जयंत चौधरी को मिली धमकी पर RLD ने दिया बंगाल सरकार को अल्टीमेटम, मेरठ में बुलाई पंचायत, कही घेराव की बात

RLD Ultimatum: केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिलने पर आरएलडी ने बंगाल सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। पार्टी ने मेरठ में पंचायत भी आयोजित की।
Jayant Chaudhary Death Threat RLD Ultimatum To Bengal Government
जयंत चौधरी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Jayant Chaudary News: केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिलने पर आरएलडी में रोष है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मेरठ कार्यालय पर पंचायत बुलाई। पंचायत में कार्यकर्ताओं ने सख्त रुख अपनाते हुए पश्चिम बंगाल सरकार को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया। साथ ही पार्टी द्वारा चेतावनी दी गई कि अगर दो दिन के अंदर-अंदर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो तृणमूल कांग्रेस के 41 सांसदों का घेराव किया जाएगा।

पार्टी कार्यकर्ताओं का साफ संदेश है कि जयंत चौधरी की सुरक्षा से बिलकुल भी समझौता नहीं किया जाएगा। इसके अलावा कुछ कार्यकर्ताओं ने उग्र बयान देते हुए टीएमसी सांसदों को बंधक बनाने की भी बात कही।

जयंत चौधरी को मिली धमकी से सियासी पारा हाई

खबरों की मानें तो केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी को मली जान से मारने की धमकी के बाद सियासी पारा हाई हो चुका है। जयंत चौधरी की पार्टी आरएलडी अपने नेता के समर्थन में है। वहीं दूसरी तरफ पक्ष और विपक्ष दोनों ही जयंत चौधरी की सिक्योरिटी को बढ़ाने की बात का पक्ष रख रहे हैं। ऐसे में जब जयंत चौधरी के समर्थक बंगाल सरकार को अल्टीमेटम दे रहे हैं तो इससे सियासी पारा काफी हाई हो गया है।

बंगाल के व्यक्ति ने दी धमकी

बताया जा रहा है कि धमकी देने वाले ने खुद को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला इस्माइल” बताया। आरोपी ने न सिर्फ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि जयंत चौधरी को जान से मारने की सीधी धमकी भी दी। यह धमकी उनके निजी सहायक (PA) विश्वेंद्र शाह को फोन कॉल और व्हाट्सऐप मैसेज के जरिए दी गई।

संगीत सौम ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

भाजपा नेता संगीत सौम ने जयंत चौधरी को मिली धमकी का कड़ा विरोध किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर जयंत चौधरी की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि श्री जयंत चौधरी जी" को जान से मारने की धमकी देना बहुत निंदनीय घटना है,ऐसा दुस्साहस करने वाले अपराधी बच नही पाएंगे। प्रभु श्री राम से श्री जयंत चौधरी जी की सुदीर्घ आयु और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com