- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Effect Of Weather Change Lush Green Paddy Crop Turns Yellow
नवेगांवबांध क्षेत्र में धान पर करपा रोग का प्रकोप, हरी फसल पड़ी पीली
मौसम में अचानक बदलाव से धान की फसल पीली पड़ गई है, किसान चिंतित हैं। कृषि विभाग से मदद की मांग।

Gondia News: अर्जुनी मोरगांव, त.सं. तहसील के नवेगांवबांध क्षेत्र में धान की फसल पर करपा फफूंदजन्य रोग का बड़े पैमाने पर प्रकोप देखा जा रहा है.मार्च में अचानक बढ़े तापमान और मौसम के बारबार बदलते मिजाज के कारण हरीभरी धान की फसल पीली पड़कर सूखने लगी हैं. हाथ में आई फसल आंखों के सामने नष्ट होते देख धान उत्पादक किसान चिंतित है.
पहले से ही आर्थिक संकट में फंसे हुए किसानों पर दोहरी मुसीबत आ गई है. खरीफ सीजन में धान की बिक्री को उचित दाम न मिलने के कारण कई किसानों ने कर्ज लेकर ग्रीष्मकालीन धान की खेती की थी.
इस फसल से कुछ राहत मिलेगी, ऐसी उम्मीद किसानों ने की थी. लेकिन, तापमान में अचानक वृद्धि और वातावरण में बदलाव के कारण करपा रोग का प्रकोप बढ़ने से फसल की पत्तियां पीली पड़कर सूखने लगी हैं, जिससे उत्पादन पर बड़ा असर होने की आशंका जताई जा रही है.
सम्बंधित ख़बरें
सालेकसा: सांसद प्रफुल पटेल को सौंपा ज्ञापन; तहसील में कृषि उत्पन्न बाजार समिति की स्थापना की मांग ने पकड़ा जोर
पुरगांव में सड़क निर्माण की पोल खुली, कुछ ही महीनों में उखड़ी सड़क
निफाड में 55 करोड़ का मंदिर, निमंत्रण पत्रिका में CM-DCM के नाम से मचा विवाद
एक साल में उखड़ी धानोरी पुल की मरम्मत, पहली बारिश में खुली घटिया काम की पोल; आंदोलन की चेतावनी
इस गंभीर स्थिति में कृषि विभाग से अपेक्षित मार्गदर्शन न मिलने से किसानों में नाराजगी व्यक्त हो रही है. किसानों के खेतों पर जाकर तुरंत और समुचित उपाय योजना, सही दवा छिड़काव के बारे में मार्गदर्शन करना आवश्यक होते हुए भी तंत्र निष्क्रिय होने का आरोप लगाया जा रहा है.
फसलों का निरीक्षण करने की मांग कई किसान निजी कृषि केंद्रों की सलाह पर महंगी दवाइयों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे आर्थिक दबाव बढ़ रहा है. नवगांव बांध क्षेत्र के किसानों ने सरकार से तुरंत ध्यान देने की मांग की है.
कृषि विभाग द्वारा तुरंत फसलों का निरीक्षण कर उचित मार्गदर्शन दिया जाए तथा नुकसानग्रस्त किसानों को आर्थिक सहायता घोषित की जाए. ऐसी मांग किसानों ने की है. पैसे भी पूरे नहीं मिले खरीफ की धान की अभी तक पूरी गिनती नहीं हुई है, जो धान की गिनती की गई है, उसके भी पैसे पूरे नहीं मिले हैं.
युवराज तरोणे, युवा किसान, नवेगांवबांध ने कहा कि मक्का की खरीद केंद्र शुरू होने का भी कोई संकेत नहीं है. ऐसी स्थिति में अगर गर्मी के धान की बिक्री से कुछ पैसे मिल जाते, तो कर्ज कम करके अगले सीजन की तैयारी की जा सकती थी. लेकिन करपा रोग के कारण यह भी हमारा सपना टूट गया है. सरकार तुरंत उचित मार्गदर्शन और आर्थिक सहायता घोषित करें.
Effect of weather change lush green paddy crop turns yellow
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवरात्रि 2026: IRCTC लाया वैष्णो देवी का किफायती टूर पैकेज, 6,990 में करें माता के दर्शन
Mar 21, 2026 | 05:17 PMIPL में रोहित शर्मा बनाम विराट कोहली, जानिए ओपनर के तौर पर किसने बनाए ज्यादा रन?
Mar 21, 2026 | 05:15 PMजंयत चौधरी को मिली धमकी पर RLD ने दिया बंगाल सरकार को अल्टीमेटम, मेरठ में बुलाई पंचायत, कही घेराव की बात
Mar 21, 2026 | 05:11 PM‘किंग’ में शाहरुख खान का दिखेगा धुआंधार एक्शन, 10 फाइटर जेट्स के साथ शूट होगा मेगा सीक्वेंस
Mar 21, 2026 | 05:11 PMएयरपोर्ट के बाद अब खुफिया मुख्यालय बना निशाना, ड्रोन हमलों से दहला ईराक का मंसूर इलाका; एक अधिकारी की मौत
Mar 21, 2026 | 05:05 PMUttarakhand Government के 4 साल पूरे: राजनाथ सिंह ने सीएम को बताया ‘धुरंधर धामी’, गिनाईं बड़ी उपलब्धियां
Mar 21, 2026 | 05:02 PMiPhone का आधा कटा एप्पल क्यों है? 50 साल पुराना राज आया सामने
Mar 21, 2026 | 05:01 PMवीडियो गैलरी

ट्रांसफर के नाम पर मांगी ₹3.5 लाख की घूस! गिरफ्तारी के वक्त जोर-जोर से रोने लगा आरोपी अधिकारी, देखें वीडियो
Mar 20, 2026 | 09:51 PM
बरेली में खनन माफिया का तांडव! सरकारी टीम पर पथराव और ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश; वीडियो वायरल
Mar 20, 2026 | 09:47 PM
राजगढ़ में हाईवे पर ‘यमराज’ बनकर दौड़ा ओवरलोड ट्रक! पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; देखें खौफनाक VIDEO
Mar 20, 2026 | 09:41 PM
शिक्षा का मंदिर या रील का अड्डा? रीवा के सरकारी कॉलेज में छात्राओं के डांस वीडियो वायरल; उठ रहे कई सवाल
Mar 20, 2026 | 09:37 PM
‘आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया’; राम मंदिर में राम यंत्र स्थापना के मौके पर विपक्ष पर भड़के CM योगी
Mar 20, 2026 | 01:46 PM
गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लगाया ‘एंटी इंडिया नैरेटिव’ फैलाने का आरोप
Mar 19, 2026 | 10:21 PM














