिया में राष्ट्रीय महामार्ग के निर्माण के बीच युवाओं की तेज रफ्तार बाइकिंग से हादसों का खतरा बढ़ गया है। नागरिकों ने नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Gondia Overspeeding Bikes: गोंदिया वर्तमान स्थिति में शहर के तीन प्रमुख आमगांव, तिरोड़ा व सड़क अर्जुनी मार्गे पर राष्ट्रीय महामार्ग का कार्य शुरू है। वहीं इन मार्गों से वाहनों की आवाजाही भी रोजाना हो रही है। ऐसे में अनेक बाइक चालकों की ओर से यातायात नियमों का पालन न कर मनमानी करते हुए तेजी से मोटरसाइकिल चलाई जा रही है।
तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के चलते सड़क हादसे होने की संभावना भी जताई जा रही है। जिससे यातायात विभाग को इस मामले की ओर गंभीरता से ध्यान देकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले बाइक चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग शहर के नागरिकों ने की है। गोंदिया शहर में वर्तमान स्थिति में अनेक युवाओं के पास बाइक है।
लेकिन युवा बाइक चलाते समय यातायात नियमों का पालन करते नहीं दिखाई दे रहे है। वहीं दूसरी ओर शहर के मुख्य मार्गों से ही बाइक रेस लगाने की जानकारी मिली है, लेकिन युवाओं की यह बाइक रेस अन्य वाहनधारक समेत राहगिर नागरिकों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। जिससे संबंधित विभाग को इस ओर गंभीरतापूर्वक ध्यान देने की आवश्यकता है।
सम्बंधित ख़बरें
TMC और SRA की लापरवाही पर विधायक केलकर का एक्शन, 5 साल से भटक रहे नागरिक को 2 महीने में दिलाया घर
यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत, पश्चिम रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए, देखें पूरी लिस्ट
आषाढ़ी एकादशी पर यात्रियों को राहत, मध्य रेल चलाएगी मिरज-दादर वन-वे स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग
Gondia News: गोंदिया में महिंद्रा ट्रैक्टर स्किल डेवलपमेंट सेंटर शुरू, हर साल 120 युवाओं को प्रशिक्षण
उचित कार्रवाई करने की मांग
शहर में यातायात नियंत्रण में लाने के लिए शहर यातायात विभाग तैनात है। एक अधिकारी समेत अन्य यातायात कर्मी तैनात किए गए है। कुछ कर्मी शहर के मुख्य जयस्तंभ चौक, कुड़वा नाका, फुलचूर नाका, बालाघाट टी पाईंट चौक, सारस चौक समेत शहर के चारों मुख्य मागों पर तैनात रहते है, वहीं यह कर्मचारी यातायात नियमों को तोड़ने वाले वाहनधारकों के खिलाफ कार्रवाई करते नजर आ रहे है।
यह भी पढ़ें:-सिलाई मशीन व बाइक का झांसा: वर्धा फर्जी स्किल सेंटर का भंडाफोड़, 35 महिलाओं से ठगी के बाद ठग फरार
लेकिन दूसरी ओर शहर में अनेक जगह पर युवाओं द्वारा बाइक रेस लगाकर अपने साथ दूसरों की जान खतरे में डालते नजर आ रहे हैं। जिससे ऐसे बाइक सवारों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।
