-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Drug Menace Students Congress Demand Action Against Gondia Drug Mafia
छात्रों को निशाना बना रहे ड्रग्स माफिया! गोंदिया में तेजी से फैल रहा जाल; कांग्रेस ने थानेदार को सौंपा ज्ञापन
- Written By: अंकिता पटेल
Gondia Drug Mafia: गोंदिया में विद्यार्थियों के बीच नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए जिला कांग्रेस ने ड्रग्स माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

गोंदिया,कांग्रेस ने थानेदार को सौंपा ज्ञापन (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Gondia Students Drug Abuse: गोंदिया शहर में विद्यार्थियों के बीच नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को लेकर चिंता जताते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ने ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमर वराडे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित थानेदार को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले कुछ समय से गोंदिया शहर के स्कूलों, महाविद्यालयों, निजी कोचिंग संस्थानों तथा छात्रावासों के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री और सेवन संबंधी शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं।
शैक्षणिक संस्थानों के आसपास ड्रग्स कारोबार पर कार्रवाई की मांग
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए शहर आते हैं। कई अभिभावक अपने बच्चों को किराये के कमरों और छात्रावासों में रखकर उनकी पढ़ाई की व्यवस्था करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Thane Palghar District Cooperative Bank Election में महायुति में दरार, शिवसेना और भाजपा आमने-सामने
गड़चिरोली में अवैध रेत खनन के दौरान बड़ा हादसा, सिंड्राई घाट पर मशीन के नीचे दबने से मजदूर की दर्दनाक मौत
उद्धव ठाकरे आज यवतमाल और वाशिम का अहम दौरे पर, शिवसैनिक सम्मेलन के साथ किसानों से करेंगे सीधा संवाद
अकोला नवविवाहिता उत्पीड़न: शादी के कुछ ही महीनों बाद मिली जान से मारने की धमकी, पति-सास सहित 4 पर केस दर्ज
ऐसे में अकेले रहने वाले कुछ विद्यार्थी नशे की चपेट में आ रहे हैं, जिससे अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि शहर में सक्रिय ड्रग्स माफिया युवाओं को नशे की लत लगाने का काम कर रहे हैं।
विशेष रूप से शैक्षणिक संस्थानों के आसपास उनका अवैध कारोबार संचालित होने की शिकायतें सामने आई हैं। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि यदि समय रहते इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो इसका दुष्परिणाम विद्यार्थियों और समाज दोनों को भुगतना पड़ सकता है।
युवाओं को बचाने के लिए कार्रवाई की मांग
जिला कांग्रेस कमेटी ने पुलिस प्रशासन से ड्रग्स माफियाओं की पहचान कर उनके विरुद्ध तत्काल और कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होने पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:- अकोला नवविवाहिता उत्पीड़न: शादी के कुछ ही महीनों बाद मिली जान से मारने की धमकी, पति-सास सहित 4 पर केस दर्ज
प्रतिनिधि मंडल में पी.जी. कटरे, राजकुमार पुराम, विशाल अग्रवाल, एड. दुष्यंत किरसान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी, जितेंद्र कटरे, देवेंद्र रहांगडाले, जमील पठान, जहीर अहमद, बाबा मिश्रा, महेश उके, अमन तिगाला आदि का समावेश था।
Drug menace students congress demand action against gondia drug mafia
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छात्रों को निशाना बना रहे ड्रग्स माफिया! गोंदिया में तेजी से फैल रहा जाल; कांग्रेस ने थानेदार को सौंपा ज्ञापन
Jun 27, 2026 | 09:30 AMThane Palghar District Cooperative Bank Election में महायुति में दरार, शिवसेना और भाजपा आमने-सामने
Jun 27, 2026 | 09:30 AMगड़चिरोली में अवैध रेत खनन के दौरान बड़ा हादसा, सिंड्राई घाट पर मशीन के नीचे दबने से मजदूर की दर्दनाक मौत
Jun 27, 2026 | 09:25 AMउद्धव ठाकरे आज यवतमाल और वाशिम का अहम दौरे पर, शिवसैनिक सम्मेलन के साथ किसानों से करेंगे सीधा संवाद
Jun 27, 2026 | 09:08 AMअकोला नवविवाहिता उत्पीड़न: शादी के कुछ ही महीनों बाद मिली जान से मारने की धमकी, पति-सास सहित 4 पर केस दर्ज
Jun 27, 2026 | 09:05 AMवीआईपी कार्यक्रमों की फूड टेस्टिंग ड्यूटी पर एफडीए अधिकारियों की नाराजगी, पूछा- ‘क्या हम गिनी पिग हैं?’
Jun 27, 2026 | 09:04 AMWelcome 3 BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की दमदार वापसी, ‘वेलकम 3’ ने ओपनिंग डे पर दिखाया जलवा
Jun 27, 2026 | 09:02 AMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM










