गोंदिया के 46 हजार किसानों का 289 करोड़ का कर्ज होगा माफ; प्रशासन ने तेज की प्रक्रिया, केवाईसी कराना अनिवार्य
Gondia Farmers Crop Loan: गोंदिया जिले के 46,603 किसानों को कर्जमाफी योजना के तहत 289.16 करोड़ रुपये की राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासन ने किसानों को समय पर केवाईसी पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
- Written By: रूपम सिंह
गोंदिया किसान (सोर्स: सोशल मीडिया)
Gondia Farmers Crop Loan KYC: गोंदिया फसल खराब होने, खाद-बीज के बढ़ते दाम और बाजार की अनिश्चितता के कारण पांच साल से कर्ज में डूबे जिले के हजारों किसानों की जिंदगी में अब उम्मीद की किरण दिखी है। कर्जमाफी योजना के तहत करीब 46,603 किसानों को फायदा मिलने की संभावना है, और सरकार की ओर से बकाया 289 करोड़ 16 लाख रु. की माफी जारी होने की संभावना है।
प्रशासन ने इस प्रक्रिया में तेजी लाते हुए सहकारी बैंकों और सेवा सहकारी संस्थाओं से पिछले पांच साल के फसली कर्ज और मुदत कर्ज की पूरी जानकारी मांगी है। आंकड़ों के अनुसार लगभग 190 करोड़ रु। का मूल कर्ज पात्र किसानों पर है और बाकी रकम ब्याज का बकाया है। अधिकारियों को खास निर्देश दिए की अगर समय पर जानकारी अपलोड नहीं
जिले के पात्र किसानों की उम्मीदें फिर से जगी
पात्र किसानों की उम्मीदे फिर से जाग गई है, और उनकी निगाहें सरकार के परिपत्रक पर है। खरीफ का सीजन पास आ रहा है, और उम्मीद है कि किसानों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से परिपत्रक तुरंत जारी किया जाएगा। अजीत मेश्राम, गिरौला की गई तो लाभार्थियों के नाम कटने की संभावना है। आधार कार्ड, बैंक अकाउंट नंबर, कर्ज अकाउंट डिटेल्स और फसल रिकॉर्ड जैसे जरूरी दस्तावेज सेवा सहकारी संस्थाओं में जमा करने का काम आखिरी स्तर में पहुंच गया है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में दिनदहाड़े हत्या, घर में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला; इलाके में दहशत आरोपियों की तलाश जारी
नागपुर में लू का कहर जारी, 43.8 डिग्री पर पहुंचा पारा, दोपहर में वीरान हो रहीं शहर की सड़कें
घोषणा के 2 महीने बाद भी शुरू नहीं हुई बल्लारशाह-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस; रेलवे ने बदला ट्रेन का नंबर
NMRDA ने तैयार किया नासिक रिंग रोड मास्टर प्लान; किसानों को मिले 3 विकल्प, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी
डिटेल्स पास के बैंकों में और डेडलाइन में केवाईसी कराएं
फसल कर्ज लेने वाले किसानों को आधार कार्ड, बैंक अकाउंट नंबर, कर्ज अकाउंट की डिटेल्स पास के बैंकों और सेवा सहकारी संस्थाओं को देकर डेडलाइन के अंदर अपना केवाईसी करवा लेना चाहिए।
– विक्रम शहारे, सहायक उप निबंधक,
गोंदिया तो कर्ज का बोझ कम हुआ नए जोश के साथ हम लौटेंगे
उम्मीद है कि अगर कर्ज का बोझ कम हुआ तो किसान नए जोश के साथ खेती की ओर लौटेंगे, नए बीज, सिचाई और आधुनिक तंत्रज्ञान में इन्वेस्ट करेंगे। अब सबकी निगाहें सरकार के अधिकृत फैसले पर है। और हजारों परिवारों की उम्मीदें इसी फैसले पर टिकी है।
– आशीष आबेहारे जब्बारटोला
यह भी पढ़ें:- घोषणा के 2 महीने बाद भी शुरू नहीं हुई बल्लारशाह-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस; रेलवे ने बदला ट्रेन का नंबर
किसान कर्ज से मुक्त हो जाएंगे, ऐसी उम्मीद दिख रही
सरकार गोंदिया जिले के योग्य किसानों का कर्ज तुरंत माफ कर दें, अगर सरकार यह फैसला लेती है, तो जिले के किसानों की उम्मीदें फिर से जाग जाएंगी, वे कर्ज से मुक्त हो जाएंगे, ऐसी उम्मीद है। -संजय नागपुरे, पांढराबोडी
खेती में इन्वेस्ट करना बंद
लगातार फसल खराब होने, बारिश की अनिश्चितता, बढ़ता उत्पादन खर्च और बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण किसान पैसे की तंगी से जूझ रहे थे। कई लोगों ने कर्ज चुकाने के लिए अपने आभूषण गिरवी रख दिए, जबकि कुछ ने खेती में इन्वेस्ट करना बंद कर दिया। यह कर्जमाफी योजना एक ‘नई सांस’ साबित हो सकती है।
– ईशूलाल चव्हाण, पांढराबोडी
