Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सौर लाइटें बुझीं, गांव अंधेरे में! गोंदिया में करोड़ों की योजना फेल, पंचायतों को नहीं मिल रही राशि

Chandrapur News: गोंदिया 2014-15 में गांवों में लगाई गई सौर लाइटें आज बंद पड़ी हैं। कंपनियों ने मेंटेनेंस नहीं किया और ग्राम पंचायतें निधि के अभाव में लाचार हैं। योजना पूरी तरह फेल साबित हुई है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Sep 05, 2025 | 11:57 AM

स्ट्रीट लाइट बंद (फोटो नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Solar Energy Light Scheme Failed In Gondia: बिजली बचत तथा ग्रामीणों को अंधेरे से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से सन 2014-15 में जिला परिषद के तहत जिले के गांव-गांव में सौर ऊर्जा लाइट लगाए गए थे। जिससे तहसील के अनेक ग्रामों में यह सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। शासन ने निजी कंपनियों को गांवों में सौर लाइट लगवाने का कार्य सौंपा था। जिसमें एक वर्ष तक मेंटेनेंस की जिम्मेदारी निजी कंपनी की थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है। एक बार सौर लाइट लगने के बाद इसे कंपनियों ने मुड़ कर भी नहीं देखा है।

वहीं निधि के अभाव में ग्राम पंचायतों ने भी इसकी देखभाल नहीं की है। ऐसे में अधिकतर गांवों में सौर ऊर्जा लाइट आज बंद पड़े हैं। लाखों रु। खर्च करने के बाद भी यह सुविधा कुछ महीने भी टिक नहीं पाई है। जिससे शासन की यह योजना पूरी तरह फेल साबित हुई है।

जिले के अधिकतर गांव आज भी अंधेरे में है। अनेक गांवों में स्ट्रीट लाइट की सुविधा उपलब्ध नहीं है। वहीं सौर ऊर्जा लाइट वर्षों से शोपीस बने बंद पड़े हैं। अभी बारिश का मौसम है और खेती किसानी के कार्य चल रहे हैं। वहीं किसानों को देर रात तक अंधेरे में खेतों में आना पड़ रहा है। जिसमें सांप, बिच्छू जैसे विषधारी जंतुओं का खतरा बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें:- गोंदिया में NHM कर्मचारियों का ‘थाली बजाओ’ आंदोलन, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी 16 दिनों से हड़ताल पर  

गोंदिया जिले के कुछ ही गांवों में स्ट्रीट लाइट शुरू है। जिसमें सौर ऊर्जा लाइट वरदान साबित हुआ करते हैं। लेकिन गांव में सौर लाइट की स्थिति बिल्कुल विपरीत है। कुछ गांव में सौर लाइट की बैटरियां चोरी हो गई है, तो कुछ गांवों में सौर ऊर्जा कीट खराब हो गई है।

अनेक गांव आज भी अंधेरे में डूबे

प्रशासन द्वारा 2014-15 से सौर ऊर्जा लाइट योजना गांव-गांव में चलाई गई थी। लेकिन घटिया सामग्री इस्तेमाल के चलते यह कुछ महीने भी टिक नहीं पाई। जो एक बार लगने के बाद दोबारा इसकी दुरुस्ती नहीं हुई है।

कंपनियों ने अपनी जिम्मेदारी से सीधे हाथ खड़े कर दिए हैं, साथ ही निधि के अभाव में ग्राम पंचायतें भी इसकी देखभाल नहीं कर पा रही है। लाखों रुपए की निधि खर्च करने के बाद भी प्रशासन की यह योजना पूरी तरह फेल साबित हुई है। जिसके चलते अनेक गांव आज भी अंधेरे में डूबे हैं।

Failed solar light scheme rural maharashtra gram panchayat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 05, 2025 | 11:57 AM

Topics:  

  • Gondia
  • Gondia News
  • Maharashtra News

सम्बंधित ख़बरें

1

अब नहीं चलेगी चालबाजी! TTE की उपस्थिति पर रेलवे की रखेगा डिजिटल नजर

2

पूनम गार्डन में CCTV बंद, सुरक्षा पर संकट; कांग्रेस ने ठेकेदारों पर कार्रवाई की उठाई मांग

3

मुंबई एयरपोर्ट पर 12 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, यात्री गिरफ्तार

4

‘अवैध 2 मंजिला निर्माण रोके, नहीं तो JCB लाकर तोड़ देंगे’, शरद पवार गुट के नेता ने दी चेतावनी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.