Gondia Bee Attack (सोर्सः सोशल मीडिया)
Koknai Temple Incident: अर्जुनी मोरगांव तहसील के कवठा ग्राम में स्थित कोकणाई मंदिर में देव दर्शन करने गए श्रद्धालुओं पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना में छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक 25 महिला-पुरूष श्रद्धालु घायल हो गए है। घटना 3 अप्रैल को दोपहर के दौरान सामने आई है। सभी घायलों को ग्रामीण अस्पताल नवेगांवबांध में भर्ती किया गया है। वहीं कुछ घायलों को आगे के उपचार के लिए गोंदिया मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, अर्जुनी मोरगांव तहसील के येरंडी देवलगांव निवासी दिनेश लक्ष्मण बागडे के परिवार में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। बागड़े परिवार ने अपने नजदीकी मेहमान तथा परिचितों को आमंत्रित किया था। सभी आमंत्रित मेहमानों को लेकर कवठा ग्राम में स्थित कोकणाई मंदिर में देव दर्शन के लिए गए। लेकिन पूजा करते समय अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया।
इस घटना में प्रमिला विकास तरोणे (32), कुणाल विकास तरोणे (12), माही विकास तरोणे (10), सुनिता नामदेव तरोणे (42) सभी सावरटोला निवासी, काजल दिनेश बागडे (27), तेजस दिनेश बागडे देड़ वर्ष, सुषमा कृष्णा बागडे (25), प्रिंस कृष्णा बागडे (10), काजल दिनेश बागडे (27), आयुष सेवकराम नेवारे (10), दर्पण महेश राउत (11), पारवता भागवत राउत (60), सविता रोशन बागडे (25), मीरा निलकंठ हेमने (33), प्रतीक्षा अविनाश नेवारे (23), दिव्या उमेश मेंढे (14), अंतरिक्ष दिगंबर राउत घटना की जानकारी मिलते ही अर्जुनी मोरगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार बडोले ने नवेगांवबांध ग्रामीण अस्पताल पहुंचकर घायलों से भेंट की और उनका हाल जाना। साथ ही चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद को सभी के उचित उपचार के निर्देश दिए।
ग्रामीण अस्पताल नवेगांवबांध के चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप आनंद ने कहा कि सभी घायलों को ग्रामीण अस्पताल लाया गया। उनका तुरंत इलाज किया गया। जिन छह मरीजों की सेहत खतरे में है, उन्हें आगे के इलाज के लिए केटीएस जिला सामान्य अस्पताल, गोंदिया में भर्ती होने की सलाह दी गई है।