Gondia News: गोदिया जिला पुलिस की दादालोरा खिड़की और कम्युनिटी पुलिसिंग योजना के तहत 202526 में चौपहिया वाहन प्रशिक्षण चलाया गया. जिला पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे और अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के मार्गदर्शन में यह उपक्रम सफल हुआ. प्रशिक्षण में कुल 60 उम्मीदवारों के लिए 3 महीने का प्रशिक्षण दिया गया.
प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उम्मीदवारों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और वाहन चलाने का प्रात्याक्षिक लेकर उम्मीदवारों का मूल्यांकन किया गया. इस प्रक्रिया में 21 उम्मीदवारों ने सभी परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर प्रशिक्षण पूरा किया. सिटी ट्रांसलिंक अधिकारी और जिला कौशल्य, उद्योजकता व रोजगार विकास विभाग के सहायक आयुक्त रा.ना. माटे और नक्सल प्रोपागंडा विभाग के भास्कर हरिनखेड़े के साथ मिलकर उनके सहयोगियों ने उपक्रम में मदद की.
प्रशासन ने बताया कि यह उपक्रम पढ़ेलिखे बेरोजगार युवाओं को ड्राइविंग सिखाकर रोजगार के मौके दे रहा है. यह उपक्रम पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे के मार्गदर्शन में नियमित चलाया जा रहा है. इस बीच, गोंदिया के नक्सल प्रोपागंडा सेल के भास्कर हरिणखेड़े ने बताया कि अगले सप्ताह 60 इच्छुक उम्मीदवार जिनमें निवासी और अनिवासी के लिए 2 नई यूनिट्स में प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा.