Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

APAAR ID Gondia: देवरी और गोंदिया में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है आपके ब्लॉक का हाल

One Nation One Student ID: गोंदिया जिले में 92.93% 'अपार' आईडी पंजीकरण पूरा। 1.87 लाख छात्रों को मिला डिजिटल कार्ड। जानें क्यों 29,555 छात्र अब भी हैं कतार में और क्या है समाधान।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Feb 08, 2026 | 11:18 AM

गोंदिया न्यूज

Follow Us
Close
Follow Us:

APAAR ID Gondia News: केंद्र सरकार के ‘वन नेशन, वन आइडेंटिटी’ अभियान के तहत स्कूली छात्रों के लिए बेहद जरूरी ‘अपार’ कार्ड बनाने का काम इस समय युद्धस्तर पर चल रहा है। जिले में एक लाख 87,806 छात्रों की अपार आईडी बन चुकी है। हालांकि, कुछ स्कूलों से उम्मीद के मुताबिक प्रतिसाद नहीं मिलने के कारण 29,555 छात्रों को अभी भी आईडी के लिए इंतजार करना होगा। जिले में 92.93 प्रतिशत ‘अपार’ पंजीयन हो चुका है।

‘अपार ID’ योजना केंद्र सरकार की ‘वन नेशन, वन स्टूडेंट आइडेंटिटी’ पॉलिसी के तहत शुरू की गई है। यह विद्यार्थियों के लिए जिदगी भर के लिए एक यूनिक 12-डिजिट का आइडेंटिफिकेशन नंबर है। जैसे हर नागरिक के लिए ‘आधार कार्ड’ होता है, वैसे ही हर विद्यार्थी के लिए एक ‘अपार कार्ड’ होगा। इसमें विद्यार्थी की पूरी शिक्षा जानकारी डिजिटल फॉर्म में स्टोर की जाएगी।

12 डिजिट का नंबर

शालेय शिक्षा विभाग ने हर विद्यार्थियों के लिए 12 डिजिट का ‘अपार’ क्रमांक जरूरी कर दिया है। प्राइमरी शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक सभी मार्क्स और रिजल्ट, स्पोर्ट्स स्पर्धा, कला और अन्य उपक्रम के प्रमाणपत्र व अन्य रिकॉर्ड डिजिटल फॉर्म में होंगे। एक स्कूल से दूसरे स्कूल या एक राज्य से दूसरे राज्य में प्रवेश लेते समय कागजात की झंझट नहीं होगी।

सम्बंधित ख़बरें

BMC Mayor: कांग्रेस से भाजपा तक का सफर, पहली बार भाजपा महापौर उम्मीदवार बनीं रितु तावड़े

संभाजीनगर में सनसनी, नाबालिग को शादी का झांसा, यौन शोषण का खुलासा; आरोपी गिरफ्तार

छत्रपति संभाजीनगर में बनेगी महाराष्ट्र की पहली विरासत संरक्षण लैब, मराठवाड़ा के इतिहास को मिलेगा नया जीवन!

सोशल मीडिया के जरिए दहशत फैलाता लॉरेंस बिश्नोई गैंग, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में नए खुलासे

अपार आईडी शिक्षा डॉक्यूमेंट्स की कमी से होने वाले फ्रॉड या नकली मार्कशीट को रोकने में मदद करेगी। यह कार्ड बनवाने के लिए स्कूल के बच्चों के आधार कार्ड का उनकी शिक्षा जानकारी से मैच होना जरूरी है।

ऐसे निकाला जाता है ‘अपार ID’

अपार आईडी निकालने के लिए विद्यार्थियों के माता-पिता की लिखित सहमति जरूरी होती है। यह कार्ड विद्यार्थी के ‘आधार कार्ड’ से जुड़ा होता है। स्कूल की तरफ से सरकारी पोर्टल पर विद्यार्थी की जानकारी भरी जाती है और फिर यह 12 अंकों की आईडी बनाई जाती है।

यह भी पढ़ें – Advantage Vidarbha: दूसरे दिन 10,831 करोड़ का हुआ सौदा, CM फडणवीस ने किया 7 नई औद्योगिक नीतियों का बड़ा ऐलान

यह है दिक्कतें

स्कूल पंजीयन और आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग में अंतर, आधार कार्ड पर जन्म की तारीख स्कूल के सामान्य रजिस्टर से मैच नहीं कर रही है, कई विद्यार्थी इस सिस्टम को एक्सेप्ट नहीं कर रहे हैं क्योंकि उनका बायोमेट्रिक 3 या आधार कार्ड पुराना हो गया है। उन्हें अपना नाम या जन्म की तारीख ठीक करने के लिए बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है।

पंजीयन लक्ष्य पूरा करने की कोशिश

स्कूली बच्चों के बड़े पैमाने पर पंजीयन का लक्ष्य पूरा करने की कोशिशें चल रही हैं। जल्द ही यह ID पूरी हो जाएगी।

– विशाल डोंगरे, प्राथमिक शिक्षधिकारी, जिप गोंदिया।

जिले में अपार ID की तहसीलवार स्थिति

तहसील जेनरेटेड नोट अप्लाईड
आमगांव 18,230 2,383
अर्जुनी मोरगांव 23,474 2,037
देवरी 69,977 11,670
गोंदिया 63,977 11,670
गोरेगांव 16,682 2,280
सड़क अर्जुनी 16,470 2,420
सालेकसा 12,978 2,094
तिरोड़ा 25,900 3,263

Gondia apaar id registration update 92 percent complete

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 08, 2026 | 11:18 AM

Topics:  

  • Gondia
  • Gondia News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.