- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Effect Of Karpa On Paddy Farmers Worried
धान की बाली पर करपा का असर, किसान चिंतित
- Written By: नवभारत डेस्क

Representable Photo
तिरोडा. धान पर विभिन्न बीमारियों का असर दिखाई दे रहे रहा है. उसे लेकर किसानों की चिंता बढ गई है. 20 दिनों से आसमान में बादल छाए हुए है. बदरिले मौसम के कारण धूप नहीं निकलने से धान फसल पर गाद व जिस हलकी जाति के धान की बालियां निकल गई है उस पर करपा बीमारी का फैलाव हो गया है. इन बीमारियों के कीडे, जिव जंतुओं के लिए वातावरण पोषक साबित हो रहा है, कीडे धान पर आक्रमण कर रहे है और धान पर बीमारियों का प्रसार तेजी से हो रहा है. जिससे किसानों की मुश्किलें बढ गई है.
गाद बीमारी पर छिकडाव का असर नहीं
यह बीमारी धान फसल पर आने से पूरी तरह बांझ बना रही है, धान रोपाई में नए फुटवे (टिलर) आने की जगह इसमें तुरा निकल रहा है, जिसमें से धान नहीं निकलेगा यहां तक तनस तक नहीं होगा. किसान खेत में जाकर खेत की मेड(धुरे) से घुमने पर धान पुर्णत: हरी दिखती है तब इसे संतोष होता है कि धान रही है तो अच्छी फसल होगी लेकिन जब खेत के अंदर उतर कर देखता है तब उसे यह नई निकल रही तुरे की बीमारी समझ में आती है. यह बीमारी पत्ते पर न होकर नई टिलर की जगह तुरा निकलने से अधिकांश किसान गफलत में रह जाते है. जब तुरा निकल गया तब दवाईयों का छिडकाव करके भी कोई फायदा नहीं होता.
लगभग 80 प्रश किसानों द्वारा रोपाई की गई धान में यह बीमारी दिख रही है. अब किसान दवाईयों का छिडकाव भी कर रहे है लेकिन जो पुराने तुरे निकल गए उस पर रोकथाम के लिए किसी भी तरह का उपाय नहीं है. इस बीमारी से धान के पौधे में 15 फुटवे होंगे, उसमें 2-3 में ही धान की बाली निकलेगी. बाकी में तुरे निकल गए तब 80 से 90 प्रश. उत्पादन होना सुनिश्चित है.
सम्बंधित ख़बरें
अब एयरपोर्ट पर भूल गए सामान? Blinkit देगा मिनटों में डिलीवरी
Aaj Ka Rashifal 2 April: हनुमान जयंती पर दूर होंगे सारे संकट! इन 5 राशियों पर मेहरबान हुए संकटमोचन
नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर काल बनकर आया ट्रक, टेम्पो को मारी जोरदार टक्कर, 8 महिला मजदूरों की दर्दनाक मौत
IPL 2026: मुश्किल वक्त में दिल्ली कैपिटल्स के खूब काम आए समीर रिजवी, लखनऊ सुपर जाएंट्स 6 विकेट से हारी मुकाबला
नई बीमारी धान के बाली पर करपा
आज तक किसानों ने धान की बाली जो धान के गर्भ में से बाहर निकल कर बाली में पहले दुध जैसा द्रव्य रहता है, वहीं सूखकर चांवल में परिवर्तित होता है. इस बाली के दाने पर काले छिलके होने से वह दाने अपरिपक्व होकर पूर्णत: बाली के दाने पर काले रंग का बदरा हो गया. किसान राकेश लिल्हारे ने बताया कि करपा नामक बीमारी धान के पौधे में पत्तियों पर आती थी जिस पर दवाईयों का छिडकाव करने पर बीमारी खत्म हो जाती थी. कभी कभी धान की नर्सरी पर करपा व कडाकरपा नामक यह बीमारी आती थी लेकिन इससे नुकसान नहीं होता था.
धान फसल को नत्र की कमी होने से भी यह रोग हो जाता था और नत्र मिलने पर बीमारी समाप्त हो जाती थी. लेकिन बाली पर यह रोग आने से बाली में दाने न भरकर सिर्फ बदरा ही रह रहा है. जिसमें उत्पादन ही नहीं होगा. अभी मोटे किस्म के हल्की जाति की धान की बाली निकल गई है व जिन किसानों ने यह हल्की धान लगाई है उस पर बीमारी लगी होने से वे चिंता में डुबकर छिडकाव पर जोर देकर फसल को बचाने का प्रयास कर रहे है.
बीमारी लगने के पहले छिडकाव जरुरी
कोई बीमारी न हो इसके लिए पहल है जिसे प्रकार टीकाकरण किया जाता है उसी तरह धान फसल को भी बीमारी लगने के पहले ही दवाईयों का छिडकाव या प्रक्रिया कर प्रथमोपचार अत्यंत जरूरी है. लेकिन इस पर ध्यान देने की बजाए बीमारी लगने के बाद छिडकाव किया जाता है और तब तक अधिकांश फसल का नुकसान हो जाता है और किसान की हालत ‘चिडियां चुग गई खेत अब पछतावत होत क्या’ वाली कहावत चरितार्थ हो रही है.
किसानों को इन दोनों बीमारियों से काफी नुकसान होकर उत्पादन में लगभग 80 प्रश. पर घट का प्रमाण आएगा. किसानों ने मांग की है कि पटवारियों द्वारा इस बीमारी से नुकसान का खेतों में जाकर सर्वे कर शासन को इसकी जानकारी देकर किसानों को राहत प्रदान की जाए.
Effect of karpa on paddy farmers worried
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब एयरपोर्ट पर भूल गए सामान? Blinkit देगा मिनटों में डिलीवरी
Apr 02, 2026 | 03:32 AMAaj Ka Rashifal 2 April: हनुमान जयंती पर दूर होंगे सारे संकट! इन 5 राशियों पर मेहरबान हुए संकटमोचन
Apr 02, 2026 | 12:05 AMनागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर काल बनकर आया ट्रक, टेम्पो को मारी जोरदार टक्कर, 8 महिला मजदूरों की दर्दनाक मौत
Apr 01, 2026 | 11:54 PMIPL 2026: मुश्किल वक्त में दिल्ली कैपिटल्स के खूब काम आए समीर रिजवी, लखनऊ सुपर जाएंट्स 6 विकेट से हारी मुकाबला
Apr 01, 2026 | 11:10 PM‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PMबिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PMकॉकरोच से छुटकारा पाने का सबसे असरदार घरेलू उपाय नोट कीजिए और आज़मा कर भी देखिए
Apr 01, 2026 | 10:33 PMवीडियो गैलरी

हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM
लाल आतंक का अंत, दंतेवाड़ा से सुकमा तक नक्सली हमलों की वो 6 दास्तां; जिनसे दहल उठा था पूरा देश- VIDEO
Apr 01, 2026 | 09:49 PM
असम में मोदी की हुंकार, PM की रैली में उमड़े जनसैलाब, बोले- केंद्र की तरह जीत की हैट्रिक पक्की
Apr 01, 2026 | 02:27 PM










