- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Harijantolihirdamali Road Construction Neglected Maintenance Work
पुरगांव में सड़क निर्माण की पोल खुली, कुछ ही महीनों में उखड़ी सड़क
पुरगांव में हरिजनटोली-हिरडामाली सड़क निर्माण कार्य की अनदेखी से नागरिकों में रोष, मरम्मत की मांग।

Gondia News: पुरगांव में सड़क निर्माण के नाम पर खानापूर्ति लाखों की हरिजनटोली हिरडामाली मार्ग, कुछ ही महीनों में खाक सीमेंटीकरण की लंबाई मीटर में 100 गोरेगांव, त.सं. तहसील के ग्राम पुरगांव में स्थित हरिजनटोली वासी के लिए आवागमन की समस्या थमने का नाम नहीं ले रही है. यहां बड़े जद्दोजहद के बाद हरिजनटोली से हिरडामाली मुख्य सड़क का निर्माण कार्य किया गया था.
जिसमें कुछ ही महीनों पूर्व ही इस सड़क का निर्माण कार्य किया गया था. लेकिन कुछ दिनों में ही सड़क उखड़ गई. पुरगांव ग्राम सरपंच पूजा नाईक द्वारा कार्य की जांच कर कर तत्काल मरम्मत करने की मांग की गई थी. लेकिन संबंधित विभाग की अनदेखी से सड़क का मेंटेनेंस कार्य भगवान भरोसे दिखाई दे रहा है. जानकारी के अनुसार, हरिजनटोली से हिरडामाली जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य 2025 के मार्चअप्रैल महीने में ही जिला परिषद बांधकाम विभाग की देखरेख में यह कार्य किया गया था.
साथ ही हरिजनटोली से लगकर करीब 100 मीटर पर मनरेगा के तहत सीमेंटीकरण किया गया था. इन दोनों ही सड़क निर्माण कार्य को 1 वर्ष भी पूरा नहीं हुआ है. दोनों ही सड़क निर्माण पूरी तरह उखड़ गए हैं लेकिन संबंधित विभागों का ध्यान सड़क के मरम्मत कार्य पर नहीं है. डामरीकरण पूरी तरह उखड़ी उल्लेखनीय यह है कि दोनों ही निर्माण कार्य के दौरान में ही नागरिकों द्वारा कार्य को लेकर सवाल खड़े किए गए थे. लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते नागरिकों के सवालों को दरकिनार किया गया था जिसका दुष्परिणाम चंद महीनों में ही सामने आ गया है.
सम्बंधित ख़बरें
बेलोरा के मोसंबी बागों में AI तकनीक की शुरुआत, अब सेंसर बताएंगे फसलों का हाल
मेलघाट में कांग्रेस को फिर झटका, बड़ा नेता भाजपा के करीब, मेलघाट की राजनीति में हलचल
अमरावती में भाईचारे के साथ मनाई गई ईदउलफित्र, ईदगाह में अदा की गई नमाज
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, वाशिम में रबी फसलों पर ढाया कहर
जगहजगह से डामरीकरण पूरी तरह उखड़ गया है व सीमेंटीकरण सड़क के भीतर से गिट्टियां बाहर निकल गई है जो इन दिनों दुर्घटनाओं का कारण बन रही है. निर्माण कार्य की जांच करें सरपंच नाईक हाल ही में निर्माण कार्य को लेकर ग्राम सरपंच पूजा नाईक द्वारा निर्माण कार्य की जांच की मांग की गई थी.
लेकिन जांच तो दूर सड़क की मरम्मत भी नहीं हो पा रही है उल्लेखनीय यह है कि इस सड़क निर्माण कार्य की मंजूरी के लिए पंचायत समिति सभापति चित्रलेखा चौधरी, पुरगांव के पूर्व सरपंच अनंत ठाकरे ने इसके लिए प्रयास किए थे. लेकिन सड़क की इस हालात पर अब गणखैरा पंस क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि अब चुप्पी साधे हुए हैं. सड़क की हालत देखकर नागरिकों में रोष व्याप्त है.
Harijantolihirdamali road construction neglected maintenance work
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘दुनिया की जरूरतों के मुताबिक बदलें अपना सिलेबस’, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने यूनिवर्सिटीज को दिया खास मंत्र
Mar 21, 2026 | 06:08 PMरामायण-महाभारत की झूठी कहानियों का सच, क्या वाकई बदला गया असली इतिहास?
Mar 21, 2026 | 06:06 PMनहीं खत्म होगी जंग! नतांज स्ट्राइक के बाद इजरायली रक्षा मंत्री ने ईरान को दी धमकी बोले- अगले हफ्ते से…
Mar 21, 2026 | 06:02 PMIPL 2026 से पहले चोटिल हुए MS धोनी? CSK फैंस की बढ़ी धड़कनें! ट्रेनिंग के बाद लंगड़ाते हुए आए नजर, देखें वीडियो
Mar 21, 2026 | 05:55 PMपैठणी के 2000 साल पुराने गौरव को ‘कार्या’ ने दी नई उड़ान; येवला के बुनकरों की कला अब वैश्विक मंच पर छाएगी
Mar 21, 2026 | 05:52 PMहिमाचल प्रदेश बजट में बड़ा झटका! 3,586 करोड़ की कटौती, जानें सुखविंदर सिंह सुक्खु ने क्या कहा?
Mar 21, 2026 | 05:45 PMShare Market 2026: क्या मार्च में निफ्टी 24,000 के स्तर को पार करेगा? जानें विशेषज्ञों की राय
Mar 21, 2026 | 05:44 PMवीडियो गैलरी

ट्रांसफर के नाम पर मांगी ₹3.5 लाख की घूस! गिरफ्तारी के वक्त जोर-जोर से रोने लगा आरोपी अधिकारी, देखें वीडियो
Mar 20, 2026 | 09:51 PM
बरेली में खनन माफिया का तांडव! सरकारी टीम पर पथराव और ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश; वीडियो वायरल
Mar 20, 2026 | 09:47 PM
राजगढ़ में हाईवे पर ‘यमराज’ बनकर दौड़ा ओवरलोड ट्रक! पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; देखें खौफनाक VIDEO
Mar 20, 2026 | 09:41 PM
शिक्षा का मंदिर या रील का अड्डा? रीवा के सरकारी कॉलेज में छात्राओं के डांस वीडियो वायरल; उठ रहे कई सवाल
Mar 20, 2026 | 09:37 PM
‘आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया’; राम मंदिर में राम यंत्र स्थापना के मौके पर विपक्ष पर भड़के CM योगी
Mar 20, 2026 | 01:46 PM
गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लगाया ‘एंटी इंडिया नैरेटिव’ फैलाने का आरोप
Mar 19, 2026 | 10:21 PM














