-
सोम, 20 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Gangazhari Gram Panchayat Corruption Allegation Indefinite Protest Gondia
गंगाझरी ग्राम पंचायत में करोड़ों के गबन का आरोप, ग्रामीणों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल
Gram Panchayat Scam: गोंदिया जिले के गंगाझरी ग्राम पंचायत में करोड़ों रुपये के कथित गबन और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।

Public Protest (सोर्सः एआय जनरेटेड फोटो-सोशल मीडिया)
Gangazhari Gram Panchayat: गोंदिया जिले के गंगाझरी ग्राम पंचायत में करोड़ों रुपये के कथित गबन और वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जांच की मांग तेज कर दी है। सोमवार को आयोजित चर्चा बैठक में प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि उनके लगाए गए आरोप झूठे साबित होते हैं तो उन्हें फांसी पर चढ़ा दिया जाए, लेकिन यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इसी मांग को लेकर ग्रामीणों ने 8 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।
ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने करीब एक माह पहले ग्राम पंचायत में व्याप्त अनियमितताओं की शिकायत जिला प्रशासन से की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। चर्चा के दौरान पूर्व सरपंच सोनू घरड़े पर विभिन्न विकास कार्यों और खरीद प्रक्रियाओं में गड़बड़ी करने के आरोप लगाए गए।
‘आरोप झूठे निकले तो फांसी पर लटका दो’
ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत के अधिकांश ठेके सरपंच द्वारा ही संचालित किए गए, जिससे फर्जी बिलों के माध्यम से लाखों रुपये का गबन हुआ। सामग्री दिए बिना ही बिल निकालेग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मृत नागरिकों के परिजनों को निःशुल्क जलाऊ लकड़ी उपलब्ध कराने की योजना में भी अनियमितता की गई और लाभार्थियों को सामग्री दिए बिना उनके नाम पर बिल निकाले गए।
सम्बंधित ख़बरें
FIFA World Cup Final: खेल प्रेमियों को तोहफा, महाराष्ट्र में सुबह 4 बजे तक खुले रहे होटल
Pandharpur Corridor: किसानों को विश्वास में लेकर होगा विकास, डीसीएम शिंदे बोले, नहीं करेंगे कोई जबरदस्ती
महाराष्ट्र में नई सियासी हलचल, लक्ष्मण हाके ने बनाई OBC जनता पार्टी, बीजेपी पर साधा निशाना
BMC का बड़ा फैसला, पान-गुटखा खाकर आने वालों की अस्पताल में नो एंट्री, थूककर गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई
ग्राम पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप
इसके अलावा सामान्य निधि से अधिक दरों पर सामग्री खरीद, जमीन बिक्री, शोष गड्ढा, नाडेप टैंक, आंगनवाड़ी व स्कूल मरम्मत, साउंड सिस्टम तथा टीवी खरीदी में भी गड़बड़ी होने का दावा किया गया। कार्रवाई नहीं हुई।
तो आंदोलन और तेज होगी
चर्चा में ग्रामीणों ने ईटेंडर प्रक्रिया के बिना यू.के. इलेक्ट्रॉनिक के नाम पर लाखों रुपये के भुगतान के दस्तावेज प्रस्तुत करने का दावा किया।
ये भी पढ़े: नागपुर के आकाशवाणी चौक पर ट्रक का तांडव, ग्रीन नेट का ढांचा तहस-नहस; टक्कर के बाद चालक फरार
ग्राम पंचायत के खिलाफ हड़ताल पर बैठे
उनका कहना है कि पांच वर्षों के संचित खर्च का पूरा लेखाजोखा ग्रामसभा में प्रस्तुत नहीं किया गया और सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी भी उपलब्ध नहीं कराई गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
Gangazhari gram panchayat corruption allegation indefinite protest gondia
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 20 जुलाई: आज से संसद का मानसून सत्र शुरू, पीएम मोदी सत्र से पहले मीडिया को कर सकते हैं संबोधित
Jul 20, 2026 | 06:38 AMहीरो जैसी शक्ल नहीं, पढ़ाई में भी नहीं था मन, फिर भी नसीरुद्दीन शाह बने अभिनय की दुनिया के बादशाह
Jul 20, 2026 | 06:36 AMBirthday Horoscope: सालभर मिलेंगे नए अवसर, जानें 20 जुलाई जन्मदिन वालों का वार्षिक राशिफल
Jul 20, 2026 | 06:10 AMWeather Update: मानसून फिर हुआ एक्टिव! दिल्ली से बिहार तक बदलेगा मौसम, जानिए कहां सबसे ज्यादा बरसेंगे बादल
Jul 20, 2026 | 06:10 AMपिता की घड़ी बेचकर पहुंचे थे मायानगरी, 25 हफ्ते तक सिनेमाघरों में चलती थीं राजेंद्र कुमार की फिल्में
Jul 20, 2026 | 06:00 AMAaj Ka Rashifal: मेष की होगी पुराने मित्र से मुलाकात, मकर को मिलेगा व्यापार में लाभ, पढ़ें सोमवार का राशिफल
Jul 20, 2026 | 12:05 AMसोमनाथ यात्रा: कल 20 तारीख को रवाना होंगे 1100 श्रद्धालु, CM सम्राट चौधरी करेंगे विशेष यात्रा का शुभारंभ
Jul 19, 2026 | 11:13 PMवीडियो गैलरी

जंतर-मंतर पर बरसे मनीष सिसोदिया! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर सरकार को दी सीधी चुनौती,देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:39 PM
किसान बेहाल, फसलें कंकाल…उज्जैन में 15 दिनों से रूठे इंद्रदेव; अब महाकाल का सहारा, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:17 PM
कलयुगी बेटे की दरिंदगी! बुजुर्ग माँ की जान पर बनी आफत, सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 09:43 PM
आगरा में बीच सड़क पति, पत्नी और वो पर बवाल, पति को अय्याशी करते देख भड़की महिला; VIDEO वायरल
Jul 19, 2026 | 08:19 PM
जंतर-मंतर पर पूनम पांडे का बड़ा कदम! छात्रों के समर्थन में उतरीं एक्ट्रेस, सरकार से पूछे सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:14 PM
NSUI रेप केस का खौफनाक खुलासा! पीड़िता को मिल रही धमकियां, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:00 PM














